मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय संसदीय समिति से कोल माईंस की खाली खदानों की जमीन राज्य सरकार को वापस कराने का किया आग्रह बस्तर अंचल में सुगम यातायात की दृष्टि से रावघाट होते हुए जगदलपुर तक रेल लाईन विस्तार की रखी मांग वन क्षेत्रों में विकास कार्य कराने वन अधिनियम के प्रावधानों में संशोधन की बताई आवश्यकता मुंबई-कोलकाता रूट की बंद ट्रेने पुनः प्रारंभ कराने का आग्रह योजनाओं से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में बदलाव लाने का प्रयास: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के…
Read MoreCategory: होम
लूट की घटना को अंजाम देने वाले 15 वर्षो से फरार आरोपी को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय मे किया पेश, भेजा गया जेल
चौकी लोदाम थाना जशपुर में अप.क्र. 118/08 धारा – 392, 397 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट दर्ज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रार्थी रामजीत राम पिता जीतुराम उरांव उम्र 45 वर्ष निवासी टेकुल ने दिनांक 18.05.2008 को रात करीब 11.00 बजे आरोपियों 1. चन्दू राम पिता सतकु राम नगेशिया उम्र 23 वर्ष सा. कुडिगमहुआटोली 2. अजय कुमार पिता डोढेक राम उम्र 19 वर्ष सा. कुडिगमहुआटोली 3. दीपक तिग्गा पिता कोलोरियस तिग्गा उम्र 19 वर्ष सा. वडा गलौण्डा थाना जशपुर तथा 4. कैलाश राम पिता भुखनाथ राम उम्र 20 वर्ष सा. कुडिगमहुआटोली…
Read Moreछत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी से अब पर्यटकों को मिलेगा प्रकृति का प्यार, स्थानीय पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, रोजगार के साधन होंगे उपलब्ध
बलरामपुर के गौरव गौर-लाटा को पर्यटन स्थल बनाने की मुख्यमंत्री ने की है घोषणा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के उत्तरी छोर पर स्थित सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा पर्यटन के लिहाज से अविश्वसनीय स्थान है। स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा यहां लगातार प्रयास किया जा रहा था। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर श्री विजय दयाराम गौर-लाटा के स्थानीय निवासियों को रोजगार के नए संसाधनों के अवसर उपलब्ध कराने के लिए नई कार्ययोजना भी तैयार कर रहे थे। अब इन सभी बातों को तेजी से…
Read Moreआईआईआईटी नया रायपुर के द्वारा विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी Scientfic का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आईआईआई नया रायपुर के द्वारा विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी Scientfic का आयोजन 14 जनवरी को किया गया। जिसमें देश के विभिन्न विद्यालयों के 400-500 छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कुल 57 परियोजनाओं को आइडियाथन 5.0 के तहत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ प्रदीप के सिन्हा निदेशक आईआईआईटी नया रायपुर, मुख्य अतिथि आईआईऐम रायपुर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राम कुमार काकानी, आईआईआई नया रायपुर के डीन एकेडमिक्स डॉ. राजर्षि महापात्रा, और डॉ. लखींदर मुर्मू, कार्यक्रम समन्वयक Scientfic 2k23 की उपस्थिति में किया गया।…
Read Moreपत्रकारवार्ता : जिस कानून का रमन विरोध कर रहे मुख्यमंत्री रहते 9 बार लागू किया था, भाजपा झूठ, भ्रम फैला कर प्रदेश की फिजा खराब कर रही, भाजपा डर रही रासुका लगा तो उसका दंगा फैलाने का एजेंडा फैल हो जायेगा – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुद्दा विहीन भारतीय जनता पार्टी अपने राजनैतिक वजूद को बचाने के लिये तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस की सरकार की छवि खराब करने के लिये एक बार फिर से झूठ और गलत बयानी का सहास ले रही है। राज्य में कानून व्यवस्था को बनाये रखने तथा राज्य के सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव को बनाये रखने के लिये राज्य सरकार समय समय पर विभिन्न उपाय करती है।…
Read Moreकांग्रेस सरकार खुद अब यह मानती है कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था उसके नियंत्रण से बाहर चली गई है – अरूण साव
लोगों की संस्कृति छीनकर, हक अधिकार के आंदोलनों को कुचलना चाहती है कांग्रेस, भूपेश सरकार ने जो लागू किया वो राष्ट्रीय सुरक्षा कानून नहीं कांग्रेस सुरक्षा कानून है – डॉ. रमन सिंह समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने एक बार फिर से आपातकाल लगाने की साजिश रची है। अपने साम्प्रदायिक तुष्टीकरण की राजनीति के अंतर्गत उसने प्रदेश में धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लिए…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सी मार्ट और फूड लैब के उत्कृष्ट संचालन के लिए जशपुर जिले को भी किया सम्मानित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर 15 जनवरी की संध्या को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक निजी प्रकाशन समूह के कार्यक्रम में जशपुर जिले की मां खुड़िया रानी कृषक उत्पादक कंपनी की अध्यक्षा श्रीमती कमला बाई को सी मार्ट एवं फ़ूड लैब के संचालन और स्व सहायता समूह के साथ उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन जशपुर के द्वारा सी मार्ट और फूड लैब का निर्माण कर एन आर एल एम पोषित मां खोडियारानी कृषक उत्पादक कंपनी को सचालन हेतु प्रदान किया गया है।
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कॉस्मो एक्सपो 2023 का किया अवलोकन : विभिन्न ट्रेडों के लगाए गए हैं 300 से ज्यादा स्टॉल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम श्री राम बिजनेस पार्क में आयोजित कॉस्मो एक्सपो 2023 कार्यक्रम में पहुंचे। इस एक्सपो में मुख्यमंत्री ने यहां पर लगे स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की इस शानदार आयोजन में उद्योग व्यापार के लगभग सभी ट्रेडों का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। मुझें इस बात का गर्व है की छत्तीसगढ़ शासन भी इस आयोजन का हिस्सा है। एक्सपो में ऑटो मोबाइल से लेकर रियल…
Read Moreबॉलीवुड सिंगर शान ने सजाई गीतों की महफिल : तातापानी महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने उमड़ी लोगों की भीड़
स्कूली बच्चे, जीरो ग्रेविटी डांस एवं सौरभ-वैभव बैंड ने लोगों का जीता दिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलरामपुर बलरामपुर के तातापानी महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों, स्थानीय कलाकारों और बालीवुड के कलाकारों ने मंच साझा किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत जिले के स्कूली बच्चों के नृत्य प्रदर्शन से शुरू हुई। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व तीज त्यौहारों के साथ ही देशभक्ति गानों की थीम पर थिरकते हुए स्कूली बच्चों की प्रतिभा को देखकर उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। बालीवुड सिंगर शान…
Read Moreछत्तीसगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी मिसाल प्रस्तुत की : संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रोफेसर किरीट प्रेमजीभाई सोलंकी
अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कल्याण हेतु संसदीय समिति के अध्ययन दल ने किया प्रयास विद्यालय का दौरा संसदीय समिति ने प्रयास के प्राचार्य और शिक्षकों का किया अभिनंदन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए राज्य में किए गए कार्यों का अध्ययन करने के लिए आए संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रोफेसर किरीट प्रेमजीभाई सोलंकी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी मिसाल प्रस्तुत की है। छत्तीसगढ़ में संचालित प्रयास विद्यालयों के विद्यार्थियों…
Read More