कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक हुई आयोजित: मेनपावर बढ़ाने और समांतर कार्य कराकर निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में विगत दिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्राम, बसाहटों में टेपनल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने हेतु तैयार की गई योजना का अनुमोदन एवं क्रियान्वयन के सम्बंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेंद्र यादव, वनमंडलाधिकारी श्री जितेंद्र उपाध्याय, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के.प्रसाद, सीएमएचओ श्री रंजीत टोप्पो, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग…

Read More

जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अमर्यादित व्यवहार कर धमकी देकर फरार रहने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, की गई वैधानिक कार्यवाही

चौकी पण्डरापाठ में आरोपियों नरेश यादव, वासुदेव एवं प्रकाश राम के विरूद्ध अपराध क्रमांक  36/2022 धारा 294, 506 भा.द.वि. एवं एट्रोसिटी एक्ट की धारा 3(1)(ढ) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर पण्डरापाठ क्षेत्र निवासी प्रार्थी ने दिनांक 05 मार्च 2022 को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपीगण नरेश यादव, वासुदेव एवं प्रकाश राम ने उसे दिनांक 03 मार्च 2022 को उनके कहे अनुसार कार्य नहीं करने पर नाराज होकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अमर्यादित व्यवहार कर जान से मारने की धमकी दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट…

Read More

अवैध रूप से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी मोहर साय जांगड़े को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

थाना उरगा की पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू तथा थाना प्रभारी उरगा राजेश जांगड़े के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ सट्टा आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में दिनांक 09 जुलाई 2022 को मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम खोड्डल में एक व्यक्ति भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान ग्राम खोड्डल…

Read More

अवैध खाद भंडारण और बिना लाइसेंस उर्वरक बिक्री पर दुकानें सील, कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और कृषि विभाग ने संयुक्त रूप से की कार्यवाही

अब तक 34 कृषि केंद्र संचालकों को हुआ नोटिस जारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जिले में अवैध रूप से खाद-उर्वरक का भंडारण और कालाबाज़ारी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का अभियान चलाने के निर्देश कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा द्वारा दिए गए हैं। इसी कड़ी में आज राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों ने छापामार कार्यवाही करते हुए बिर्रा में दो दुकानों को सील किया। खाद का अवैध भंडारण और बिना लाइसेंस के उर्वरक बिक्री पाए जाने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई। अब तक 34 कृषि संचालकों को नोटिस भी…

Read More

घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली की चोरी कर रंग एवं रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर उसका उपयोग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल

थाना फरसाबहार में आरोपियों पास्कल टोप्पो, सरोज कुमार भगत, नवीन भगत एवं बृजलाल भगत के विरूद्ध अपराध क्रमांक 32/2021 धारा 379, 34 भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर थाना फरसाबहार क्षेत्र की 47 वर्षीय प्रार्थिया ने गत दिनांक 12 जुलाई 2021 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 07 जुलाई 2021 की रात्रि में इसके घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली कीमती 75,000/- रूपये को कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया है, उक्त ट्रैक्टर ट्राली का रंग नीला है, जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर सी.जी. 14…

Read More

महिला ने लगाया ससुराल पक्ष मे दहेज प्रताड़ना का आरोप, पुलिस ने रांची से 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, प्रकरण में आरोपी पति फरार, लगातार पता-तलाश जारी

थाना बागबहार में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 52/2022 धारा 498 ए, 294, 323, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि बागबहार थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका विवाह दिनांक 24.04.2019 को सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार रांची निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी में हैसियत अनुसार दान, दहेज दिये थे, इसके बाद भी आरोपी पति एवं उसकी सास, ससूर, ननद, नंदोई, एवं जेठानी के…

Read More

मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना से 64 हजार 539 ग्रामीणों को मिला उपचार, हाट-बाजारों में लगाएं जा रहे है स्वास्थ्य शिविर

ग्रामीण क्षेत्रों व सुदूर वनांचलों में अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंच रही है स्वास्थ्य सुविधा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना ग्रामीणों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों व सुदूर वनांचलों में अंतिम छोर के व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संचालित इस योजना से हजारों ग्रामीण लाभान्वित हो चुके है। जिले में इस वर्ष अब तक कुल 1 हजार 483 हाट-बाजारों में मोबाइल क्लीनिक लगाकर लगभग 64 हजार 539 ग्रामीणों का…

Read More

हत्या के फरार आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पहुंचाया गया सलाखों के पीछे, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

अवैध संबंध की शंका पर आरोपियों द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम, आरोपी घटना दिनांक से था फरार घटना का अन्य आरोपी लक्ष्मण भारद्वाज दिनांक 07 दिसंबर 21 को कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर लिया था आरोपियों के विरूद्ध थाना डभरा में अपराध क्रमांक 477/21 धारा 302,450 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थी आर्यन रत्नाकर निवासी खरकेना द्वारा थाना डभरा में रिपोर्ट कराया कि इसका पड़ोसी लक्ष्मण भारद्वाज एवं लवरेंस भारद्वाज रात्रि में इसके घर अंदर घुसकर धारदार हथियार से संघातिक प्रहार कर उसकी माँ  एवं उसकी…

Read More

अब छत्तीसगढ़ में घर बैठे करा सकेंगे हाइपोथीकेशन टर्मिनेशन, आईटी नवाचार से परिवहन सुविधा मिलना हुआ आसान

घर बैठे परिवहन सेवा देने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही यह सुविधा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश के परिवहन विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार‘ को और सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके तहत अब हाइपोथीकेशन से संबंधित सभी सेवाओं को फेसलेस कर दिया गया है। प्रदेशवासी अब घर बैठे हाइपोथीकेशन (एचपी) से जुड़ी सभी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।…

Read More

तबादलों की भरमार पर भाजपा का प्रहार : सरकार है या सर्कस, मौसम की तरह बदले जा रहे हैं एसपी कलेक्टर – भाजपा

प्रदेश भर में ऐसी ही प्रशासनिक अफरा-तफरी का माहौल यह साबित कर रहा है कि यह सरकार कुर्सी दौड़ कर रही है, जो बाधा दौड़ में बदल गई है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने जिला स्तर के मुख्य अधिकारियों के अल्प समय में तबादले पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार चला रही है या सर्कस चल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां-जहां दौरे पूरे कर चुके हैं, वहां बदलाव हो रहा है। बस्तर और सरगुजा संभाग में मुख्यमंत्री ने देख लिया…

Read More