राजस्व व्यवस्था को दुरुस्त करने कलेक्टर रोहित व्यास का बड़ा कदम: ई-ऑफिस से फाइलिंग अनिवार्य, आरबीसी 6-4 व भू-अर्जन मुआवजा प्रकरणों के त्वरित समाधान के निर्देश

कलेक्टर रोहित व्यास ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली : राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण समयसीमा में सुनिश्चित करने के दिए निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित समस्त राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने आधार एवं मोबाइल नंबर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित एवं फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख…

Read More

जशपुर में विकास कार्यों पर प्रशासन की पैनी नजर: कलेक्टर रोहित व्यास ने पंचायत स्तरीय योजनाओं की समीक्षा कर समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करें सुनिश्चित: कलेक्टर रोहित व्यास कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यों की अद्यतन प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार तथा सहायक…

Read More

विकास और विरासत का संगम : जशपुर अब अंधेरे से बाहर ! सीएम साय की पहल से शहर की रातें होंगी जगमग, बिजली, रोशनी और विकास—साय सरकार ने जशपुर को बना दिया ऊर्जा का हब.

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर शहर हो रहा रोशन, शहर के 6 स्थानों को सीएसआर मद से जगमगाने की तैयारी. गम्हरिया नगर प्रवेश द्वार पर की गई प्रकाश की व्यवस्था, शहर की प्राचीन विरासत और धरोहर को सहेजने का किया जा रहा कार्य. जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर शहर विकास और रोशनी की नई पहचान बना रहा है। आधुनिक विद्युत संरचना के साथ-साथ शहर की ऐतिहासिक विरासत और प्रमुख चौक-चौराहों को सजाने-संवारने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। सीएसआर मद…

Read More

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 : एक छोटी पट्टी, बड़ा असर ! अब अंधेरे में नहीं छुपेंगे भारी वाहन ! रेडियम लगने से  कम होंगी सड़क दुर्घटनाएं, रायगढ़ में रेडियम पट्टी से बदली सड़क सुरक्षा की तस्वीर.

यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने मालवाहक वाहनों पर लगाई रेडियम पट्टी. रायगढ़ : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत रायगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने ठोस पहल शुरू की है। हाईवे और प्रमुख मार्गों पर चलने वाले मालवाहक वाहनों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा रेडियम पट्टी लगाने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे रात और कम रोशनी में दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार…

Read More

धान खरीदी में करोड़ों का घोटाला : धान खरीदी घोटाले से मचा हड़कंप ! कागजों में धान, गोदाम खाली ! 6.55 करोड़ की धांधली, कोनपारा खरीदी केंद्र से गायब 20 हजार क्विंटल धान, एक आरोपी गया जेल, कई फरार, पुलिस कर रही जाँच और तलाश !   

मामले में खरीदी केंद्र के प्राधिकृत अधिकारी सहित छः के खिलाफ एफआईआर दर्ज, आरोपियों में से एक धान खरीदी उप केंद्र के फड़ प्रभारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल. अन्य आरोपी फरार, पुलिस कर रही है तलाश, शीघ्र ही की जावेगी गिरफ्तारी, मामला थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत कोनपारा धान खरीदी केंद्र का, खरीफ वर्ष 2024-25 में की थी गड़बड़ी, प्राथमिक जांच में 06 करोड़ 55 लाख 26 हजार 979 रुपये की धांधली का अंदेशा. खरीदी की थी 1,61,250 क्विंटल धान व मिल तथा संग्रहण केंद्रों को भेजा था 1,40,…

Read More

धरना नहीं, नौटंकी है कांग्रेस का आंदोलन ! भाजपा नेता सुनील गुप्ता का बड़ा आरोप :  जब सत्ता में थे तब अस्पताल थे बदहाल, अब सड़क पर उतर कर पूछ रहे सवाल – कांग्रेस पर करारा वार !

कांग्रेस कर रही है राजनीतिक नौटंकी और जनता को गुमराह करने का प्रयास, भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं में हुआ ऐतिहासिक सुधार –  सुनील गुप्ता,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष. जशपुर : जशपुर की राजनीति में एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन पर भाजपा ने तीखा पलटवार करते हुए इसे जनता को गुमराह करने की साजिश बताया है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के इस हमले ने जिले की राजनीति का पारा चढ़ा दिया है। जिले के कोतबा में स्वास्थ्य सुविधाओं को…

Read More

अटल की विरासत पर आगे बढ़ता भारत, सुशासन की राजनीति को मिला नया संकल्प : अटल जी की वजह से आज भाजपा देश की सबसे बड़ी शक्ति – रंजन सिन्हा का बड़ा बयान.

अटल जी के विचारों पर चल कर ही भारत में सुशासन की नींव पड़ी, भाजपा का परचम आज उन्हीं के कारण लहरा रहा है – रंजन सिन्हा जशपुर : भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचार आज भी भारतीय राजनीति और सुशासन की दिशा तय कर रहे हैं। जशपुर में आयोजित अटल सुशासन सम्मेलन में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अटल जी के राष्ट्रवादी दृष्टिकोण, लोकतांत्रिक मूल्यों और सेवा-भावना को स्मरण करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जशपुर में…

Read More

सुरक्षित यातायात की दिशा में सूरजपुर पुलिस की बड़ी पहल: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में 65 ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, नियमों के पालन की दिलाई शपथ

सूरजपुर पुलिस ने सुरक्षित आवागमन के लिए आटो एवं ई-रिक्शा चालकों को दिया प्रशिक्षण सूरजपुर : डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत सोमवार, 05 जनवरी 2026 को यातायात पुलिस के द्वारा स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर में नगर के 65 आटो एवं ई-रिक्शा चालकों को सुगम यातायात के लिए सुरक्षा से जुड़े विषयों, आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया तथा यातायात नियमों की जानकारी के पोस्टर वाहनों में लगाए गए। इन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सड़क…

Read More

सुनसान मकान से लाखों की चोरी पर सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांधीनगर थाना टीम ने 48 घंटे में किया खुलासा, चोरी का 100% मशरुका जब्त, सोना खरीददार भी गिरफ्त में

नवापारा के सुने मकान से चोरी के मामले मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 01 विधि से संघर्षरत बालक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, 03 लाख का मशरुका बरामद थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा 48 घंटे के भीतर किया गया मामले का खुलासा, आरोपियों के विरुद्ध सख़्ती से की गई कार्यवाही। आरोपियों से 35 हजार रुपये नगद, सोना खरीददार आरोपी से गलाया हुआ सोना एवं बचा सोना एवं अन्य जेवर कुल मशरुका लगभग 03 लाख रुपये किया गया बरामद। आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त छड़ किया गया जप्त।…

Read More

विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलेगा– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मनरेगा से बेहतर, अधिक प्रभावी और पारदर्शी है विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम– मुख्यमंत्री रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 लाया गया है, जो देश के गांवों को विकसित बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह अधिनियम किसानों, मजदूरों और…

Read More