जशपुर के पोरतेंगा में आयोजित जनसमस्या सामाधान शिविर में जनमन पत्रिका का किया गया वितरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर विकासखंड के पोरतेंगा में जनसमस्या सामाधान शिविर में जनसंपर्क विभाग जशपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री और जनमन पत्रिका का वितरण किया गया। जनमन एवं अन्य पत्रिका से आम लोगों तक छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती है। जनसमस्या सामाधान शिविर में ग्राम पंचायत पोरतेंगा सहित आस-पास के ग्राम के ग्रामीणजन उपस्थित थे। इनमें ग्राम चराईडाड़ के पूनम एक्का, लोखण्डी के अनीमा एक्का, मनीषा तिर्की, तारा एक्का, भेलवाडीह क सुनीता बाई, संध्या कुजूर और पोरतेंगा के प्रतिमा केरकेट्टा…

Read More

जशपुर जिले के ग्राम पोरतेंगा, आस्ता, कुर्रोग, केराडीह, पालीडीह, चेटबा, विपतपुर में लगाया गया विकासखण्ड स्तरीय जन चौपाल शिविर

शिविर में लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देशन में जशपुर जिले के आम नागरिकों के लिए विकासखण्ड स्तरीय जन-चौपाल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही लोगों की समस्याओं का गंभीरता निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जशपुर विकासखण्ड के पोरतेंगा, मनोरा विकासखण्ड के आस्ता, बगीचा विकाखण्ड के कुर्रोग, पत्थलगांव विकासखंड पालीडीह, कांसाबेल विकासखण्ड के चेटबा और दुलदुला विकाखण्ड के विपतपुर में शिविर लगाया गया। मनोरा विकासखण्ड के आस्ता में…

Read More

विवाहित महिला को पहले पिलाया हंड़िया शराब, जब चढ़नें लगा नशा तो मोटर सायकल में बैठाकर ले गया नर्सरी और किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

थाना पत्थलगांव में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 113/22 धारा 376 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध।  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पत्थलगांव क्षेत्र की 25 वर्षीय विवाहित महिला ने दिनांक 07.04.2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह दिनांक 06.04.2022 के दोपहर करीब 03 बजे आरोपी परमांनद सारथी के घर किसी कार्य से गई थी, उसी समय परमानंद सारथी ने उसे मेरे घर में हंडिया शराब बनाये हैं कहकर पीने के लिये अपने पास बुलाया। परमानंद सारथी ने प्रार्थिया महिला को हड़िया…

Read More

दी कश्मीर फाईल्स फिल्म : कुनकुरी के शिवगंगा टॉकीज में शुक्रवार 8 अप्रैल से होगा प्रदर्शन प्रारंभ

टॉकीज के पुनः प्रारंभ होने के साथ चर्चीत फिल्मों के प्रदर्शन से दर्शक उत्साहित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी देश विदेश में चर्चा का केन्द्र बनी दी कश्मीर फाईल्स मूवी का प्रदर्शन नगर के शिवगंगा टॉकीज में आगामी शुक्रवार 8 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है। शिवगंगा टॉकीज प्रबंधन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार नगर के दर्शकों के अनुरोध पर इस चर्चीत मूवी दी कश्मीर फाईल्स मूवी का प्रदर्शन शुक्रवार से प्रारंभ किया जा रहा है। इस मूवी के प्रदर्शन के लिये दर्शकों के अनुरोध को देखते हुए टाकीज प्रबंधन द्वारा…

Read More

पुरानी रंजिश को लेकर तलवारनुमा हथियार से वार कर प्राणघातक हमला करने के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना पत्थलगांव में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 268/21 धारा 294, 506, 324, 307 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रामकिशन यादव निवासी बिलाईटांगर ने दिनांक 05.11.2021 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीती रात्रि लगभग 12ः30 बजे उमेश तिवारी इनके घर आया था, पड़ोस में कुछ युवकों की विवाद होने की आवाज को सुनकर उमेश तिवारी उनके पास जाकर विवाद करने का कारण पूछ रहा था, उसी दौरान आरोपी मुकेश सिदार पास में खड़े चारपहिया बोलेरो वाहन से…

Read More

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने किया सी-मार्ट का शुभारंभ, महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को मिलेगा अच्छा प्रतिसाद : मंत्री मो. अकबर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से सी-मार्ट का वर्चुअल शुभारंभ किया। मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की विक्रय व महिलाओं को स्वालंबी बनाने के उद्देश्य से सी-मार्ट की स्थापना की है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का यह बहुत बडा कदम है उन्होनें प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई जैसे बडे शहरों की तर्ज पर अब कवर्धा में सी-मार्ट की स्थापना की गई…

Read More

भूपेश सरकार के छत्तीसगढ़ मॉडल को सराहा अखिल भारत कृषि गौ सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने रायपुर, महासमुंद और गरियाबंद जिले में गौठान ,नरवा विकास, महिला समूह की आय मूलक गतिविधियों को देखा

कल्पतरू मल्टी यूटिलिटी सेंटर सेरी खेड़ी में महिलाओं द्वारा तैयार हर्बल उत्पाद, मधुबन एवं बस्तर आर्ट पेंटिंग, बेकरी आइटम और आर.ओ. बाटलिंग प्लांट का किया अवलोकन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भूपेश सरकार के छत्तीसगढ़ मॉडल को देखने और समझने के लिए आज अखिल भारत कृषि गौ सेवा संघ  के प्रख्यात गांधीवादी और कार्यकारी सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर, महासमुंद और गरियाबंद जिले के कई गांवों का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने सुराजी गांव योजना के नरवा , गरवा, घुरवा बाड़ी कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत देखी। प्रतिनिधिमंडल ने गांवों …

Read More

संवरेंगे बिगड़े बांस के वन, बिगड़े बांस वनों के सुधार योजना: वर्ष 2022-23 में 78 करोड़ रूपए से अधिक राशि का प्रावधान

बंसोड़ों, पानबरेजा परिवारों और हस्तशिल्प कारीगरों को मिलेगा लाभ तीन वर्षों में लगभग 74 हजार हेक्टेयर रकबा में बिगड़े बांस वनों का सुधार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा संचालित बिगड़े बांस वनों के सुधार योजना के अंतर्गत प्रदेश में तीन वर्षों के दौरान 73 हजार 795 हेक्टेयर रकबा में सुधार का कार्य किया गया है। योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 78 करोड़ 17 लाख रूपए के बजट का प्रावधान किया गया है। इससे बिगड़े बांस के वनों में सुधार कार्य को काफी गति मिलेगी।…

Read More

वन अधिकार अधिनियम: छत्तीसगढ़ में 4.91 लाख से अधिक वन अधिकार पत्र वितरित, वन निवासियों को दी गई है करीब 23.46 लाख हेक्टेयर भूमि

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में वन अधिकार अधिनियम के तहत चार लाख 91 हजार 750 वन अधिकार पत्रों का वितरण हितग्राहियों को किया गया है। इसके तहत करीब 23 लाख 46 हजार 641 हेक्टेयर भूमि हितग्राहियों को बांटी गई है। यह जानकारी राज्य स्तरीय वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु गठित समिति की बैठक में दी गई। बैठक में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकार पत्रों की जिलेवार प्रगति, सामुदायिक वन अधिकार प्रकरणों…

Read More

रायपुर और बिलासपुर आयुर्वेदिक महाविद्यालय चिकित्सालय में हर शुक्रवार को विशेष मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर एवं बिलासपुर में 1 अप्रैल 2022 से प्रत्येक शुक्रवार को विशेष मानसिक स्वास्थ्य इकाई के संचालन की शुरूआत की गई है। पिछले शुक्रवार की तरह आगामी शुक्रवार 8 अप्रैल को भी रायपुर और बिलासपुर स्थित शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय चिकित्सालय में विशेष मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी संचालित की जाएगी। आयुष संचालनालय के सहायक संचालक डॉ. विजय साहू ने बताया कि हर शुक्रवार को संचालित होने वाली विशेष ओपीडी में मानसिक समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों को आयुर्वेद के माध्यम से उपयुक्त…

Read More