ई-रिक्शा में सवारी बनकर झपटमारी की वारदात करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए महज 2 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों की पहचान कर किया गया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा एवं छीने गए मोबाइल फोन किया गया है जप्त। आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 581/2026 धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत की गई कार्यवाही। रायपुर : चोरी, लूट, नकबजनी एवं झपटमारी के प्रकरणों को संज्ञान में लेते हुये पुलिस…
Read MoreCategory: होम
शीतला मंदिर के पास चाकू लहराकर दहशत फैलाने निकला 25 वर्षीय युवक, राहगीरों को दे रहा था धमकी! गुढ़ियारी पुलिस की अचानक कार्रवाई से नहीं बच सका आरोपी, आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल
गुढ़ियारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई – चाकू लहराकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई। रायपुर : वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में कमिश्नरेट रायपुर पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 13.11.2026 को पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गुढ़ियारी में सी.एस.ई.बी.ग्राउण्ड शीतला मंदिर के पास, हाथ में धारदार बटनदार चाकू लेकर आने-जाने वाले आम नागरिकों को डरा-धमका रहा है तथा…
Read Moreडिलीवरी बॉय को पहले बाइक से मारी जोरदार टक्कर, फिर तीन बदमाशों ने मिलकर की लूटपाट! ₹5 हजार नकद और सोने की अंगूठी लेकर हुए फरार, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीसरे की तलाश जारी
डिलीवरी बॉय को टक्कर मारकर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही रायपुर : प्रार्थी हबीब खान ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह स्वीगी इंस्टामार्ट में डिलीवरी बॉय का कार्य करता है। दिनांक 10.11.2026 को वह अपनी एक्टिवा वाहन से महोबा बाजार से सरोना पार्सल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान दोपहर में डुमर तालाब के पास बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने जानबूझकर उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी,…
Read Moreधान खरीदी को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, किसानों को नहीं होना पड़ेगा परेशान! मुख्यमंत्री साय की घोषणा के अनुरूप 15 नवंबर से खरीदी का आगाज, कलेक्टर ने सभी केंद्रों में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत, कलेक्टर ने ली तैयारियों की समीक्षा बैठक खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश धान खरीदी को त्योहार की तरह मनाएं, किसानों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान – कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह सभी नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक होगी धान खरीदी रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य…
Read Moreएक फोन कॉल ने बदल दी जनजातीय युवा केशव की परेशानी की कहानी! मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत के बाद खाते में पहुंची छात्रवृत्ति की राशि, फार्मेसी की पढ़ाई का रास्ता हुआ आसान
जनजातीय समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध साय सरकार, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से युवा केशव को मिली छात्रवृत्ति मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी जनजातीय युवा केशव के सपनों का सहारा, खाते में पहुंची छात्रवृत्ति की राशि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति नहीं मिलने से फीस जमा करने में हो रही थी परेशानी, एक फोन कॉल से हुआ समस्या का समाधान छात्रवृत्ति मिलने से फार्मेसी की पढ़ाई को मिला संबल, केशव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जनजातीय समाज के कल्याण, शिक्षा…
Read Moreछत्तीसगढ़ में सड़कों और पुलों के निर्माण में लापरवाही अब नहीं होगी बर्दाश्त! PWD सचिव मुकेश बंसल सख्त, काम अटकाने वाले ठेकेदारों का पंजीयन होगा निरस्त, स्वीकृत निविदाओं पर जल्द जारी होंगे कार्यादेश
मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा ठेकेदारों से बेहतर समन्वय कर कार्यों में तेजी लाने कहा आर.टी.ओ. और एस.पी. कार्यालयों के साथ मिलकर ब्लैक-स्पॉट्स तत्परता से दूर करने के दिए निर्देश रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज तीन अलग-अलग बैठकें लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में बस्तर संभाग में आर.आर.पी. और आर.सी.पी.एल.डब्ल्यू.ई.ए. के तहत निर्माणाधीन सड़कों व पुलों के निर्माण की प्रगति की…
Read Moreरायपुर में 14 नवंबर को सजेगा स्वनिधि महोत्सव का मंच, उप मुख्यमंत्री अरुण साव पथ विक्रेताओं से करेंगे सीधा संवाद! मिलेगा सम्मान, चेक और डिजिटल भुगतान की सौगात, उत्कृष्ट बैंकों-निकायों पर भी रहेगी नजर
उप मुख्यमंत्री अरुण साव पथ विक्रेताओं से करेंगे संवाद, नगरीय प्रशासन विभाग और सूडा द्वारा स्वनिधि महोत्सव का आयोजन उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकों और निकायों का होगा सम्मान, लाभार्थियों को चेक, यूपीआई पेमेंट बॉक्स और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे वित्तीय साक्षरता और डिजिटल भुगतान की जानकारी के साथ फूड स्टॉल, प्रदर्शनी, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन रायपुर : उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव 14 नवम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित स्वनिधि महोत्सव में शामिल होंगे। वे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्वरोजगार…
Read Moreभगवान बिरसा मुंडा की जयती 15 नवंबर पर विशेष : आदिवासी अस्मिता और साँस्कृतिक के रक्षक, महान क्राँतिकारी भगवान बिरसा मुँडा
धनंजय राठौर – संयुक्त संचालक, जनसंपर्क रायपुर रायपुर : महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जनजातीय गौरव के प्रतीक एवं “धरती आबा” जल, जंगल, जमीन एवं जनजातीय अस्मिता के सजग प्रहरी भगवान बिरसा मुंडा जी ने अन्याय और विदेशी शासन के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल फूंककर आदिवासी समाज में स्वाभिमान और अधिकारों की चेतना जागृत की। अल्पायु में ही मातृभूमि, समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा। उनका साहस, नेतृत्व और जनसेवा का भाव आज भी हमें सामाजिक न्याय, स्वाभिमान और…
Read Moreमुंगेली को 465 करोड़ की विकास सौगात, मुख्यमंत्री साय ने खोला घोषणाओं का पिटारा! किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपए की सहायता, 15 नवंबर से 3100 रुपए में धान खरीदी… जानिए और क्या-क्या मिला जिले को
गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री साय कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपए की दर से मिलेगी आदान सहायता राशि : मुख्यमंत्री श्री साय 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक होगी खरीदी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में छत्तीसगढ़ निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुंगेली जिले को दी 465 करोड़…
Read Moreआदिवासी महिलाओं की जिंदगी बदलने में जुटी सरकार, महतारी वंदन से 20 लाख से अधिक महिलाओं को संबल! पीएम-जनमन से वनांचलों में विकास की नई दस्तक, लक्ष्मी राजवाड़े ने गिनाईं सशक्तिकरण की बड़ी उपलब्धियां
आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर : भारत की स्वतंत्रता, संस्कृति और विरासत के संरक्षण में जनजातीय समाज का योगदान अविस्मरणीय है। अन्याय और शोषण के विरुद्ध ‘उलगुलान’ का शंखनाद करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर मनाया जा रहा जनजातीय गौरव दिवस हमें अपने महान नायकों के साहस, स्वाभिमान और बलिदान का स्मरण कराता है। शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुण्डाधूर, शहीद गेंद सिंह, रानी दुर्गावती…
Read More