हुच्चाकोटा गांव में 10 लाख रूपये की लागत से देवगुड़ी का होगा पुर्ननिर्माण, कलेक्टर की उपस्थिति में ग्रामीणों ने किया भूमिपूजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर नारायणपुर जिले के नवसर्वेक्षित गांव हुच्चाकोट पहुंचकर कलेक्टर श्री रघुवंशी ने गोटुल में बैठकर ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने गांव में सड़क, बिजली और पानी की समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर को पहली बार अपने गांव में देख ग्रामीण काफी खुश दिखायी दिये। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में देवगुड़ी है, जिसका पुर्ननिर्माण किया जाना है। इस पर कलेक्टर ने तत्काल मंजूरी देते हुए 10 लाख रूपये की लागत से देवगुड़ी का पुर्ननिर्माण हेतु गांव के पुजारी, गायता, जनप्रतिनिधी…

Read More

पहली बार कलेक्टर पहुंचे नवसर्वेक्षित गांव हुच्चाकोट, गोटुल में बैठकर जनप्रतिनिधियों, गायता, पुजारी से गांव के विकास हेतु की चर्चा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज अपने सघन दौरा कार्यक्रम अंतर्गत् नारायणपुर जिले के नवसर्वेक्षित गांव हुच्चाकोट पहुंचे। इसके साथ ही भरंडा, और टेमरूगांव का भी दौरा किया। जहां ग्रामीणों ने परम्परागत ढंग से कलेक्टर का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। कलेक्टर श्री रघुवंशी को देख गाँव के ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान कलेक्टर श्री रघुवंशी ने हुच्चाकोट गांव के गोटुल में बैठकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गायता, पुजारी और ग्रामीणों से गांव के विकास हेतु चर्चा की। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने कहा कि मैं यहां…

Read More

छत्तीसगढ़ को केन्द्र ने की मात्र 2.12 लाख मेट्रिक टन उर्वरकों की आपूर्ति, यह मात्रा फरवरी तक के सप्लाई प्लान का मात्र 52 प्रतिशत

छत्तीसगढ़ को 4.36 लाख मेट्रिक टन खाद उपलब्ध कराने की बात असत्य एवं भ्रामक: कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य को भारत सरकार द्वारा रबी सीजन 2021-22 के लिए अब तक मात्र 2 लाख 12 हजार 162 मेट्रिक टन रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति की गई है, जो कि भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए अक्टूबर से फरवरी माह तक के लिए जारी सप्लाई प्लान का 52 प्रतिशत है। छत्तीसगढ़ राज्य को भारत सरकार द्वारा रासायनिक उर्वरकों का आबंटन स्वीकृत मात्र एवं सप्लाई प्लान के अनुसार नहीं…

Read More

आपसी विवाद में लोहे का टंगिया एवं डंडा से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति जगुलाल राम को 8 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना सन्ना में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 21/2022 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रार्थी एतवा राम उम्र 60 साल ने दिनांक 19.02.2022 को थाना सन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पुत्री बिमला बाई का विवाह जगुलाल राम से लगभग 10 वर्ष पूर्व हुआ था। बिमला बाई विगत 2 वर्ष से अपने पिता के घर में रहकर घरेलू कार्य के अलावा आंगनबाड़ी सहायिका का काम कर रही थी। प्रार्थी का दामाद जगुलाल राम दिनांक 17.02.2022 के शाम के समय प्रार्थी के घर आया हुआ था।…

Read More

शादी का प्रलोभन देकर 3 वर्षा कर किया दैहिक शोषण और अब अन्य जगह करने जा रहा था शादी, पुलिस ने किया गिरफतार भेजा जेल….जाने पूरा मामला….

युवती को शादी करने का झांसा देकर विगत 3 वर्ष से दुष्कर्म करने वाले आरोपी हेमंत सिदार को अपराध पंजीबद्ध होने के 24 घंटे के भीतर थाना कांसाबेल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में, थाना कांसाबेल में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 35/2022 धारा 376 (2)(N) भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पत्थलगांव क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने थाना में दिनांक 18.02.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसे पूर्व परिचित आरोपी हेमंत सिदार द्वारा शादी कर पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर माह जनवरी 2019…

Read More

नरवा विकास कार्यक्रम : कैम्पा मद में वर्ष 2019-20 के समस्त कार्य पूर्णता की ओर, लगभग 160 करोड़ रूपए की लागत से 12 लाख से अधिक भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का हो रहा निर्माण

वनांचल के 863 छोटे बड़े नालों में लगभग 05 लाख हेक्टेयर भूमि होगी उपचारित: वन मंत्री श्री अकबर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य सरकार द्वारा सुराजी गांव योजना के तहत चलाए जा रहे महत्वपूर्ण ‘‘नरवा विकास कार्यक्रम’’ के अंतर्गत कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 में 160 करोड़ रूपए से अधिक की राशि की स्वीकृति दी गई है। इसमें 01 हजार 829 किलोमीटर लंबाई वाले 863 छोटे बड़े नालों के 4.84 लाख हेक्टेयर जल ग्रहण क्षेत्र में 12 लाख 24 हजार भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है।…

Read More

अवैध कोल स्टाक पर खनिज विभाग की छापामार कार्रवाई, लगभग 50 टन कोयला और एक ट्रैक्टर जप्त

अवैध खनिज उत्खनन- परिवहन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में 18 फरवरी की रात्रि लगभग 11:30 बजे खनिज विभाग ने अवैध कोल स्टॉक पर छापामार कार्रवाई की। छापामार कार्रवाई में लगभग 50 टन अवैध कोयला और परिवहन में संलग्न एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। उपसंचालक  खनिज प्रशासन एस.एस. नाग ने बताया कि ग्राम मलगांव हरदीबाजार में अवैध…

Read More

कोविड वेक्सीनेशन महाभियान : एक दिन में 60 हजार 738 लोगों को लगी कोविड वैक्सीन

वैक्सीनेशन सेंटरों में नागरिकगण उत्साहित होकर पहुंचे वैक्सीन लगवाने 448 वैक्सीनेशन सेंटरों में 508 वैक्सीनेटरों द्वारा लगाया गया टीका घर-घर जाकर और मनरेगा स्थल में भी जाकर ग्रामीणों को लगाया गया कोविड वैक्सीन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कोरबा जिले में कोविड-19 के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण का महाभियान चलाया जा रहा हैं। 18 फरवरी को आयोजित कोविड वैक्सीनेशन महाभियान में एक दिन में 60 हजार 738 लोगों को कोविड का वैक्सीन लगाए गए। वैक्सीनेशन महाभियान के दौरान सुबह से ही शहरी और ग्रामीण इलाकों के…

Read More

दो मंत्रियों की दो राय पर भाजपा ने उठाया सवाल, चौबे और टीएस में से किसे हटाएंगे मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल सरकार चला रहे हैं या सर्कस – अनुराग सिंहदेव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम द्वारा आदिवासी  बच्चों की मौत  का मामला उठाने पर आंकड़ों को सरकार के प्रवक्ता मंत्री द्वारा झुठलाने तथा स्वास्थ्य मंत्री द्वारा स्वीकार कर श्री नेताम को इस तरफ ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद दिए जाने पर कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार के दो मंत्री एक ही मामले में दो अलग अलग राय व्यक्त कर रहे हैं। भूपेश बघेल सरकार चला रहे हैं या सर्कस! उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतायें…

Read More

भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 3 दिन के छतीसगढ़ प्रवास पर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व छतीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 3 दिन के छतीसगढ़ प्रवास पर 19 फरवरी को आ रही है। भाजपा मीडिया प्रभारी श्री नालिनेश ठोकने ने बयान जारी कर बताया कि उनका आगमन 19 फरवरी सुबह 12 बजे जगदलपुर में होगा।उसके बाद वह दंतेवाड़ा रवाना होंगी। वहाँ जिला कार्यसमिति में भाग लेने के बाद उनकी चर्चा मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्षो,महामंत्री व वरिष्ठ नेताओं के साथ होगी.। 20 फरवरी को वह कोंडागांव में जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगी व…

Read More