Category: होम

  • वीडियो कॉल बना जिंदगी का सबसे बड़ा जाल! इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी कोलकाता से दबोचा, मोबाइल भी जब्त

    वीडियो कॉल बना जिंदगी का सबसे बड़ा जाल! इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी कोलकाता से दबोचा, मोबाइल भी जब्त

    दोस्ती कर वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करता था आरोपी

    थाना चांपा पुलिस की साइबर टीम की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल जप्त

    इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को थाना चांपा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार किया है।

    जांजगीर-चांपा : पीड़िता ने दिनांक 25.03.2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि लगभग 1 साल पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम आईडी धारक से हुई थी। दोनों इंस्टाग्राम वीडियो कॉल पर बात करते थे, इसी दौरान आरोपी द्वारा वीडियो बना लिया था और पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

    पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 127/26 धारा 67(ए) आईटी एक्ट, 79 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान साइबर सेल की मदद से आरोपी की पातासाजी हेतु पुलिस टीम कोलकाता रवाना हुई।

    वहां से आरोपी अमल रैन पिता लाल मोहम्मद रैन, उम्र 19 वर्ष, निवासी 205 रविंद्र सारनी, थाना पोस्ता, जिला कोलकाता, पश्चिम बंगाल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल भी जप्त कर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

    सराहनीय योगदान

    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव के मार्गदर्शन में उनि सत्यम चौहान, प्रआर सुनील सिंह, आर ईश्वरी राठौर एवं थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • सरकारी जमीन के विवाद में खूनी हमला! ‘जिंदा गाड़ दूंगा’ कहकर सरपंच पति के सिर पर फावड़े से किया जानलेवा वार, आरोपी गिरफ्तार

    सरकारी जमीन के विवाद में खूनी हमला! ‘जिंदा गाड़ दूंगा’ कहकर सरपंच पति के सिर पर फावड़े से किया जानलेवा वार, आरोपी गिरफ्तार

    थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

    आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा जप्त

    जांजगीर-चांपा : प्रार्थी राजन पात्रे निवासी किरीत, थाना नवागढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 14.07.26 को वह सचिव के साथ किरनेश चाईस सेंटर तालाब ठेका हेतु निविदा सूचना निकलवाने गया था। वहां गांव का संतोष साहू मिला, जिसने गांव के गोठान के पास सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। पंचायत द्वारा उसे हटाने के लिए 03 बार नोटिस जारी किया जा चुका है।

    इसी बात पर आरोपी आग-बबूला हो गया और प्रार्थी को गाली- गलौच करते हुए बोला तुम बहुत बड़े सरपंच पति बनते हो, मेरा जमीन खाली कराओगे। उससे पहले मैं तुमको जान से मारकर उसी जमीन में गाड़ दूंगा

    कहते हुए आरोपी ने अपने पास रखे फावड़े से प्रार्थी के सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने पर प्रार्थी के साथियों ने उसे इलाज के लिए राछाभाठा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

    प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना नवागढ़ पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू की। आरोपी संतोष साहू, उम्र 52 वर्ष, निवासी किरीत, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर -चांपा को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

     उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

  • सरगुजा पुलिस का बड़ा एक्शन : चोरी की बाइक बेचने से पहले ही पुलिस ने बिगाड़ा खेल ! हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार, साथी अब भी फरार, फरार आरोपी की तलाश जारी.

    सरगुजा पुलिस का बड़ा एक्शन : चोरी की बाइक बेचने से पहले ही पुलिस ने बिगाड़ा खेल ! हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार, साथी अब भी फरार, फरार आरोपी की तलाश जारी.

    जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गंगा प्रसाद बंजारे साकिन बाबूपारा अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 13/07/26 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10/07/2026 को रात्रि ड्यूटी हेतु अपने मोटर साकयल होण्डा साईन क्रमांक  सीजी/09/जेई/7588 को लेकर जिला अस्पताल अम्बिकापुर गया था। मोटर सायकल को जिला अस्पताल के परिसर में शेड के नीचे खडा किया था, ड्यूटी पश्चात् वापस आकर देखा तो प्रार्थी का मोटर सायकल खडे स्थान पर नहीं मिला आस-पास पता करने पर पता नहीं चला, कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया था, मामले में प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में अज्ञात के विरूद्ध अपराध क्रमांक 130/25 धारा 305 (बी) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपी एवं चोरी वाहन का पता तलाश किया जा रहा था, पता तलाश के दौरान मुखबीर की सूचना पर संदिग्ध पूर्व चोरी के आरोपी समीर अंसारी उर्फ गजनी आत्मज स्व. नसीम अंसारी उम्र 22 वर्ष साकिन नवागढ़ महामाया मंदिर के पास थाना कोतवाली अम्बिकापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो घटना दिनांक को अपने अन्य साथी के साथ मिलकर मोटरसायकल चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया एवं मोटर सायकल को आरोपी एवं उसके साथी द्वारा बेचने के लिये ग्राहक की तलाश किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से मोटरसायकल के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर चोरी के मोटर सायकल को मठपारा के पास झाड़ी में छुपाकर रखना बताया गया। आरोपी के निशानदेही पर बरामद कर जप्त किया गया है, आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है, आरोपी पूर्व में चोरी एवं आगजनी के प्रकरण में चालान हो चुका है, मामले में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है, जिसका पता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।

  • लापरवाही की रफ्तार बनी जानलेवा! नेशनल हाईवे पर ड्यूटी कर रही महिला को ट्रेलर ने रौंदा, 20 मीटर तक घसीटने के बाद मौत; आरोपी चालक जेल भेजा गया

    लापरवाही की रफ्तार बनी जानलेवा! नेशनल हाईवे पर ड्यूटी कर रही महिला को ट्रेलर ने रौंदा, 20 मीटर तक घसीटने के बाद मौत; आरोपी चालक जेल भेजा गया

    जानबुझकर, तेजी एवं लापरवाही पुर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेण्ट करने वाले वाहन चालक को रतनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा जेल।

    नेशनल हाईवे के डिवाईडर में पौधा रोपड़ का काम करा रही थी मृतिका।

    गिरफ्तार आरोपी :-

    1. शिवकुमार साव पिता मुनि साव उम्र 32 वर्ष निवासी गढ़वा थाना गढ़वा जिला गढ़वा झारखण्ड।

    बिलासपुर : दिनाँक 18/07/2026 को प्रार्थी प्रदीप कोशले निवासी भरवीडीह थाना रतनपुर का रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की भाई बहू नेशनल हाईवे में सुपरवाईजर का काम करती थी, दिनाँक 18/07/2026 को ओछिनापारा रतनपुर ओव्हर ब्रीज के पास डिवाईडर में पौधा रोपड़ का काम चल रहा था, जहाँ मृतिका महिमा कोशले देखरेख कर रही थी, उसी समय दोपहर लगभग 01:00 बजे बिलासपुर की ओर से आ रही ट्रेलर क्रमॉक BR 03GC 9045 के चालक द्वारा ये जानते हुये भी कि नेशनल हाईवे में काम चल रहा है, जिससे एक्सीडेण्ट होने के कारण किसी की जान भी जा सकती है, उसके बाद भी वाहन चालक द्वारा जानबुझकर लापरवाही पुर्वक तेजी से अपने वाहन को चलाकर अपने सड़क में काम करा रही महिमा कोशल को ठोकर मारकर 20 मीटर तक घसीटते ले गया, जिससे महिमा कोशले की मौके पर ही मृत्यू हो गई, आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

     उक्त कार्यवाही में थाना निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सउनि नरेश गर्ग, आर. पवन ठाकुर, धीरज कश्यप का विशेष योगदान रहा।

  • शराब के नशे में खौफनाक वारदात! गाली-गलौज के विवाद के बाद घर में घुसकर ईंट और चाकू से उतारा मौत के घाट, पुलिस ने चंद घंटों में हत्यारों को दबोचा

    शराब के नशे में खौफनाक वारदात! गाली-गलौज के विवाद के बाद घर में घुसकर ईंट और चाकू से उतारा मौत के घाट, पुलिस ने चंद घंटों में हत्यारों को दबोचा

    हत्या के आरोपियों को चंद घटे में पकड़ने में मिली रतनपुर पुलिस को सफलता।

    मृतक के घर के छत में दिवाल से चढ़कर आरोपियों द्वारा घटना को दिया अंजाम।

    गिरफ्तार आरोपी :-

    1. सुधीर सोनवानी पिता दिलेश सोनवानी उम्र 27 वर्ष निवासी अकलतरी,

    2. अमित ऊर्फ अनिश सोनवानी पिता सुरेश कुमार उम्र 18 वर्ष निवासी अकलतरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

    बिलासपुर : दिनाँक 19/07/2026 को प्रार्थी विशाल कश्यप निवासी अकलतरी थाना रतनपुर का रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी व इसका दोस्त इन्द्रप्रकाश ऊर्फ गोलू ग्राम अकलतरी के नीम चौंक के पास खड़े थे, तभी गाँव के अमित ऊर्फ अनिश सोनवानी व सुधीर सोनवानी आये और प्रार्थी और उसके दोस्त (मृतक) को शराब के नशे में तुम लोग हमारे घर के सामने क्यों गाली गलौच कर रहे हो बोलकर झगड़ा करने लगे, उस समय प्रार्थी व उसका दोस्त वहाँ से चले गये थे, फिर कुछ देर बाद अमित ऊर्फ अनिश सोनवानी व सुधीर सोनवानी मिले जो तुम लोग उस समय हमें झगड़ा किये हो बोलकर प्रार्थी को लोहे के पाईप से मारे, औैर इन्द्रप्रकाश ऊर्फ गोलू को मारने के लिये दौड़ाये थे तब इन्द्रप्रकाश ऊर्फ गोलू अपने घर की ओर भागकर अपने घर में घुस गया, और प्रार्थी अपने घर चला गया, उसके बाद अमित ऊर्फ अनिश सोनवानी व सुधीर सोनवानी इन्द्रप्रकाश ऊर्फ गोलू के घर के दिवाल से छत में चढ़कर इन्द्रप्रकाश ऊर्फ गोलू की ईंट व चाकू से प्राणघातक वार कर हत्या कर दिये है, कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी महोदय द्वारा उक्त घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर मामला गंभीर प्रकृति का होने से त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी अमित ऊर्फ अनिश सोनवानी व सुधीर सोनवानी को उनके घर में घेराबंदी कर, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

    उक्त कार्यवाही में थाना निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उनि विष्णु यादव, सउनि संतोष पात्रे, आर. पवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

  • ऑटो में बैठते ही ₹74 हजार साफ! सीट बदलवाकर और गाड़ी खराब होने का बहाना बनाकर यात्रियों को लूटने वाला शातिर गिरोह बेनकाब, चालक समेत 2 गिरफ्तार

    ऑटो में बैठते ही ₹74 हजार साफ! सीट बदलवाकर और गाड़ी खराब होने का बहाना बनाकर यात्रियों को लूटने वाला शातिर गिरोह बेनकाब, चालक समेत 2 गिरफ्तार

    बैंक में राशि जमा कराने जा रहे यात्री की जेब से ₹74,000 चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

    आरोपियों ने ऑटो में बैठाकर सवारी बदलने एवं वाहन खराब होने का बहाना बनाकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

    प्रकरण की विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर ऑटो चालक एवं उसके साथी की पहचान कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

    मुख्य आरोपी के विरुद्ध थाना सुपेला क्षेत्र में मारपीट एवं चोरी के अन्य प्रकरण भी दर्ज होना पाया गया तथा आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

    दुर्ग : प्रार्थी अरविन्द कुमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी कन्या शाला स्कूल के पास, भिलाई द्वारा थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 15.07.2026 को वह जीई रोड भिलाई-03 स्थित कार्यालय से केनरा बैंक, बरोदा शाखा, भिलाई-03 में ₹74,000 जमा कराने जा रहा था। इस दौरान वह एक नीले-सफेद रंग के ऑटो में सवार हुआ, जिसमें पहले से दो अन्य व्यक्ति बैठे हुए थे।

    ऑटो चालक द्वारा प्रार्थी को पहले पीछे एवं बाद में आगे बैठाया गया तथा केनरा बैंक तक न ले जाकर ज्योति कटिंग, चरोदा के पास उतार दिया गया। वहां उतरने के बाद प्रार्थी ने अपनी जेब की जांच की तो उसमें रखे ₹74,000 नगद गायब मिले। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 377/2026 धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर ऑटो क्रमांक CG 07 DB 6016 के चालक एवं उसके साथी को हिरासत में लेकर पहचान परेड कराई गई, जिसमें प्रार्थी ने दोनों की पहचान की। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

    मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

    आरोपियों द्वारा ऑटो में सवारियों की सीट बदलवाकर उनका ध्यान भटकाया जाता था। इसके बाद जेब से नगदी निकालकर वाहन खराब होने का बहाना बनाते हुए सुनसान स्थान पर यात्री को उतार दिया जाता था, जिससे चोरी की जानकारी तत्काल न हो सके।

    आरोपी का नाम :

    1. बॉबी गुरजीत सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (बॉम्बे आवास), जामुल, जिला दुर्ग।

    2. धीरज वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (बॉम्बे आवास), जामुल, जिला दुर्ग।

    सराहनीय कार्य :

    उक्त कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई पुलिस की विवेचना टीम एवं थाना स्टाफ की सक्रियता, तकनीकी विश्लेषण तथा त्वरित कार्रवाई से आरोपियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया गया।

    दुर्ग पुलिस की अपील :

    दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करते समय अपने नकदी एवं कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें। अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

  • सावधान! ₹2,000–₹10,000 के लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, साइबर ठगों को बैंक खाते, ATM और सिम देने वाले 9 आरोपी पुलिस के शिकंजे में

    सावधान! ₹2,000–₹10,000 के लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, साइबर ठगों को बैंक खाते, ATM और सिम देने वाले 9 आरोपी पुलिस के शिकंजे में

    साइबर ठगी की अवैध राशि के लेनदेन में प्रयुक्त म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

    आरोपी कमीशन के लालच में बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराकर ठगी की राशि के अंतरण में सहयोग कर रहे थे।

    तकनीकी साक्ष्य, बैंक खातों के विश्लेषण एवं विवेचना के आधार पर साइबर ठगी के नेटवर्क का खुलासा करते हुए थाना पुरानी भिलाई पुलिस एवं एसीसीयू द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई।

    दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया कि बैंक खाता किराए पर देना अथवा किसी अन्य को उपयोग हेतु उपलब्ध कराना भी गंभीर अपराध है तथा संबंधित खाताधारक वैधानिक कार्यवाही के दायरे में आते हैं।

    मुख्य बिंदु :

    थाना पुरानी भिलाई के अपराध क्रमांक 258/2026 में धारा 318(2), 318(3), 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।

    दुर्ग : पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार साइबर अपराध एवं म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पुरानी भिलाई पुलिस एवं एसीसीयू द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपीगण अपने स्वयं के तथा अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त अवैध धनराशि के लेनदेन एवं अंतरण के लिए कर रहे थे।

    जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी कमीशन प्राप्त करने के उद्देश्य से आम नागरिकों से उनके बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं सिम कार्ड प्राप्त कर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। इन खातों का उपयोग ठगी की राशि को विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से स्थानांतरित कर छिपाने के लिए किया जाता था।

    विवेचना एवं तकनीकी विश्लेषण से ज्ञात हुआ कि संबंधित खाताधारकों ने ₹2,000 से ₹10,000 तक के कमीशन के बदले अपने बैंक खाते एवं बैंकिंग दस्तावेज अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराए थे। इन खातों में साइबर धोखाधड़ी से संबंधित लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन पाए गए। प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के विश्लेषण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 19.07.2026 को कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

    मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

    आरोपी कमीशन के लालच में स्वयं एवं अन्य व्यक्तियों के बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक तथा सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। साइबर अपराधी इन खातों का उपयोग ऑनलाइन ठगी से प्राप्त अवैध धनराशि के अंतरण, निकासी एवं स्रोत छिपाने के लिए करते थे।

    घटना स्थल :

    थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न बैंक खातों एवं साइबर लेनदेन से संबंधित प्रकरण।

    आरोपी का नाम :

    1. लक्की खुटेल, उम्र 22 वर्ष, ग्राम फुंडा, थाना बोरी।

    2. भारत गिरी, उम्र 25 वर्ष, गौतम नगर, सुपेला।

    3. भोज ठाकुर, उम्र 24 वर्ष, खुर्सीडीह, चौकी नगपुरा, थाना पुलगांव।

    4. चोमन साहू, उम्र 27 वर्ष, खुर्सीडीह, चौकी नगपुरा, थाना पुलगांव।

    5. कमलेश देशलहरे, उम्र 24 वर्ष, ग्राम फुंडा, थाना बोरी।

    6. रमाकांत साहू, उम्र 28 वर्ष, ग्राम मचान्दुर, थाना उतई।

    7. आकाश भट्ट, उम्र 22 वर्ष, लक्ष्मी नारायण चौक, अहिवारा, थाना नंदनी नगर।

    8. संजय निषाद, उम्र 30 वर्ष, ग्राम दानिया, थाना बोरी (एजेंट)।

    9. मनोज कुमार साहू, उम्र 30 वर्ष, ग्राम कुर्सीडीही, चौकी नगपुरा, थाना पुलगांव (एजेंट)।

    जप्त सामग्री :

    1. बैंक पासबुक।

    2. एटीएम कार्ड।

    3. चेकबुक।

    4. सिम कार्ड।

    5. मोबाइल फोन।

    6. बैंकिंग एवं अन्य संबंधित दस्तावेज।

    सराहनीय भूमिका :

    उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई पुलिस एवं एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। विवेचना, तकनीकी विश्लेषण एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपियों की पहचान कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

    दुर्ग पुलिस की अपील :

    दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक अथवा मोबाइल सिम उपयोग हेतु उपलब्ध न कराएं। साइबर अपराधी इनका उपयोग अवैध धनराशि के लेनदेन में करते हैं, जिससे खाताधारक भी कानूनी कार्यवाही के दायरे में आ सकते हैं। किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा निकटतम पुलिस थाना में दें।

  • फीफा विश्व कप 2026 के निर्णायक मोड़ पर अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड की महासंग्राम भिड़ंत, क्या मैसी की अपराजित टीम फाइनल की दहलीज पार करेगी? — वरिष्ठ खेल पत्रकार जसवंत क्लॉडियस का विशेष विश्लेषण

    फीफा विश्व कप 2026 के निर्णायक मोड़ पर अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड की महासंग्राम भिड़ंत, क्या मैसी की अपराजित टीम फाइनल की दहलीज पार करेगी? — वरिष्ठ खेल पत्रकार जसवंत क्लॉडियस का विशेष विश्लेषण

    फीफा विश्व कप 2026: पुरुष वर्ग में फुटबाल का सरताज बनने की कवायद तेज

    अर्जेंटीनो के अपराजित रथ को क्या रोक पायेंगे अंग्रेज ?

    आलेख .. जसवंत क्लॉडियस, वरिष्ठ स्वतंत्र खेल पत्रकार,टीवी कमेंटेटर,रायपुर.छग.

    रायपुर : खेलों की दुनिया में हार या जीत किसी की बपौती नहीं है। 11 जून 2026 से प्रारंभ फुटबाल के विश्वकप पर कौन सी टीम का कब्जा होगा,अभी भी कहा नहीं जा सकता। जिस तरह फ्रांस के सबसे फुर्तीले खिलाड़ी एम्बाबे की टीम को स्पेन ने सेमीफायनल पछाड़ा है। अब तो लियोनल मैसी वाले अर्जेंटीना की टीम भी सकते में आ गई होगी। वैसे भी टीम खेल जिसमें चार से अधिक खिलाड़ी होते हैं उसमें किसी एक खिलाड़ी निर्भर नहीं होना चाहिए। स्पेन और फ्रांस दोनों ही फुटबाल के यूरोप महाद्वीप के अंतर्गत आते हैं। दोनों टीम साल भर में आपस में कई मैच खेलते हैं। दोनों एक दूसरे के खिलाड़ियों की अच्छाई और कमजोरी दोनों पक्ष से अवगत होते हैं। खिलाड़ियों को सही प्रशिक्षण मिला हो तो उन्हें यह भी मालूम होता है कि विपक्ष के किस खिलाड़ी में कितनी शारीरिक क्षमता है। इसके पहले कि वह आक्रमण की बागडोर संभाले उसकी घेराबंदी करके उसे छकाया जा सकता है। 11 जून 2026 को फीफा द्वारा 206 मान्यता प्राप्त देशों की वरीयता क्रम जारी की गई थी।

    उसके अनुसार एक से लेकर दस तक क्रमश: अर्जेंटीना, स्पेन, फ्रांस, इंग्लैंड, पुर्तगाल, ब्राजील, मोरोक्को, नीदरलैंड, बेल्जियम, जर्मनी की टीम थी। गौर करने वाली बात यह है कि फीफा द्वारा किया गया आकलन बिलकुल सही साबित हुआ है और 2026 के विश्व कप के सेमीफायनल में पहुंचने वाली चारों टीम की रेकिंग वास्तव में एक से चार तक ही है। इस विश्वकप में यूरोप और दक्षिण अमेरिका महाद्वीप ने अपनी श्रेष्ठता साबित की है। पहली बार 48 देशों के बीच खिताबी संघर्ष जारी है। फीफा द्वारा मान्यता प्राप्त 206 देशों में से यूरोप महाद्वीप के 54 देशों को जबकि दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की 10 टीम को मान्यता दी गई है। मुख्य स्पर्धा में शामिल 48 देशों में यूरोप की 54 में से 16 टीम को दक्षिण अमेरिका की 10 में 06 टीम को मुख्य ड्रा में जगह मिली। एक सेमीफायनल हो चुका है।जिसमें स्पेन ने फ्रांस को पराजित किया। एक बाकी है। जिसमें वर्तमान विजेता अर्जेंटीना का सामना इंग्लैड से होगा। अर्थात अब यूरोप की 16 में से 14 जबकि दक्षिण अमेरिका की 06 में से 05 टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई है। 48 टीम को शामिल किए जाने की वजह से चैंपियनशिप कई दौर से गुजर रहा है जिसमें आरंभिक चक्र, राऊंड आफ 32, राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फायनल, सेमीफायनल फिर फायनल के दौर से गुजरते हुए टूर्नामेंट में कुल 104 मैच खेला जाना तय हुआ है। अभी तक 101 मैच संपन्न हो चुके हैं। अब सिर्फ तीन मुकाबला एक सेमीफायनल एक फायनल और एक तीसरे स्थान के लिए एक भिड़ंत होना बाकी है।

    दूसरे सेमीफायनल में वर्तमान विजेता अर्जेंटीना के सामने इंग्लैड की टीम होगी। इंग्लैड की टीम ने विश्वकप में पहली बार 1950 में योग्यता हासिल की थी। उसके बाद वह तीन बार छोड़कर 17 बार विश्वकप के प्रमुख दौर में पहुंची तथा एक बार 1966 में विजेता बनी। दूसरी तरफ अर्जेंटीना की टीम 1930 के पहले फीफा विश्वकप में शामिल रही और अब तक 19 बार मुख्य दौर में प्रवेश कर चुकी है। जिसमें वह तीन बार 1978,1986 तथा 2022 में फीफा विश्वकप विजेता रही है। खेलों की दुनिया का कोई भी विश्वकप इतने व्यापक स्तर पर नहीं होता है। तीन देशों में 11 जून से लगातार मुकाबले जारी है। किसी तरह की अव्यवस्था की बात सामने नहीं आई है। यह फीफा के पदाधिकारियों के मेहनत और दूरदर्शिता का परिणाम है। आयोजकों ने अपनी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया है। खिलाड़ियों की भूमिका की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। किसी ने भी खान पान, परिवहन, आवास व्यवस्था पर ऊंगली नहीं उठाई। खेल के दौरान रैफरी के कुछ एक निर्णय पर टीम के मैनेजर या कोच ने आपत्ति जरूर दर्ज कराई लेकिन सब कुछ अनुशासन की सीमा के भीतर रहकर किया गया. भारत में आने वाले 2038 तक जिस तरह करीब 29 अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा के आयोजन की संभावना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया के मार्गदर्शन में होने की व्यक्त की गई है तब तो 2026 का फीफा विश्वकप पुरुष वर्ग के आयोजन की सभी बारीकियों का अध्ययन हमारे देश के खेल प्रशासकों, आयोजनकर्त्ताओं को अभी से करना चाहिए ताकि भारत का नाम दुनिया में सर्वश्रेष्ठ आयोजक के रुप में स्थापित हो सके।

  • रायपुर में नशे के सौदागर पर बड़ा वार ! आधा दर्जन मामलों में जेल जा चुका आरोपी फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, ₹5 लाख से ज्यादा का गांजा जब्त, आरोपी दौलत सहारे गिरफ्तार.

    रायपुर में नशे के सौदागर पर बड़ा वार ! आधा दर्जन मामलों में जेल जा चुका आरोपी फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, ₹5 लाख से ज्यादा का गांजा जब्त, आरोपी दौलत सहारे गिरफ्तार.

    पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्रीमति दीपमाला कश्यप के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

    इसी तारतम्य में दिनांक 19.07.2026 को थाना गुढ़ियारी की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन के पीछे काली मंदिर के पास 01 व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम दौलत सहारे निवासी गुढ़ियारी का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसके पास बैग में गांजा रखा होना पाया गया।

    जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलो 345 ग्राम गांजा जुमला कीमत लगभग 5,17,250/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 290/2026 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

  • छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का राष्ट्रीय सम्मान! ‘राम-नामी’ ने जीता 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

    छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का राष्ट्रीय सम्मान! ‘राम-नामी’ ने जीता 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

    72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में राम-नामीको सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय गौरव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    रामनामी समाज की अनूठी परंपरा हमारी लोक संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री साय

    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की समृद्ध विरासत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को ‘सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री’ का राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने फिल्म के निर्देशक श्री भरतबाला गणपति तथा पूरी टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनामी समाज की अनूठी परंपरा श्रद्धा, समर्पण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक है। इस विरासत को प्रभावी ढंग से देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का कार्य इस डॉक्यूमेंट्री ने किया है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, जनजातीय एवं लोक समुदायों की सांस्कृतिक विरासत तथा प्रदेश की विविध सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।