मुख्यमंत्री ने किया खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ : नवगठित खैरागढ़़-छुईखदान-गण्डई जिले को समृद्ध जिला कलाधानी के रूप में विकसित करने के लिए शासन प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

6 करोड़ 53 लाख रूपए के कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास चिटफंड कंपनी के 1 करोड़ 57 लाख रूपए की राशि 17 हजार 127 निवेशकों को किया वितरित जिले में 14 करोड़ 74 लाख रूपए की लागत से स्थापित 9 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया लोकार्पण खैरागढ़ महोत्सव का आयोजन 27 से 30 अप्रैल तक समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर/राजनांदगांव मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दीप प्रज्ज्वलित कर खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने 6 करोड़ 51 लाख रूपए के कार्यों का भूमिपूजन किया…

Read More

किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान : कृषि विज्ञान केंद्र लाभांडी में एक दिवसीय किसान मेला संपन्न

कृषि यंत्रीकरण, फसल प्रबंधन जैसे विषयों की कृषकों को दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कृषि विज्ञान केंद्र लाभांडी में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय वृहद किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले में किसानों के लिए उन्नत कृषि यंत्र, प्रसंस्करण मशीनों, विभिन्न फसलों की जैविक खेती एवं उत्पाद प्रदर्शनी में शामिल किए गए। कृषि विज्ञान केन्द्र अधिकारियों ने बताया कि मेले में कृषि यांत्रिकीकरण से संबंधित विषयों में फसल अवशिष्ट प्रबंधन हेतु स्ट्रॉ बेलर मशीन की कार्यशैली,…

Read More

राज्यपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर 16वें दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ : भारतीय कला एवं संगीत की समृद्धशाली संस्कृति को संरक्षित करें और आगे बढ़ायें : राज्यपाल सुश्री उइके

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा को सहेजें राज्यपाल ने विद्यर्थियों को डी.लिट्, स्वर्ण पदक, स्नातक-स्नातकोत्तर की उपाधि और शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की विद्यार्थियों व शोधार्थियों को उनकी उपलब्धि के लिए दी बधाई व शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनांदगांव राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के 16वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। राज्यपाल सह अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर तथा राजकुमारी इंदिरा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्ज्वलन उपरांत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने कुलगीत…

Read More

राज्यपाल सुश्री उईके को मनोहर गौशाला के संचालकों ने गौ सेवा रत्न अलंकरण से किया सम्मानित, गाय की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य – राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनांदगांव प्रदेश की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके ने आज खैरागढ़ के मनोहर गौशाला पहुंचकर यहां कामधेनु माता मंदिर में पूजा अर्चना की। राज्यपाल सुश्री उईके ने यहां गौ माता की पूजा कर मंगल कामना की। इस अवसर पर मनोहर गौशाला के संचालकों ने राज्यपाल सुश्री उइके को गौ सेवा रत्न अलंकरण से सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि गौमाता अपने आप में साक्षात भगवान का अवतार है। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे यहां कामधेनु माता मंदिर दर्शन करने का…

Read More

कॉन्क्लेव ऑन एंटरप्रेन्योरशिप : उद्यमिता विशेषज्ञों ने की बस्तर के नव उद्यमियों से चर्चा

विशेषज्ञों ने बस्तर के उद्यमियों को बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए दिए विभिन्न टिप्स समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कॉन्क्लेव ऑन एंटरप्रेन्योरशिप कार्यक्रम के तहत देश भर से आए उद्यमिता विशेषज्ञों ने बस्तर के नव उद्यमियों के साथ चर्चा की। इस अवसर पर बस्तर स्टार्टअप्स ने उद्यमियों विशेषज्ञों से अपने बिजनेस के बारे में बताया। बस्तर जिले में आयोजित चार दिवसीय कॉन्क्लेव ऑन एंटरप्रेन्योरशिप कार्यक्रम के तीसरे दिन जगदलपुर स्थित कलेक्ट्रेट के प्रेरणा हॉल में देश भर से आए उद्यमी विशेषज्ञों ने बस्तर के उद्यमियों से चर्चा की। इस अवसर…

Read More

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित तरीके से हो रहा धर्मांतरण – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने धर्मांतरण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि वे कांग्रेस की राजमाता को खुश करने के लिए धर्मांतरण को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं तो आदिवासियों की मांग तत्काल पूरी करते हुए धर्मांतरित लोगों को जनजातीय लाभ बंद करें। श्री साय ने कहा कि नारायणपुर में जनजातीय सुरक्षा मंच के सम्मेलन में हजारों आदिवासियों ने भूपेश बघेल को पैगाम भेज दिया है कि जनजातीय समाज उनके छलावे में नहीं…

Read More

शा.उ.मा.विद्यालय महापल्ली में 59 छात्राओं को वितरण हुआ सरस्वती सायकिल

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती सायकिल योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली विकासखण्ड रायगढ़ में आज कक्षा नवमीं की 59 छात्राओं को नि:शुल्क सायकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनपद सदस्य श्री अशोक निषाद, ग्राम पंचायत महापल्ली के सरपंच श्री अनंत राम चौहान, शाला विकास व प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री गौरहरी सिदार एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री एम.ए.सिद्दीकी व विद्यालय स्टॉप उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में विद्यालय के स्काउट गाइड इकाई से भारत स्काउट एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा…

Read More

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 30 अप्रैल को, चयन परीक्षा के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टोरेट स्थित सृजन सभाकक्ष में गत दिवस रायगढ़ जिले के समस्त विकास खण्डो में आयोजित जवाहर नवोदय चयन परीक्षा 2022 के संबंध में संक्षिप्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह परीक्षा आगामी 30 अप्रैल 2022 को रायगढ़ जिले के 49 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष, केन्द्र स्तरीय पर्यवेक्षक तथा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय भूपदेवपुर, रायगढ़ के प्राचार्य द्वारा दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में इस वर्ष सीबीएसई…

Read More

सांसद ने जिले के 15 विभिन्न कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित, प्राकृतिक खेती स्वस्थ एवं सुखी जीवन का आधार – सांसद श्रीमती गोमती साय

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सांसद श्रीमती गोमती साय के मुख्य आतिथ्य में कृषि विज्ञान केन्द्र रायगढ़ परिसर में प्राकृतिक खेती पर आधारित एक दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद श्रीमती साय ने कृषि विज्ञान केन्द्र प्रांगण में उन्नत किसानों द्वारा लगाये गए उत्कृष्ट कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कृषकों की प्रशंसा की। कृषि विज्ञान केन्द्र रायगढ़ परिसर में कृषि विज्ञान केन्द्र रायगढ़, उप-संचालक (आत्मा परियोजना) एवं उद्यानिकी विभाग रायगढ़ के संयुक्त तत्वधान में आयोजित कार्यक्रम…

Read More

कलेक्टर जगदलपुर ने की शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा

निर्माण की धीमी गति पर गहरी नाराजगी की व्यक्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर रजत बंसल ने आज जगदलपुर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल, अनुविभागीय दंडाधिकारी दिनेश नाग, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एके सिंह सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और ठेकेदार उपस्थित थे। कलेक्टर श्री बंसल ने महारानी अस्पताल, इतवारी बाजार, गोल बाजार, झीरम शहीद स्मारक, बोधघाट मार्ग, धरमपुरा क्रीड़ा परिसर, इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम सहित अन्य विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की और कार्य को निर्धारित…

Read More