भाइयों के सुख-समृद्धि, सुरक्षा एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की परिवार से दूर रहकर मातृभूमि एवं जनता की सेवा में समर्पित जवानों के लिए रहा भावनात्मक पल राजनांदगांव – रक्षाबंधन का पर्व भाइयों एवं बहनों के लिए स्नेह व खुशियों का पैगाम लेकर आता है। छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति एवं खुशहाली की कामना का संदेश देते हुए बिहान राखियों की अपनी अलग पहचान बनी है। खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चन्दू साहू ने जिला कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक श्री डी. श्रवण, एसडीएम श्री हितेश पिस्दा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी…
Read MoreCategory: होम
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहन कमला दीदी सहित ब्रम्हाकुमारियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को रक्षा सूत्र बांधकर उनके लिए की मंगलकामनाएं
रायपुर – रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में आज प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय रायपुर की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्मकुमारी कमला दीदी के साथ आई ब्रह्माकुमारी सविता दीदी एवं अन्य ब्रह्माकुमारी दीदीयों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को राखी बांधी और उनके स्वस्थ सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए मंगल कामनाएं की। उन्होंने शाल, श्रीफल और ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनके प्रति इस स्नेह और सम्मान के लिए ब्रह्मकुमारी दीदीयों का आभार प्रकट किया।
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राजनांदगांव के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शनिवार को उनके निवास कार्यालय में राजनांदगांव जिला से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। राजनांदगांव जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान के नेतृत्व में आए इस प्रतिनिधि मंडल ने जिले के विकास एवं नव घोषित जिले मोहला-मानपुर-चौकी से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है, इसलिए नए जिले मोहला-मानपुर-चौकी का गठन किया गया है। प्रतिनिधि मंडल में नगर पंचायत छुरिया…
Read Moreनहीं रहे यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह, 89 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का शनिवार देर रात निधन हो गया. उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली. पिछले डेढ़ महीने से बीमार चल रहे कल्याण सिंह की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का शनिवार को निधन (Death) हो गया. 89 साल के कल्याण सिंह पिछले डेढ़ महीने से लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती थे. एक महीने पहले सांस लेने में तकलीफ…
Read Moreराजनांदगांव कलेक्टर ने ‘सोमवार टीकावार’ व्यापक जनअभियान में कोरोना टीका लगवाने के लिए नागरिकों से की अपील, जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है टीके
टीकाकरण की मुहिम को तेज करते हुए उन सभी लोगों को लक्षित किया जाएगा, जिन्होंने अब तक टीके नहीं लगवाए हैं राजनांदगांव – जिले में टीकाकरण के लिए ‘सोमवार टीकावार’ व्यापक जनअभियान चलाया जाएगा। जिले में पर्याप्त टीके उपलब्ध हैं। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के सभी नागरिकों से इस अभियान में टीकाकरण के लिए आव्हान किया है। उन्होंने कहा है कि सुरक्षित टीका सुरक्षित परिवार अभियान के तहत सोमवार टीकावार व्यापक जनअभियान में शामिल होकर राजनांदगांव जिले को पूर्णतः सुरक्षित जिला बनाना है। उन्होंने कहा है कि…
Read Moreराजीव गांधी किसान न्याय योजना की दूसरी किश्त हुई जारी, खेती-किसानी और तीज-त्यौहार पर बढ़ी किसानों की खुशियां
संभाग के 1 लाख 67 हजार से अधिक किसानों के खातों में में जमा हुई 11 करोड़ रूपए से अधिक राशि जगदलपुर- राजीव गांधी किसान योजना के तहत दूसरे किश्त के तौर पर बस्तर संभाग के 1 लाख 67 हजार 872 किसानों को 11 करोड़ 68 लाख 43 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा यह राशि सीधे किसानों के खातों में जमा कर दिया गया है। खरीफ फसलों की खेती-किसानी और तीज-त्योहारों के बीच छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए इस उपहार से…
Read Moreमुख्यमंत्री ने बस्तर जिले के भानपुरी के पास सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया
रायपुर, – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले के भानपुरी-चमिया में आज सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने बस्तर जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना में घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। जिला प्रशासन द्वारा इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत कर देने की कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में मतीबाई कश्यप, सनीबाई कश्यप, जानकी कश्यप और फूलमती मौर्य का निधन हुआ…
Read Moreविश्व की पहली वैज्ञानिक भाषा संस्कृत : ललित चतुर्वेदी
रायपुर, – संस्कृत दिवस श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् द्वारा राज्य स्तर पर सप्ताह का आयोजन रक्षाबंधन के 3 दिन पूर्व और 3 दिवस बाद तक किया जाता है। विभिन्न जयंतियों वाल्मिकि जयंती, कालीदास जयंती, गीता जयंती, गुरू पूर्णिमा का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विद्यालयों की सक्रिय सहभागिता रहती है। संस्कृत दिवस के दिन वेद शास्त्रों की पूजा एवं महत्ता पर चर्चा एवं विद्वत्संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है। भारत की प्राचीनतम भाषा संस्कृत में भारत का…
Read Moreहुनर को मिली एक खास पहचान : रक्षाबंधन का पर्व बिहान की महिलाओं के लिए खुशियों का सन्देश लेकर आया
समूह की महिलाओं ने 22 हजार 480 राखियों का विक्रय कर 2 लाख 35 हजार 157 रूपए की राशि अर्जित की छत्तीसगढ़ी संस्कृति की सुरभि विदेशों तक फैली राजनांदगांव – रक्षाबंधन का पर्व बिहान के स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए खुशियों का पैगाम लेकर आया है। उम्मीद, अटूट विश्वास और प्रेम संजोए परंपरागत खूबसूरत राखियां से भाइयों की कलाइयाँ सुशोभित हो रही रही हैं। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपरा धन-धान्य से परिपूर्ण तथा खुशहाली की कामना का संदेश लिए हुए बिहान की राखियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं
रायपुर, – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को भाई- बहन के स्नेह और विश्वास के त्यौहार रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी है। रक्षाबंधन के पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि रक्षाबंधन का पावन पर्व हमारी संस्कृति के गरिमामय उत्कर्ष का प्रतीक है जो बहनों के प्रति भाइयों के संकल्पों को सुदृढ़ बनाता है। यह पर्व पारिवारिक संबंधों के परे भी भाई-बहन के स्नेह की लड़ियां पिरोकर भावनाओं का एक नया शिखर तैयार करता है। बहनों द्वारा भाई की रक्षा के लिए रक्षासूत्र…
Read More