स्व सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सरगुजा कमिश्नर जी आर चुरेन्द्र ने विगत दिवस दुलदुला और कुनकुरी के जनपद पंचायत सभाकक्ष में विकास खंड के जनप्रतिनिधि, सरपंच और बीडीसी की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन पंचायती राज व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण ग्राम स्वराज, ग्राम सुराज की परिकल्पना को साकार करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को अपने अपने ग्राम पंचायतों को मजबूत करने के लिए सहयोग प्रदान करने के लिए आग्रह…
Read MoreCategory: होम
विधायक विनय भगत ने कामारिमा में रंगमंच का लोकार्पण एवं सीसी रोड का किया भूमिपूजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर विधायक विनय भगत ने विगत दिवस बगीचा विकासखण्ड के दूरस्थ अंचल के ग्राम कामारिमा में रंगमंच का लोकार्पण एवं सी.सी. रोड़ का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 02 लाख की लागत से रंगमंच एवं 08 लाख की लागत से सी.सी. रोड़ का निर्माण किया जाएगा। विधायक विनय भगत ने कहा कि जंगल पहाड़ से घिरे सुदूर वनांचल ग्राम कामारिमा में रंगमंच और सी.सी.रोड़ बनने से लोगों को अनेक प्रकार की सुविधा मिलेगी। ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा होगी साथ ही…
Read Moreजशपुर जिले में प्राथमिकता से बनाया जा रहा है बच्चों का जाति प्रमाण पत्र, हरिनलेटा के छात्रों को घर जाकर दिया गया जाति प्रमाण पत्र
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जशपुर जिले में निवास-जाति प्रमाण पत्र प्राथमिकता से बनाया जा रहा है। इसी कड़ी आज जशपुर विकासखंड के ग्राम हरिनलेटा की 1 वर्षीय बालक भरत सिंह, 3 वर्षीय पुष्पा सिंह, संगीता सिंह व निर्मला सिंह सहित अन्य बच्चों को जाति प्रमाण प्रदान किया गया। जशपुर बीईओएम.जेड.यू सिद्दीकी ने बताया कि बच्चांें का निरंतर जाति प्रमाण पत्र बनाकर उन्हें प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी आज हरिनलेटा के छात्रों को उनके निवास स्थान जाकर उन्हें जाति प्रमाण प्रदान किया…
Read Moreघर के सामने लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरा को तोड़कर, बरामदा में खड़े पीक-अप वाहन में रखे किराना सामान की चोरी करने वाले आरोपी भूपेन्द्र यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
थाना सन्ना में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 54/2022 धारा 380 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विनोद यादव उम्र 43 साल निवासी छिछली (अ) थाना सन्ना ने दिनांक 18 मई 2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि यह दिनांक 16 मई 2022 को अपने पीक-अप वाहन से तेल, शक्कर इत्यादि सामान की खरीदी करने अंबिकापुर गया था, रात्रि लगभग 11:00 बजे अपने घर लौटा और पीक-अप वाहन को घर…
Read Moreअखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी” की कोरबा जिला ईकाई गठित, पुष्पा सिंह बनी कार्यकारी जिला संयोजिका
महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, कैरियर निर्माण, आर्थिक स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण को दिया जाएगा बढ़ावा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन तेजस्विनी की कोरबा जिला इकाई गठित की गई है। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, कैरियर निर्माण, आर्थिक स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई अंर्तगत सभी जिले में अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन तेजस्विनी की जिला इकाई गठित की जा रही है। संगठन का विस्तार करते हुए कोरबा जिले में अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन तेजस्विनी की गतिविधियों के सुचारु संचालन…
Read Moreविश्वास अभियान के अंतर्गत जशपुर पुलिस द्वारा सायबर अपराध से बचाव की जानकारी देने जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्र में चलाई जा रही है सायबर की पाठशाला,
चलित थाना लगाकर आम जनता को दी जा रही है सायबर अपराध संबंधी जानकारी एवं बताये जा रहे हैं सायबर ठगी से बचने के उपाय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला जशपुर में विश्वास अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्र में सायबर जागरूकता अभियान हेतु सायबर की पाठशाला चलाई जा रही है। इस तारतम्य में थाना कुनकुरी के ग्राम सलियाटोली, ग्रोटोलाईन, सुकबासुपारा, गड़ाकटा, एवं बेमताटोली, थाना कांसाबेल के ग्राम बासेन, चौकी दोकड़ा के ग्राम केनाडांड़…
Read More31 मई को होगा अंतर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस का आयोजन
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, अंबिकापुर धुम्रपान एवं नशापान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति समाज में जन चेतना विकसित करने के लिए 31 मई को अंतर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस का आयोजन किया जाएगा। उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने सभी जिला अधिकारियों, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर के सचिव को अंतर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने के की अपेक्षा की है। इस दिन तंबाखू सेवन के दुष्प्रभाव पर चर्चा एवं उसके दुष्प्रभाव की जानकारी समुदाय को दी जाएगी साथ ही नशामुक्ति हेतु…
Read Moreपानी की उपलब्धता बढ़ाने जिले में बनेंगे 78 अमृत सरोवर, बरसात से पहले पूरा करने युद्धस्तर पर सरोवर का काम शुरू
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, अंबिकापुर सतही और भूमिगत दोनों स्थानों पर पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए मिशन अमृत के तहत जिले में 78 अमृत सरोवर बनाये जाएंगे। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह के नेतृत्व में बरसात से पहले सरोवर का काम पूरा करने के लिए भूमिपूजन के साथ कार्य भी युद्धस्तर पर शुरू किया जा रहा है। प्रत्येक सरोवर कम से कम एक एकड़ भूमि पर 10 हजार घन मीटर की जलधारण क्षमता के साथ बनाया जाएगा। सरोवर निर्माण का…
Read Moreविभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु 15 जून तक आवेदन आमंत्रित
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, अम्बिकापुर अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को लाभान्वित करने के लिए कई योजनाएं संचालित की जाती है। सरगुजा जिले को इसके लिए कुल 13 का लक्ष्य दिया गया है। जिले के इच्छुक आवेदकों से 15 जून 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया है कि उनके विभाग को आदिवासी महिला सशक्तिकरण योजना, स्मॉल बिजनेस योजना, टर्म लोन योजना एवं माइक्रो क्रेडिट योजना के अंतर्गत 2-2 का लक्ष्य दिया गया है।…
Read Moreराज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक 31 मई और 1 जून को करेगी रायपुर जिले के प्रकरणों की सुनवाई
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, केबिनेट मंत्री दर्जा डॉ किरणमयी नायक 31 मई और 1 जून (दो दिन) को रायपुर जिले के प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। यह सुनवाई प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक मुख्य निर्वाचन आयोग के बाजू शास्त्री चौक राज्य महिला आयोग कार्यालय में होगी। महिलाओं के उत्पीडन से संबंधित प्राप्त प्रकरणों पर सुनवाई करेगी। राज्य महिला आयोग के सचिव ने बताया कि सुनवाई के दौरान सभी पक्षकार अपने निर्धारित समय में उपस्थित होगे। उपस्थिति हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करेंगे। चेहरे,…
Read More