समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर छत्तीसगढ़ शासन मंत्रालय वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग नवा रायपुर द्वारा वन विभाग के सहायक वन संरक्षक (राज्य वन सेवा) को प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरित कर नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कुनकुरी उपवनमण्डलाधिकारी नवीन निराला का स्थानांतरण उपवनमंडलाधिकारी पेण्ड्रा वनमण्डल मरवाही के लिये किया गया है। कुनकुरी में उपवनमण्डलाधिकारी के लिये एस बी पाण्डे उपवनमण्डलाधिकारी सीतापुर से स्थानांतरित होकर आ रहे है। देखे स्थानांतरण की पूरी सूची….
Read MoreCategory: होम
महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती पर जशपुर के कई आयोजनों में सम्मिलित हुए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कहा – हमारे पूर्वजों नें हमको दान-धर्म एवं सेवा करने की दी है शिक्षा
श्री अग्रसेन जी के बताए मार्ग पर चलेंगे तो नहीं होगी तकलीफ – बृजमोहन अग्रवाल गरीब परिवार के लिए शिक्षा, इलाज, शादी की व्यवस्था का लें संकल्प – बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती पर जशपुर में कई जगह भव्य जयंती समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल सम्मिलित हुए। जशपुर के कुनकुरी में अग्रवाल नवयुवक समिति द्वारा अग्रसेन जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल के साथ रायगढ़…
Read Moreजोनल रेल कार्यालय में ज्ञानवर्धक राजभाषा क्विज का हुआ आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्यालय द्वारा मनाये जा रहे राजभाषा पखवाड़ा- 2022 के ही क्रम में आज दिनांक 26.09.2022 को यांत्रिक सभाकक्ष में हिंदी क्विज (राजभाषा प्रश्नमंच ) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में यांत्रिक, लेखा, सुरक्षा, सतर्कता, वाणिज्य, निर्माण एवं कार्मिक विभाग के कर्मचारियों ने अपनी टीम के साथ उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया । इस प्रतियोगिता के निर्णायकों की भूमिका का निर्वाह श्री डी.सी. मंडल, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (आर. पी.) एवं श्री यू.एस.एस.राव, सहायक सचिव ( रेलवे भर्ती बोर्ड ) बिलासपुर ने…
Read Moreश्रीमती रेणुका सिंह राज्यमंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार ने आलोक कुमार महाप्रबंधक एवं अधिकारियों की बैठक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, बिलासपुर में ली
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर श्रीमती रेणुका सिंह, माननीय राज्यमंत्री, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने आज श्री आलोक कुमार, महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं अधिकारियों की बैठक महाप्रबंधक सभागार में किया । इस दौरान अपर महाप्रबंधक सहित विभागाध्यक्ष उपस्थित थे । बैठक के दौरान श्रीमती रेणुका सिंह जी, माननीया राज्यमंत्रीने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, इस जोन के क्षेत्राधिकार में चल रही महत्वपूर्ण परियोजनाओं, महिला सुविधा एवं सुरक्षा,शिकायत निवारण तंत्र तथा वोकल फॉर लोकल के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आत्मनिर्भर…
Read Moreस्वच्छता-पखवाडा : अपर महाप्रबंधक की उपस्थिति में बुधवारी बाजार में चलाया गया स्वच्छता अभियान, स्वच्छ जागरूकता थीम पर वेबीनार का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर भारतीय रेलवे में स्वच्छ-रेल स्वच्छ-भारत के तहत स्वच्छता-पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक आयोजित इस स्वच्छता-पखवाडा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय एवं बिलासपुर मंडल में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 26 सितम्बर 2022 को प्रातः अपर महाप्रबंधक श्री विजय प्रताप सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर की उपस्थिति में बुधवारी बाजार में श्रमदान तथा स्वच्छता अभियान चलाया गया | इस अवसर पर मुख्यालय के…
Read Moreकुनकुरी में सामाजिक भवनों का हुआ भूमिपूजन : सामाजिक भवन समाज के लोगों के लिए सरकार का उपहार – यू.डी. मिंज
संसदीय सचिव ने कहा कि सामाजिक भवनों का भूमि-पूजन, समाज क़े अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना है समाज क़े लोग शासन की योजनाओं का लें लाभ, सरकार की प्राथमिकता में गाँव गरीब और किसान – यू. डी. मिंज समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी विकासखंड में आज विभिन्न सामाजिक भवन का लोकार्पण संसदीय सचिव एवं विधायक यू.डी. मिंज ने किया. जिसमें कोरवा समाज लोटापानी, कंसारी समाज नगर पंचायत कुनकुरी, नाई समाज कुनकुरी, कुम्हार समाज कुनकुरी सम्मिलित है. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बहुत ख़ुशी की बात…
Read Moreजशपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में एनिमिया मुक्त जशपुर हेतु संचालित गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु यूनिसेफ की टीम के साथ हुई बैठक
जिले को एनीमिया मुक्त बनाने हेतु मिशन मोड में कार्य करने हेतु सभी अधिकारियों को किया गया निर्देशित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज एनआईसी कक्ष में एनीमिया मुक्त जशपुर के तहत जिले में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु यूनिसेफ की टीम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित हुई। बैठक में एनीमिया मुक्त जशपुर हेतु की जा रही गतिविधियों की प्रगति, आगे की कार्य योजना सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर यूनिसेफ…
Read Moreएनिमिया मुक्त जशपुर हेतु स्कूल, आंगनबाड़ियों में बच्चों को आयरन टेबलेट का कराया जा रहा सेवन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले के सभी शैक्षणिक संस्थाओ स्कूल, आश्रम छात्रावास, आंगनबाड़ियों में एनिमिया मुक्ति के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सभी संस्थानों में बच्चों का हीमोग्लोबिन जांच एवं आयरन टेबलेट का सेवन सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के.प्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री अरुण पांडे, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला मिशन समन्वयक श्री नरेन्द्र सिन्हा द्वारा स्कूल एवं आंगनबाड़ियों का निरीक्षण कर बच्चों को टेबलेट सेवन की जानकारी ली। साथ…
Read Moreजशपुर जिले में एकल शिक्षकीय शालाओं में अध्यापन कार्य हेतु की गई वैकल्पिक व्यवस्था
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षकों के जिला स्तरीय स्थानांतरण होने पर शिक्षक पोर्टल में डाटा प्रविष्टि अपडेट नहीं होने के कारण विकासखंड बगीचा के 17, विकासखण्ड मनोरा के 07 एवं विकासखंड फरसाबहार के 07, सहित कुल 31 प्राथमिक शालाएं एकल शिक्षकीय हो गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक शालाओं में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर जहां दो से अधिक शिक्षक कार्यरत थे। उसी विकासखण्ड के अन्य प्राथमिक शालाओं से सहायक शिक्षक…
Read Moreविश्व गर्भनिरोधक दिवस : “सीमित परिवार सुख का आधार” का दिया गया संदेश, यौन स्वास्थ्य व परिवार नियोजन साधनों का उपयोग करने के लिए भी किया गया प्रेरित
महिलाओं को बच्चों में अंतर रखने के स्थाई और अस्थाई साधनों की दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर/रतनपुर लगातार बढ़ती हुई जनसंख्या से विकास प्रभावित हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर में सीमित परिवार के महत्व और यौन स्वास्थ्य के प्रति लोगों को प्रेरित करते हुए विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने अनचाहे गर्भ से बचाव के लिए गर्भनिरोधक साधनों के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। साथ ही उन्हें यौन स्वास्थ्य व परिवार नियोजन साधनों का उपयोग करने…
Read More