बाईपास लाइन तारबहार फाटक आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर यार्ड के मध्य स्थित मानव सहित समपार संख्या 366 (बी) बाईपास लाइन तारबहार फाटक किमी. UGT/04-05 को, दिनांक 12 अक्टूबर 2022 (बुधवार) रात्रि 10.00 बजे से दिनांक 13 अक्टूबर 2022 (गुरुवार) प्रातः 06.00 बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है । मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शंकरनगर रोड ओवर ब्रिज से उपलब्ध है। रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली…

Read More

वेतन ना मिलने की वजह से एचईसी मुख्यालय के सामने मजदूरों ने किया प्रदर्शन !

मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-राँची वेतन ना मिलने की वजह से सोमवार को मजदूरों ने एचईसी मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया. उन्होंने प्रोजेक्ट भवन घेराव और दिल्ली मार्च की घोषणा भी की है. हटिया मजदूर यूनियन के बैनर तले एचईसी के मजदूरों ने मुख्यालय गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया. हटिया मजदूर संघ के अध्यक्ष भवन सिंह ने कहा कि अगर अब मजदूरों को न्याय नहीं मिलता है, तो उनका यूनियन मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रोजेक्ट भवन का घेराव करेंगे. अगर उसके बावजूद भी एचईसी को जमीन बेचने की अनुमति नहीं…

Read More

बिलासपुर मंडल के नये मंड़ल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने पदभार ग्रहण किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर प्रवीण पाण्डेय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंड़ल के नये मंडल रेल प्रबंधक बनाए गए हैं | उन्होने आज दिनांक 10 अक्टूबर 2022 को मंडल रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होने सभी शाखाधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक कर मंडल में चल रहे विकास कार्यों तथा परियोजनाओं की जानकारी ली और संरक्षा पर बल दिया | आईआईटी कानपुर से बीटेक की डिग्री एवं एमटेक की मास्टर डिग्री प्राप्त श्री पाण्डेय भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) के 1995 बैच के अधिकारी हैं ।…

Read More

भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच समझौता ज्ञापन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन था। भा.प्र.सं.रायपुर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में, प्रो. राम कुमार काकानी, निदेशक, भा.प्र.सं रायपुर और डॉ मदन एम त्रिपाठी, महानिदेशक, राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 10 अक्टूबर 2022 को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए ।समझौता ज्ञापन पर प्रो. कमल के जैन, डीन अकादमिक, और नई सुविधा समिति के सदस्यों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। इस बात को  देखते हुए कि इन दोनों संस्थानों की अपनी-अपनी विशेषज्ञता,…

Read More

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के सभी सूचना अधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे प्रशासन अकादमी के मास्टर ट्रेनर्स, पांच बैच में 150 से अधिक अधिकारियों को किया जाएगा प्रशिक्षित

सूचना का अधिकार विषय पर पहले बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ अगले दो महीनों में ऐसे पांच बैच में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर होंगे आयोजित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर सूचना के अधिकार अधिनियम के बेहतर क्रियान्यन के लिए छ्त्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी अपने सभी अपीलीय अधिकारी एवं जन सूचना अधिकारियों को छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा के विशेषज्ञों से प्रशिक्षित कर रहा है। इस तारतम्य में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान गुढ़ियारी में हुई। पहले बैच में 30 से अधिक अधिकारी सम्मिलित हुए। अगले दो महीनों…

Read More

कांग्रेस सरकार ने सब को ठगा है, गरीबों का मकान, बेरोजगारों का रोजगार, सड़क, पेंशन सहित आदिवासियों का आरक्षण भी कम कर दिया – सांसद गोमती साय

भूपेश सरकार ने जनता को हर मोर्चे पर निराश किया, आने वाले समय में जनता इसका जबाब देगी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ छत्तीसगढ़ में पहली बार सड़क को लेकर सरकार को घेरते हुए परिवर्तन के लिए शखनांद यात्रा की शुरू हुई हैl बैगिन डोकरी बंजारी मंदिर साई मंदिर से आशीर्वाद लेकर यात्रा शुरू की गई हैl गरीबों का मकान, बेरोजगारों का रोजगार, सड़क, पेंशन सहित आदिवासियों का आरक्षण भी कम कर दिया। अभी लड़ाई की शुरुवात बताते हुए कहा कि सरकार अपने वादों पर खरा नहीं उतर पाई। भूपेश सरकार…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने पहुंच विहीन क्षेत्रों तक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने कहा कि लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता श्रेणी में हैं रिक्त पदों की भर्ती शीघ्र करने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने दूरस्थ और पहुंच विहीन क्षेत्रों तक लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं में किसी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी इसका विशेष ध्यान रखें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव, मुख्य चिकित्सा…

Read More

राज्य महिला आयोग की सुनवाई : शासकीय एमबीबीएस डॉक्टर ने आयोग के समक्ष आवेदिका डॉक्टर से मांगी सार्वजनिक माफी, सार्वजनिक माफी के वीडियो को रखा गया इस प्रकरण के रिकॉर्ड में

ऑनलाइन बैठक में अधिकारी करता है अपशब्द बातों से संबोधित, आयोग ने आगामी सुनवाई सम्बंधित कंसल्टेंट एजेंसी की उपस्थिति में करने का सुनाया निर्णय समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्यगण सुश्री शशिकांता राठौर, डॉ. अनीता रावटे एवं श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने आज शास्त्री चौक स्थित राज्य महिला आयोग कार्यालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए सुनवाई की। आज बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा के शासकीय हॉस्पिटल के प्रकरण में उभय पक्षों को विस्तार से सुना गया। दोनों पक्ष शासकीय एमबीबीएस…

Read More

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर ने बच्चों को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की तैयारी एवं प्रशिक्षण हेतु पुलिस लाईन जशपुर का मैदान कराया उपलब्ध, इस प्रशिक्षण में सभी विकासखंड के लगभग 50 छात्र/छात्राओं को विभिन्न खेल के संबंध में कराया जा रहा है अभ्यास

इस मैदान में स्कूल के छात्र/छात्राओं को विभिन्न खेल प्रतियोगिता के संबंध में खेल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण/अभ्यास कराया जा रहा है  विधार्थियों को कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबाल की बारीकियों के संबंध में दी जा रही है जानकारी इस प्रशिक्षण में सम्मिलित खिलाड़ी आगामी दिवस में रणजीता स्टेडियम जशपुर में अपनई खेल प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर (IPS)  द्वारा स्कूली बच्चों को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की तैयारी हेतु पुलिस लाईन जशपुर का मैदान उपलब्ध कराया गया है। इस मैदान में स्कूल के छात्र/छात्राओं को…

Read More

जशपुर: परिवहन सुविधा केन्द्र हेतु दावा आपत्ति 13 अक्टूबर तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग द्वारा परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं। परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले में 12 स्थानों में सुविधा केन्द्र प्रारंभ किए जाने हेतु आवेदन स्वीकर किये गये हैं। द्वितीय चरण में 05 आवेदकों को अस्थायी रूप से चयनित किया गया है। इनमें अयांश परिवहन सुविधा केन्द्र बेमताटोली कुनकुरी आवेदक श्रीमती संतोषी यादव, रूपेश कम्प्यूटर्स परिहवन सुविधा केन्द्र चोंगरीबहार कांसाबेल आवेदक श्री रूपेश प्रसाद, आयुष्मान परिवहन सुविधा केन्द्र मनोरा आवेदक श्री निकेश्वर बैंजार, रजक सर्विसेस परिवहन सुविधा…

Read More