आरोपियों अन्नु मलिक, राजेन्द्र कुमार ओग्रे एवं श्रीमति तनुला ओग्रे के विरूद्ध धारा 498-ए, 34 भादवि 4,5, टोनही प्रताडना अधिनियम के अंतर्गत थाना बलौदा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी शादी दिनांक 18 फरवरी 22 को सिंघरीपारा निवासी अन्नु मलिक के साथ सामाजिक रिती रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद प्रार्थिया के पति अन्नु मलिक…
Read MoreCategory: होम
स्कूल एवं कालेज की छात्राओं को ‘अभिव्यक्ति ऐप’ के संबंध में दी जा रही निरंतर जानकारी, जिले के स्कूल/कालेज में जाकर दी जा रही जानकारी, 9 जनवरी को जिले के लगभग 700 छात्राओं द्वारा ‘अभिव्यक्ति ऐप’ किया गया डाउनलोड !
महिलाओं, बच्चियों की सुरक्षा एवं शिकायत का निराकरण करने हेतु छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बनाया गया है ‘अभिव्यक्ति ऐप’ महिला संबंधी अपराध के संबंध में जानकारी देने एवं रोकथाम हेतु किया गया है अलग-अलग टीमों का गठन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : मुख्यमंत्री द्वारा प्रारंभ किये गये अभियान ‘‘हमर बेटी हमर अभिमान’’ के अंतर्गत दिनांक 09 जनवरी 23 को जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों/कालेजों में जाकर छात्र/छात्राओं को महिलाओं के ऊपर घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु तथा होने वाले घटनाओं से निपटने…
Read Moreराज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 : पिट्ठुल के खिलाड़ियों ने किया प्र्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तीसरे दिन भी रही पारंपरिक खेलों की धूम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तीसरे दिन आज छत्रपति शिवाजी महाराज आउटडोर स्टेडियम बूढ़ापारा, रायपुर में पारंपरिक खेल पिट्ठुल और संखली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभाग रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर के प्रतिभागी शामिल हुए। इस दौरान पारंपरिक खेलों के प्रति प्रतिभागियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। पिट्ठुल प्रतियोगिताओं में 18 वर्ष से कम उम्र के बालक वर्ग में रायपुर संभाग ने बाजी मारी वही बस्तर संभाग ने दूसरा और सरगुजा संभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया।…
Read Moreवन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना का 30वां संस्करण : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 27 स्टेशनों पर 31 स्टालों में मेक इन इंडिया के अंतर्गत स्थानीय उत्पादों की बिक्री
स्थानीय उत्पादों के साथ ही साथ स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने का सार्थक एवं अभिनव प्रयास समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे की व्यापक पहुंच और महत्व को ध्यान में रखते हुये स्थानीय उत्पादों को देशभर में लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2022-23 के केंद्रीय बजट में “वन स्टेशन वन प्रोडक्ट” योजना की घोषणा की गई थी । इस योजना के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर स्थानीय कपड़ों, हस्तशिल्प, मिटटी से निर्मित वस्तुएं, हथकरघा, बांस के उत्पाद, वनोपज आदि को बढ़ावा देने की योजना बनायीं गई…
Read Moreरेलवे : दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एवं दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस गाड़ियों में एलएचबी कोच की सुविधा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुविधाजनक, आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बेहतर प्रयास किया जा रहा है | इस तारतम्य में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली सभी गाड़ियों में योजनाबद्ध तरीके से गाड़ियों में लगे पुराने पारंपरिक कोचों के बदले सुविधाजनक, आरामदायक और ज्यादा सुरक्षित एलएचबी कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है | इसी कड़ी में मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18205/18206 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 18207/18208 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस में पारंपरिक कोचों के बदले एलएचबी…
Read Moreसंरक्षा सर्वोपरि : उत्कृष्ट संरक्षित कार्य संपादित करने वाले 3 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर संरक्षित रेल परिचालन रेलवे प्रशासन की पहली प्राथमिकता है । इसके लिए नियमित रूप से संरक्षा से संबन्धित विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं | इसके साथ ही संरक्षा में सराहनीय योगदान देने वाले संरक्षा प्रहरियों को प्रोत्साहित करने हेतु संरक्षा पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहा है | इसी कड़ी में विगत दिनों अपनी ड्यूटी के दौरान हॉट एक्सल की पहचान तथा असामान्य परिस्थिति को भांपते हुये सर्व संबंधितों को सूचना देकर संभावित दुर्घटना को टालने एवं संरक्षित रेल परिचालन में सराहनीय भूमिका निभाने…
Read Moreहिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (HNLU) रायपुर : पेटेंट ओपोज़िशन सिस्टम रिपोर्ट द्वारा भारत में व्यापार की सुगमता को सक्षम करने की संस्तुति
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नई दिल्ली: पूर्व-अनुदान और अनुदान-पश्चात विपक्षी कार्यवाही को सुव्यवस्थित करने और सुगम व्यापार के लिए, हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (HNLU) रायपुर ने आज ‘ए स्टडी ऑफ पेटेंट ओपोज़िशन सिस्टम’ शीर्षक से एक रिपोर्ट अनुराग जैन, सचिव, उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय और सुश्री श्रुति सिंह, संयुक्त सचिव, उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के समक्ष प्रस्तुत की। हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ने ‘ए स्टडी ऑफ द पेटेंट ऑपोजिशन सिस्टम…
Read Moreछत्तीसगढ़िया ओलंपिक के 100 मीटर स्पर्धा में मिल्खा सिंह की तरह दौड़कर जी. कामेश ने जिले को दिलाया गोल्ड
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग जिले के पुलिस विभाग में पदस्थ कांस्टेबल श्री जी. कामेश ने मिल्खा सिंह की तरह फर्राटे दार दौड़ लगाकर राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के 100 मीटर (आयु वर्ग 40 प्लस) की स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड हासिल किया। इससे उन्होंने न केवल जिले के पुलिस विभाग का नाम रोशन किया बल्कि जिले को भी गौरान्वित किया। राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक प्रतिस्पर्धा 08 जनवरी से 10 जनवरी तक चलनी है। कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने इस सफलता के लिए कांस्टेबल श्री जी. कामेश को…
Read Moreप्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना के क्लेम से वंचित पति पहुंचा जनदर्शन, वार्ड क्रमांक 58 में स्ट्रीट लाईट पर लगी बल्ब अपनी डिम रोशनी की वजह से नहीं बन पा रही है पथ प्रदर्शक, जनदर्शन में 83 आवेदन प्राप्त हुए
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना की पॉलिसी का क्लेम लेने के लिए लगातार बैंक का चक्कर लगाने की शिकायत पति ने की। जिसके निदान के लिये वह आज जनदर्शन में अपना आवेदन देकर आया था। उसने बताया कि आईडीबीआई बैंक के पोलसाय पारा दुर्ग में उसके पत्नी के नाम पर प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कराया गया था। जिसके प्रीमियम की राशि निश्चित अवधि में उनके द्वारा पटाई जा रही थी। आवेदक ने बताया कि जुलाई 2021 में उसकी…
Read Moreप्राइवेट अस्पतालों में बिल काउंटर पर चस्पा होगा हेल्पलाइन नंबर 104, कार्ड होने पर भी नियम विरुद्ध बिल वसूलने पर की जा सकेगी शिकायत, प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
दो से तीन वार्डों के लोगों को एक जगह जुटने में हो आसानी, ऐसी जगह पर भेजी जाएगी मोबाइल मेडिकल यूनिट
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग निजी अस्पतालों को अपने बिल काउंटर पर जिला प्रशासन का हेल्पलाइन नंबर 104 चस्पा करना होगा। किसी मरीज अथवा परिजन को यदि लगता है कि उसके पास डा. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का कार्ड है और इसके अलावा भी उससे राशि जा रही है तो मरीज अथवा परिजन इसकी शिकायत कर सकेंगे। यह निर्देश प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक में दिये। मंत्री ने मोबाइल मेडिकल यूनिट के कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने इसके क्रियान्वयन पर खुशी जताई और कहा कि लोगों को कम अंतराल…
Read More