समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा विकासखण्ड के जनपद पंचायत सभाकक्ष में जनपद सीईओ श्री विनोद सिंह ने राजीव गांधी युवा मितान क्लब के सदस्यों के लिए कार्यशाला आयोजित किया। उसमें विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई साथ ही लोगों को कुपोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नशामुक्ति के लिए जागकरूक किया जाना है। इस संबंध में मास्टर ट्रेनर द्वारा विस्तार से बताया गया।
Read MoreCategory: होम
जशपुर जिला में थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम सागीभावना, खरपनी, खुटेरा में “चलित थाना” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया जनजागरूकता कार्यक्रम, साइबर अपराध एवं महिला संबंधी अपराध आदि विषयों पर दी गई जानकारी !
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी देने के साथ स्वास्थ परिक्षण शिविर का आयोजन कर वाहन चालकों का डाक्टर के द्वारा स्वास्थ परिक्षण कराया गया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कांसाबेल : पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा श्री रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में बीट प्रणाली को मजबूती प्रदान कर बुनियादी पुलिसिंग को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी. रविशंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री संदीप मित्तल के निर्देशानुसार थाना कांसाबेल के ग्राम सागीभावना, खरपनी,…
Read Moreनाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के दोषसिद्ध आरोपी को एफ.टी.सी. न्यायालय जशपुर द्वारा 20 वर्ष सश्रम कारावास एवं अर्थदंड की सजा से किया गया दण्डित !
आरोपी धीरज लकड़ा ने वर्ष 2019-2020 में इस अपराध को दिया था अंजाम, चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल में आरोपी के विरूद्ध धारा 363, 366, 376(3) भा.द.वि. एवं धारा 6 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध हुआ था पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी धीरज लकड़ा चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल ने माह अप्रैल 2019-2020 में उस क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर कई बार अपने साथ ले जाकर उसकी ईच्छा के विरूद्ध दुष्कर्म किया। लगातार दुष्कर्म करने से वह गर्भवती हो…
Read Moreदेहरादून से प्रशिक्षु अधिकारियों का दल छत्तीसगढ़ के भ्रमण पर, भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सीखी वन क्षेत्रों के विकास की बारीकियां
नरवा विकास के साथ-साथ अन्य नवाचारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का लिया प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक सुुराजी गांव योजना के तहत संचालित नरवा विकास योजना (भू-जल संरक्षण कार्य), लघुवनोपज संग्रहण, प्रसंस्करण एवं विपणन एवं अन्य नवाचारी योजनाओं के अवलोकन तथा प्रशिक्षण हेतु इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून द्वारा भारतीय वन सेवा के 2021-2023 बेच के 33 प्रशिक्षु अधिकारियों को छत्तीसगढ़ प्रवास पर भेजा गया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होते…
Read Moreराज्य बाल संरक्षण आयोग ने की बच्चों के साथ लैंगिक अपराध मामलों में पहचान उजागर नहीं करने की अपील
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने अपील की है कि समाज और परिवार के लिए बेहद जरूरी है वे बच्चों को शक, संशय और संवादहीनता से बचाएं। उन्होंने यह भी कहा है कि उन्होंने यह भी कहा है कि मीडिया को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बच्चों के साथ लैंगिक अपराध के प्रकरणों में उनकी पहचान उजागर करना पाक्सो एक्ट की धारा 23 के तहत दंडनीय अपराध है। इसका उल्लंघन होने पर 6 माह से 1 वर्ष तक की सजा या जुर्माना या दोनों…
Read Moreरेरा की बड़ी कार्यवाही : निजी हाउसिंग प्रोजेक्ट सिटी आफ वैलेंसिया को हाउसिंग बोर्ड को सौंपने का आदेश
प्रमोटर द्वारा प्रोजेक्ट में मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं कराने पर की गई कार्रवाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) द्वारा भूखण्ड आबंटितियों के हित में नरदहा स्थित निजी हाउसिंग प्रोजेक्ट ’सिटी आफ वैलेंसिया’ को छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड को सौंपने का आदेश पारित किया गया है। उक्त प्रोजेक्ट के प्रमोटर श्री आफताब सिद्दकी द्वारा ब्रोशर में दिखाए गए सड़क, बिजली, पानी, सिवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास नहीं किए जाने के कारण रेरा द्वारा यह कार्यवाही की गई है। प्रमोटर द्वारा 2010 में नरदहा में 1072 भूखण्डों का…
Read Moreकोरबा में लागू नहीं था नियम,सरकार बनते ही मुख्यमंत्री ने लागू कराया और अब विशेष पिछड़ी जन जाति के 29 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छतीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजातियाँ दूरस्थ वनांचलों में रहती है। इन जनजातियों के लोग वनोपज इकट्ठा कर, खेती किसानी कर अपना जीवनयापन करती है।राज्य के ही आदिवासी अंचल सरगुज़ा और बस्तर संभाग में सरकारी नौकरियों में तीसरे वर्ग के पदों पर भर्ती में स्थानीय जनजातीय युवाओं को नियुक्त करने का नियम था। परंतु कोरबा ज़िले के जनजातीय बाहुल्य और विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरबा, बिरहोर का निवास स्थल होने के बाद भी यह नियम कोरबा ज़िले में लागू नहीं था। इस नियम के लागू नहीं होने…
Read Moreपूरक पोषण आहार, फोर्टिफाइड चावल और एथेनाल एवं पॉवर प्लांट लगाने निजी कम्पनियों के साथ दो एमओयू पर हस्ताक्षर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा के उपस्थिति में हुआ एमओयू पर हस्ताक्षर
प्रदेश में होगा 295 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश 920 लोगों को मिलेगा रोजगार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर उद्योग मंत्री कवासी लखमा की उपस्थिति में आज उद्योग भवन रायपुर में दो एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। छत्तीसगढ़ शासन उद्योग विभाग एवं सुरुचि फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली के मध्य पूरक पोषण आहार तथा फोर्टिफाइड राइस के लिए अनुबंध हुआ। जिसमें कम्पनी 111.7 करोड़ रुपये का निवेश करेगी इस उद्योग से 800 लोगो को रोजगार उपलब्ध होगा। छत्तीसगढ़ शासन उद्योग विभाग एवं यूनिटी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के मध्य एथेनाल एक्सट्रैक्शन फ्रॉम मेज़…
Read Moreतुंहर सरकार तुंहर द्वार: घर बैठे ही लोगों को मिला अब तक 16 लाख से अधिक स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस
आवेदकों को ड्राइविंग लायसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र के लिए बार-बार चक्कर लगाने से मिली मुक्ति परिवहन विभाग द्वारा हेल्पलाईन नम्बर 75808-08030 जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत जून 2021 से अब तक 16 लाख 12 हजार 569 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। इनमें 10 लाख…
Read More“समकालीन समय में नैतिक मूल्य : स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं पर पुनर्चिन्तन” : हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में स्वामी विवेकानंद स्मृति व्याख्यान के द्वितीय संस्करण का किया गया आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (HNLU) ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी, 2023 को संध्या 5:30 बजे स्वामी विवेकानंद मेमोरियल लेक्चर 2023 के दूसरे संस्करण का आयोजन किया। स्वामी आत्मप्रियानंद, प्रो–चांसलर, रामकृष्ण मिशन, शैक्षिक और अनुसंधान संस्थान इस आयोजन के मुख्य अतिथि थे और उन्होंने ‘समकालीन समय में नैतिक मूल्य: स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं पर पुनर्चिन्तन ‘ विषय पर अपना वक्तव्य रखा । कार्यक्रम के उद्घाटन उद्बोधन प्रो. डॉ. वी.सी. विवेकानंदन, कुलपति, एचएनएलयू और समापन उद्बोधन प्रोफेसर डॉ. उदय शंकर, रजिस्ट्रार, एचएनएलयू द्वारा दिया…
Read More