गुंडा एवम निगरानी बदमाशों की ली गई परेड, चरित्र में सुधार लाने हेतु दी गई हिदायत

चरित्र में सुधार ला चुके बदमाशों को लाया जाएगा माफी सूची में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के द्वारा अपराधी तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं , संतोष सिंह से प्राप्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा गुंडे बदमाशों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में आज दिनांक 11 नवंबर 2022 को नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी  द्वारा कोरबा अनुविभाग के अंतर्गत सूचीबद्ध गुंडा…

Read More

चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने चन्द घण्टों में किया गिरफ्तार, आरोपियों ने महामाया मंदिर हरदी के हनुमान मंदिर में चोरी की घटना को दिया था अंजाम, भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल !

आरोपियों बिजेंद्र दास वैष्णव एवं रामनिहोर यादव के कब्जे से चोरी किये हुए समान किया गया बरामद समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 11 नवंबर 22 को प्रार्थी महावीर साहू उम्र 50 वर्ष निवासी हरदी महामाया ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10 नवंबर 22 को रात्रि महामाया हनुमान मंदिर परिसर अंदर घुसकर ताला तोड़कर विजेन्द्र दास वैष्णव एवं समनिहोर यादव निवासी बोडसरा मंदिर अंदर रखे तांबा का लोटा, थाली, घंटी एवं कटोरी चोरी कर ले गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध…

Read More

पत्रकारवार्ता : भाजपा की महतारी हुंकार रैली को माताओं ने नकारा – कांग्रेस

कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महिलाओं के प्रति अपराधों में 62 प्रतिशत की कमी आई-कांग्रेस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की रैली पर प्रहार किया। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आज भाजपा ने उनकी महिला मोर्चा ने महतारी हुंकार रैली बिलासपुर में निकाला लेकिन एक बार फिर से भाजपा के इस काल्पनिक और मनगढ़ंत मुद्दो को जनता ने नकार दिया। भाजपा ने दावा किया था 1 लाख महिलायें आयेगी, आई बमुश्किल…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आम जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां……देखें विधानसभा मे क्या क्या की गई घोषणा एक नजर में

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर दिनांक 11 नवम्बर 2022 विधानसभा एवं जिला-जांजगीर-चांपा ग्राम – सेमरा, विकासखण्ड – नवागढ़              मुख्यमंत्री का रांछा भांटा हेलीपैड में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत।              मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ग्राम सेमरा में छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।              मुख्यमंत्री ने बताया कि फसल कटाई के बाद पैरा जलाने से प्रदूषण काफी बढ़ जाता है। पैरा दान के फायदे गिनाते हुए पैरादान की अपील की। उन्होंने लोगों से पैरादान करने के लिए संकल्प…

Read More

जिला पुलिस की संवेदनशीलता से प्राकृतिक/अप्राकृतिक मृत्यु 216 के मामले में शासन की मंशानुरूप पीड़ित परिवारों को शीघ्र मिलेगी राहत राशि

जिले के सभी थाना स्तर पर राहत राशि प्रकरण तैयार कर संबंधित तहसीलदार की ओर स्वीकृति हेतु भेजा गया प्रकरण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जिला जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा प्राकृतिक/अप्राकृतिक मृत्यु के प्रकरणों जिनमें पीड़ित परिवारों को शासन से राहत राशि प्रदान की जाती है, ऐसे प्रकरणों में तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए सर्पदंश के 80, पानी में डूबने से 121, गाज मारने से 14, छत से गिरने से 01 इस प्रकार कुल 216 असामयिक मृत्यु के मामलों में मर्ग पंजीबद्ध कर पीड़ित परिवारों को शासन की मंशा के अनुरूप आर्थिक रूप…

Read More

रबी सीजन में  प्रमाणित बीज और उर्वरक वितरण के लिए करें पुख्ता व्यवस्था : डॉ. कमलप्रीत सिंह

कृषि उत्पादन आयुक्त ने बिलासपुर और सरगुजा संभाग के अधिकारियों की ली बैठक खरीफ वर्ष 2022 की समीक्षा और रबी वर्ष 2022-23 के कार्यक्रम निर्धारण की समीक्षा उर्वरकों की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाने के दिये निर्देश एक जिला, एक उत्पाद पर फोकस किया जावे जैविक प्रमाणिकृत उत्पादन पर जोर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आज बिलासपुर जिले के नवीन विश्राम गृह में बिलासपुर और सरगुजा संभाग की बैठक ली और खरीफ वर्ष 2022, रबी वर्ष 2022-23 के कार्यक्रम निर्धारण की समीक्षा की।…

Read More

केंद्र सरकार की टीम ने मुख्यमंत्री हाट-बाजार योजना, एनीमिया मुक्त कार्यक्रम, मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान और हमर लैब योजना की सराहना की

मानसिक स्वास्थ्य व फिजियोथेरेपी सेवाओं तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में दी जा रही सुविधाओं के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में दवाईयों की उपलब्धता की भी प्रशंसा की कॉमन रिव्यु मिशन की टीम ने पांच दिनों तक कोंडागांव और सूरजपुर जिले के अस्पतालों का किया निरीक्षण, राज्य शासन से रिपोर्ट साझा की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने पहुंची भारत सरकार की कॉमन रिव्यु मिशन (Common Review Mission) की 14 सदस्यीय टीम ने पांच दिनों तक कोंडागांव और सूरजपुर जिले के अस्पतालों का निरीक्षण…

Read More

‘महतारी हुंकार रैली’ में भूपेश बघेल पर जमकर हुआ आक्रमण : कौन चला रहा है कांग्रेस की सरकार, सोनिया या सौम्या ? – स्मृति ईरानी

‘ए’ फॉर अमेठी, ‘बी’ फॉर बिलासपुर, ‘सी’ फॉर छत्तीसगढ़ के नारे से किया सत्ता-परिवर्तन का उद्घोष ‘महतारी हुंकार रैली’ में उमड़ा महिला सैलाब, एक लाख से अधिक महिलाओं ने दिखाई सरकार को ताकत कांग्रेस के सफाये का आधार तैयार, छत्तीसगढ़ के हर छोर से पहुंचीं महिलाओं ने किया शंखनाद समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित महतारी हुंकार रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जनता…

Read More

रेलवे यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! बिलासपुर स्टेशन में ठहरने वाली गाड़ियों के प्लेटफार्म में संशोधन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर यार्ड में गाड़ियों की बेहतर मूमेंट के साथ यार्ड की क्षमता बढ़ाने तथा संरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने हेतु बिलासपुर स्टेशन में विभिन्न प्लेटफार्मों से संचालित होने वाली गाड़ियों के परिचालन में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है | इसके तहत कुछ गाड़ियों का संचालन बदले हुये प्लेटफार्म से भी हो रहा है जो कि तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है | इसकी सूचना ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड के साथ ही साथ यात्री उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से भी दी जा रही है |…

Read More

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे : बिलासपुर मंडल के जयरामनगर व लटिया स्टेशनों में चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा, गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित..देखें सूची

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर-चांपा खंड के जयरामनगर व लटिया स्टेशनों में चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा | यह कार्य जयरामनगर स्टेशन में 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक तथा लटिया स्टेशन में 14 नवम्बर से 16 नवम्बर 2022 तक किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द एवं कुछ…

Read More