समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा दिनांक 8 जून 2022 बुधवार को पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के निर्देशन में संगवारी पुलिस चलित थाना ग्राम पंचायत रोदे के उपरपारा मुहल्ले में लगाया गया, जिसमें गांव के महिला समूह के साथ साथ, आम जनता महिला-पुरुष करीबन 35 से 40 की संख्या में उपस्थित हुए. जिनको किसी प्रकार की समस्या एवं परेशानी के संबंध में बताने कहने पर उनके द्वारा किसी प्रकार की समस्या नही होना बताया गया, उपस्थित महिला समूह तथा आमजन…
Read MoreCategory: होम
चौकी मानिकपुर अंतर्गत लगाया गया चलित थाना : रात्रि के समय असामाजिक तत्वों के गली मोहल्लों में शराब खोरी की शिकायत पर पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त बढ़ाने निर्देश
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोरबा योगेश साहू के निर्देशन में संगवारी पुलिस चलित थाना रापखर्रा चौकी मानिकपुर में बुधवार को लगाया गया जिसमें आम जनता महिला पुरुष करीबन 60-70 की संख्या में उपस्थित आए जिनको किसी प्रकार की समस्या एवं परेशानी के संबंध में बताने कहने पर उनके द्वारा प्रमुख रूप से रात्रि के समय असामाजिक तत्वों के गली मोहल्लों में शराब खोरी और बदमाशियां करना बताएं जिसके लिए मौके पर ही पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त पेट्रोलिंग…
Read Moreमुख्यमंत्री ने महान क्रांतिकारी जननायक श्री बिरसा मुण्डा को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आदिवासियों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान क्रांतिकारी जननायक श्री बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । श्री बघेल ने कहा कि आदिवासियों को उनका अधिकार दिलाना और उनके स्वाभिमान की रक्षा करना बिरसा मुंडा जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने श्री मुण्डा के कार्यों को याद करते हुए कहा कि श्री मुण्डा आदिवासी चेतना के प्रणेताओं में से थे। उन्होंने आदिवासियों को संगठित कर…
Read Moreबेटी की मौत के तीन दिन बाद पिता ने भी लगा लिया मौत को गले, जंगल में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी नगर के शंकरनगर क्षेत्र के निवासी लीलाधर सिंह 61 वर्ष का शव आज बुधवार की सुबह जंगल में पेड़ पर लटका हुआ पाया गया था। पुत्र मुकेश सिंह की सूचना पर कुनकुरी पुलिस ने मौके पर पहूंचकर शव को पेड़ से उतरवाया और जांच पंचनामा एवं पीएम की कार्यवाही की गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक लीलाधर सिंह पिता सुखनाथ सिंह 61 वर्ष निवासी शंकरनगर कुनकुरी में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी पुत्री विगत लम्बे समय से दिल में छेद की बीमारी से…
Read Moreमुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों एवं घोषणाओं का त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने मुख्य सचिव ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, संभागायुक्त, जिला कलेक्टरों एवं अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लेकर निर्धारित बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की
बस्तर जिले में भूमिहीन न्याय योजना का समुचित प्रचार-प्रसार, पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार प्रदान करने हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अभी हाल में ही बस्तर संभाग के भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देशों एवं घोषणाओं के त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु मुख्य सचिव अभिताभ जैन ने संभागायुक्त बस्तर एवं सभी जिला कलेक्टरों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव श्री जैन आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लेकर मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा दिए गए निर्देशों एवं घोषणाओं के क्रियान्वयन…
Read Moreहेल्थ : एंटी-सेप्टिक और एंटी-बायोटिक गुणों से भरपूर है हल्दी : सर्दी, जुकाम और कफ में हल्दी दूध का सेवन लाभकारी
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर आम बीमारियों के उपचार से जुड़ी कई चीजें हमारी रसोई में उपलब्ध हैं। उनमें कई गुणों से युक्त हल्दी भी एक है। अपने विशिष्ट औषधीय एवं एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के कारण हल्दी का आयुर्वेद में भी विशेष महत्व है। हल्दी रोगाणुओं को रोकने वाली (रोगाणुरोधक या एंटी-सेप्टिक) होती है। साथ ही यह हमारी इम्युनिटी को बढ़ाता है और कई तरह के संक्रमण की रोकथाम में सहायक है। हल्दी के औषधीय गुण कई बीमारियों के बचाव और उपचार में मदद कर सकते हैं। हल्दी को लेकर किए गए…
Read Moreलोक सेवा गारंटी अधिनियम : समय सीमा में प्रकरणों के निराकरण नहीं होने पर दो राजस्व अधिकारियों को अर्थदंड से आरोपित किया गया
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत राजस्व विभाग के द्वारा अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन एवं सीमांकन प्रकरणों को तीन महीने में निराकरण किए जाने हेतु समय सीमा निर्धारित की गई है। समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण नहीं किए जाने पर सौ रुपए प्रतिदिन ,अधिकतम एक हजार रुपए परिव्यय/ अर्थ दंड आरोपित किए जाने का प्रावधान भी किया गया है। रायपुर के अतिरिक्त तहसीलदार अभिषेक राठौर के द्वारा सीमांकन प्रकरण का समय अवधि में निराकरण नहीं किए जाने के कारण सक्षम अधिकारी अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व)…
Read Moreपैसे लेन-देन के विवाद में अपने दोस्त एवं उसके भाई के ऊपर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में
आरोपी के विरुध्द थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 211/22 धारा 294, 506, 323 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी हरिचंद काठौर उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 सिंचाई कालोनी अकलतरा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि अपने दोस्त पवन विश्वकर्मा से पिछले वर्ष खाने एवं नास्ते में खर्च हुए रकम की मांग किया था. पवन विश्वकर्मा अपने घर के पास प्रार्थी को देखकर गंदी गंदी गाली-गलौच करते हुये जान से मारने की…
Read Moreआदिवासियों के सांस्कृतिक शैक्षणिक आर्थिक विकास की समग्र सोच को लेकर कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार, ध्रुव गोंड आदिवासी समाज के सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ध्रुव गोंड आदिवासी समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार आदिवासियों के आर्थिक शैक्षणिक सांस्कृतिक विकास की समग्र सोच को लेकर कार्य कर रही है। आर्थिक विकास के लिए हमने जनजातीय क्षेत्रों में वनोपज संग्राहकों को राहत देने के लिए अनेक नीतियां अपनाई है। इन नीतियों का प्रभाव मुझे बस्तर के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में नजर आया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज आदिवासी समाज के कार्यक्रम में समाज के भवन में बोर खनन की घोषणा…
Read Moreमुख्य सचिव ने शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के कार्यों की समीक्षा की, मुख्यमंत्री के भ्रमण भेंट मुलाकात के दौरान दिए दिशा-निर्देशों पर त्वरित अमल के निर्देश
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के विभिन्न जिलों में भेंट मुलाकात एवं भ्रमण के दौरान दिए गए दिशा-निर्देशों का विभागों द्वारा तत्परता से कार्यवाही हो। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन आज समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को उक्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोग मुख्यमंत्री से आत्मीयता से मिलते है। इस दौरान लोग उनसे उत्साह से बातचीत करते है। वे सहजता से आमजनों से भेंट मुलाकात करते है और लोगों की विविध समस्याओं के निराकरण का त्वरित भरोसा दिला रहे हैं। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन…
Read More