ऋण में डूबे प्रदेश में जनता से लेकर कर्मचारी तक बेहाल, कांग्रेस सरकार कर्मचारी विरोधी – केदार कश्यप

वेतन बगैर कर्मचारियों की कैसी दीपावली ? समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर दीपावली त्योहार को 2 दिन बचे हैं और छत्तीसगढ़ सरकार की नाकामी की वजह से राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों को अब तक वेतन नहीं मिल पाया है, जिसकी वजह से कर्मचारियों में नाराजगी और मायूसी है। उक्त बातें भाजपा प्रदेश महामंत्री और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कही है। श्री कश्यप ने कहा कि देश के सबसे बड़े त्योहार दीपावली के लिए सभी तरफ उत्साह का माहौल है, लेकिन छत्तीसगढ़ सहित बस्तर संभाग में अभी…

Read More

मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 27 वाहनों पर की गई चालानी कार्यवाही, रात्रि में तीन सवारी चलने वाले 21 वाहनों को किया गया जप्त

इन वाहन चालकों से कुल 8800/-रूपये वसूल किया गया समन शुल्क यातायात पुलिस द्वारा की जा रही लगातार प्रभावी कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा यातायात पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था में सुधार लाने एवं यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों की चेकिंग की गई जिसमें वाहन चेकिंग के दौरान, नो पार्किग में खड़े वाहनों पर 15 प्रकरण में 4500/- रूपये, मोटर सायकल में तीन सवारी चलने के 04 वाहनों पर 1200/- रूपये, बिना रिफ्लेक्टर के 03 वाहनों पर 900/- रूपये, मौके पर कागजात पेश नहीं करने के 03 प्रकरण में…

Read More

चिकित्सक पर हमला करने का आरोपी हुआ गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल !

अपराध क्रमांक 974/2022 धारा 3 छत्तीसगढ़ चिकित्सा सेवक तथा चिकित्सा सेवा संस्थान (हिंसा एवं संपत्ति का क्षति निवारण) अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा दिनांक 13 अक्टूबर 2022 को जिला चिकित्सालय कोरबा में पदस्थ डॉ. धर्मवीर सिंह पिता आर. के. सिंह के साथ मारपीट के मामले में आरोपी बृजलाल बघेल पिता राजकुमार बघेल निवासी बेंदरकोना चौकी रामपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। डॉ. धर्मवीर सिंह के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि आरोपी बृजलाल बघेल के द्वारा जिला चिकित्सालय कोरबा…

Read More

महिला का अश्लील फोटो एडिट कर व्हाट्सअप्प पर वायरल करने वाले आरोपी को चंद घंटो में गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाईल किया गया बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल

जिले में स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध एक्ट के अंतर्गत की गई पहली कार्यवाही महिला सम्बन्धी अपराधों में बलौदा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार त्वरित कार्यवाही आरोपी अविनाश राठौर के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 418/22 धारा 292,509 (ख) भादवि 67, 67 ए सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम, स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम 1986 की धारा 6 के अंतर्गत पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मामले में मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23 अक्टूबर 22 को पीड़िता ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई…

Read More

जुआड़ियों की धरपकड़ हेतु चलाया गया विशेष अभियान : विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 10 प्रकरणों में 34 व्यक्तियों के विरूद्ध 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुये 12860/-रूपया किया गया बरामद

पुलिस द्वारा बताया गया, जुआड़ियों पर निरंतर जारी रहेगी कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 22 अक्टूबर 22 शनिवार को जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ खेलने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर थाना बिर्रा द्वारा करनौद सोसायटी के पास जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर बिर्रा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया, जहां जुआ खेलते पाये जाने पर 04 जुआड़ियों के कब्जे से 3800/-रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया। थाना बम्हनीडीह क्षेत्र के ग्राम पोड़ीशंकर नाला किनारे के पास…

Read More

अवैध विस्फोटक फटाखा बिक्री करने वाले 03 आरोपी गिरफतार, पुलिस नें विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत की कार्यवाही, आरोपियों के कब्जे से 24 किलोग्राम पटाखा कीमती 16380 रुपया बरामद कर किया गया जप्त

आरोपी रघुराज सूर्यवंशी, भवानी लाल थवाईत एवं शहाजन बरेठ के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही अवैध पटाखा भण्डारण एवं विक्रय करने वालों पर की जा रही लगातार कार्यवाही  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 21-22.10.22 को थाना सारागांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कमरीद निवासी रघुराज सूर्यव्ंशी,  ग्राम चोरिया निवासी भवानी लाल थवाईत एवं ग्राम रोहदा निवासी सहाजन बरेठ  अवैघ रूप से फटाखा बिक्री हेतु अपने-अपने कब्जे में रखे है। जिसकी सूचना पर सारागांव पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ ग्राम कमरीद निवासी…

Read More

दीपावली को लेकर खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा मिठाई दुकानों में की जा रही जांच

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन जांजगीर चांपा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री डी के देवांगन द्वारा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से सक्ती में सभी छोटे बड़े मिठाई दुकानों की जांच की गई। साथ ही निर्धारित नियमों के तहत व्यापार करने तथा स्वच्छ और स्वस्थ स्थिति में ही खाद्य पदार्थों के विक्रय करने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी और नमूना सहायक द्वारा सक्ती में ग्यारह मिठाई विक्रेताओं से काजू कतली, बर्फी, गुलाब जामुन, मलाईचाप, चमचम, बेसन…

Read More

छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था : छत्तीसगढ़ में न कारोबारी सुरक्षित न महिला डॉक्टर की अस्मत – अरुण साव

उप स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा गैंगरेप, सरकार है कहां ? – भाजपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने मनेन्द्रगढ़ के छिपछिपि उप स्वास्थ्य केंद्र में बंधक बनाकर महिला स्वास्थ्य अधिकारी से तीन दरिंदों द्वारा गैंगरेप कर वीडियो बनाने की वारदात के हवाले से कहा है कि कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में अब कोई सुरक्षित नहीं है। कारोबारी अपनी दुकान में मौत के घाट उतार दिए जाते हैं और महिला डॉक्टर से सरकारी अस्पताल में गैंगरेप हो जाता है। स्कूल जाती बच्ची से राह में…

Read More

दीपावली पर्व : शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग द्वारा किए गए व्यापक प्रबंध, प्रमुख शहरों के चौक चौराहों पर लगाई गई है पुलिस जवानों की फिक्स पाईंट ड्यूटी, हथियार से लैस पुलिस जवान भी कर रहे पैदल पेट्रोलिंग

पुलिस बल जांजगीर द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर चाक चौबंद व्यवस्था लगाई गई है राजपत्रित अधिकारियों द्वारा थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर रखी जा रही है सतत निगाह इस ड्यूटी में 01 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 03 उप पुलिस अधीक्षक 08 निरीक्षक, 05 उप निरीक्षक 15 सहायक उप निरीक्षक 18 प्रधान आरक्षक एवं 107 आरक्षक कुल 157 अधिकारी/कर्मचारियों की लगाई गई है ड्यूटी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दीपावली त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द ढंग से संपन्न कराने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिला पुलिस…

Read More

जिला जशपुर की पटाखा दुकानों का अग्निशमन दल द्वारा फायर सेफ्टी सम्बंधित निरीक्षण किया गया, दुकानों को रिहायाशी  इलाकों, बाजारों से दूर स्थापित करने हेतु किया गया निर्देशित

अग्नि दुर्घटना से बचाव सम्बंधित दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर दिनांक 22 अक्टूबर 2022 को जिला जशपुर के विभिन्न पटाखा  दुकानों का फायर सेफ्टी सम्बंधित निरिक्षण अग्निशमन दल सहित जिला अग्निशमन अधिकारी योग्यता साहू द्वारा किया गया| पटाखा दुकान संचालकों  को अग्नि दुर्घटना से बचाव  सम्बंधित जानकारी एवं दुकानों को रिहायाशी  इलाकों, बाजारों से दूर स्थापित करने  हेतु निर्देशित किया गया| इसके अलावा अस्थायी दुकानों में ज्वलनशील पदार्थों (flamable material)  का प्रयोग (use) ना करने, हाईटेंशन  तार से दूर स्थापित करने, एक दूसरे से एक निश्चित दूरी पर …

Read More