मुख्यमंत्री ने कतकालो जल शोधन संयंत्र का किया निरीक्षण,75 हज़ार जनसंख्या को मिल रहा शुद्ध पेयजल

मुख्यमंत्री ने प्रांगण में रोपा अनार का पौधा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा के ग्राम कतकालो पहुंचे । उन्होंने कतकालो में नवनिर्मित जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया और  प्रांगण में अनार के पौधे का रोपण भी किया । इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवँ विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू एवँ अधिकारीगण भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री श्री बघेल को वहाँ उपस्थित अधिकारियों ने…

Read More

मुख्यमंत्री से मिडिल स्कूल के बच्चों ने कहा कभी सरगुजा से बाहर नहीं गए..मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर को दिए निर्देश… कहा बच्चों को रायपुर भेजिए..हम जंगल सफारी घुमाएंगे …मुख्यमंत्री निवास में चाय पर भी बुलाएंगे

“चल तो भैया रे सहनपुर ले..सीएम से मिलब रे..सीएम से मिलब रे..” एक सुर में सहनपुर के स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश का सरगुजा जिले के लुंड्रा विधानसभा के ग्राम सहनपुर पहुंचने पर उनके स्वागत में मिडिल स्कूल के बच्चों ने एक सुर स्वागत गीत ” चला भैया चला भैया रे, स्वागत करे ले चल तो भैया रे सहनपुर ले..सीएम से मिलब रे..सीएम से मिलब रे ” गाया । बच्चों ने स्वागत गीत स्वयं तैयार किया और स्थानीय बोली में गाया…

Read More

लुंड्रा विधानसभा के सहनपुर ग्राम में मुख्यमंत्री ने की कई बड़ी घोषणाए, धौरपुर को मिली एसडीएम कार्यालय और महाविद्यालय की सौगात, रघुनाथपुर बनेगा उप तहसील, सहनपुर में खुलेगा उप स्वास्थ्य केंद्र

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात के लिए मंगलवार को लुंड्रा विधानसभा के सहनपुर ग्राम पहुंचे. यहां आम के पेड़ के नीचे लोगों से भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं कीं. मुख्यमंत्री ने युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए धौरपुर में नया महाविद्यालय खोलने की घोषणा की. राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी आए इसके लिए मुख्यमंत्री ने धौरपुर में  एसडीएम कार्यालय कार्यालय खोलने की भी घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने मछली नदी पर पुल निर्माण, रघुनाथपुर में उप तहसील खोलने, सहनपुर मिडिल स्कूल…

Read More

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक : सभी गौठानों में गोबर खरीदी का हो कार्य – कलेक्टर

मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जिले में आकस्मिक दौरे को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जमीनी स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा सरकारी कामकाज की समीक्षा के लिए जिलों का दौरा कर रहे हैं। कलेक्टर ने मैदानी अमले की मुख्यालयों…

Read More

एनएच 43 के बहुचर्चित दुर्घटना स्थल पर कुनकुरी नगरवासियों ने नकारात्मक उर्जा शमन के लिये स्थापित किये हनुमान ध्वज और पढ़ी हनुमान चालीसा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी एनएच 43 पर जशपुर मार्ग में किलोमीटर 532 से 533 के बीच विगत लम्बे समय से हो रही गंभीर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये कुनकुरी नगर के निवासियों एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हनुमान ध्वज की स्थापना कर पूजा पाठ किया गया और इस क्षेत्र में व्याप्त नकारात्मक उर्जा के शमन की प्रार्थना की गई। स्थल पर झण्डा वंदन के साथ हनुमान चालीसा पाठ भी किया गया। इस क्षेत्र में विगत लम्बे समय से हुई गंभीर सड़क दुर्घटनाओं में अनेक लोगो की असामयिक…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ एनएसयूआई ने खोला मोर्चा, डॉ. रमन सिंह के हर कार्यक्रम में काले झंडे दिखाकर करेगी विरोध

बीजेपी एवं डॉ. रमन सिंह के कार्यक्रम के दौरान भारत माता के अपमान पर प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने दी चेतावनी जल्द से जल्द माफी मांगे बीजेपी और डॉ. रमन सिंह – नीरज पांडेय समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राजनांदगांव में बीजेपी के कार्यक्रम के दौरान जिस प्रकार भारत माता की तस्वीर को जमीन में रखकर अपमानित किया गया उसको लेकर प्रदेश एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। जब तक बीजेपी और डॉ. रामन सिंह सार्वजनिक रूप से पूरे देश की जनता से माफी नहीं मांग लेते तब तक प्रदेश भर…

Read More

पीलिया से बचाव के लिए सावधानी जरूरी, दूषित खाद्य तथा पेय पदार्थों के सेवन से बचें, लक्षण दिखने पर ले चिकित्सक की सलाह

इस मौसम में ताजा व गर्म भोजन और उबले हुए पानी, दही, छाछ में काला नमक व जीरा मिलाकर पीएं पीलिया रोग का उपचार आधुनिक एवं आयुर्वेद दोनों पद्धतियों में संभव है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पीलिया यानि जौन्डिस लीवर से जुड़ा रोग है। लीवर शरीर का अत्यंत महत्त्वपूर्ण अंग है, इसलिए इसे सेहतमंद रखना बहुत जरूरी है। पीलिया एक सूक्ष्म वायरस से होता है। इसके संक्रमण के कारण व्यक्ति का लीवर सामान्य ढंग से कार्य नहीं कर पाता। फलस्वरूप खून में बिलिरुबिन बढ़ जाता है। शासकीय आयुर्वेद कॉलेज रायपुर…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान संगीतकार और प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पंडित शिव कुमार शर्मा को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि संगीत जगत ’शिव-हरी’ के नाम से मशहूर पंडित जी और श्री हरि प्रसाद चौरसिया जी की जोड़ी की कमी सदैव महसूस करेगा।

Read More

बड़ी खबर : वनांचल के निवासियों को मिली महत्वपूर्ण सौगात, बस्तर में रेशम मिशन के अंतर्गत रैली कोसा की समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी

मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा पर अमल शुरू, समर्थन मूल्य पर राज्य लघु वनोपज संघ करेगा खरीदी स्थानीय निवासियों को रैली कोसा के उत्पादन और प्रसंस्करण से मिलेगा दोहरा लाभ छत्तीसगढ़ में 8 से 10 करोड़ रैली कोसा कोकून का होता है वार्षिक उत्पादन राज्य लघु वनोपज संघ तथा रेशम संचालनालय के बीच हुआ एमओयू रेशम विभाग द्वारा बस्तर संभाग में 740 हितग्राहियों को रेशम धागाकरण का दिया जा रहा प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार बस्तर संभाग में रेशम पालन तथा कोसा उत्पादन करने वाले…

Read More

जिला खनिज न्यास संस्थान की शासी परिषद की बैठक संपन्न, वर्ष 2022-23 के लिए विकास कार्यों की वार्षिक कार्ययोजना का हुआ अनुमोदन

ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यो को प्रथमिकता से लेने दिये निर्देश : सांसद श्रीमती महंत बारिश पूर्व बैठक होने से जनहित कार्याे को पूरा करने में होगी आसानी: मोहित राम केरकेट्टा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा जिला खनिज न्यास संस्थान की शासी परिषद की बैठक कलेक्टर श्रीमती रानू साहू की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट स्थित विडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित की गयी। बैठक में सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, पाली-तानाखार विधायक श्री मोहितराम केरकेट्टा, कटघोरा विधायक श्री पुरूषोत्तम कंवर वर्चुअल रूप से जुडे़। शासी परिषद की बैठक…

Read More