पंधी में किया गया सूचना शिविर सह विकास फोटो प्रदर्शनी का आयोजन, ग्रामीणों ने रूचि से छायाचित्र प्रदर्शनी का किया अवलोकन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर जनसंपर्क विभाग द्वारा सूचना शिविर एवं छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से शासकीय योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचायी जा रही है। आज इस शिविर का आयोजन विकासखण्ड मस्तूरी के गांव पंधी में किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने रूचि से छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर का आयोजन सरपंच श्रीमती कलेंद्री वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में आये ग्रामीणों ने सभी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिलने पर संतोष जताया। फोटो प्रदर्शनी में…

Read More

छत्तीसगढ़ के खनिज संपदा के बारे में राहुल का फैसला लेना आपत्तिजनक : भाजपा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की छत्तीसगढ़ में राजस्थान के लिए आवंटित कोल ब्लॉक से खनन की अनुमति के मुद्दे पर बैठक घोर असंवैधानिक और आपत्तिजनक है। श्रीवास्तव ने कहा कि रविवार को राहुल-प्रियंका के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री द्वय के लाख इंक़ार के बाद भी यह बात आईने की तरह साफ़ नज़र आ रही है कि मुख्यमंत्री झूठ फैलाकर प्रदेश की मूल्यवान खनिज संपदा पर निर्णय…

Read More

नाबालिग का दुष्कर्म कर फरार हुआ आरोपी आया अपने घर गुमला, पुलिस को मिली ख़बर घर से गिरफ्तार कर भेज दिया जेल….

नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म कर फरार रहने वाले आरोपी अन्नू नायक को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने गुमला से गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में, प्रकरण की अपहृता को पूर्व में पुलिस ने बरामद कर लिया था, थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 180/2020 धारा 363, 376 भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध।   समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत रहने वाली 36 वर्षीय महिला ने थाना में दिनांक 04.09.2020 को रिपोर्ट दर्ज कराई…

Read More

राहुल गांधी और मुख्यमंत्री के बयान पर भाजपा ने पूछा कांग्रेस कब दिखा रही है हर जिले में बने फूड प्रोसेसिंग यूनिट और गरीबो के उद्योग : झूठ पर झूठ बोलकर कांग्रेस ने खुद अपना बेड़ा गर्ग कर दिया – विष्णुदेव साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर   भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ के हर ज़िले में फूड प्रोसेसिंग युनिट बन जाने का झूठ फैलाने और उत्तरप्रदेश में सियासी झाँसेबाजी के मद्देनज़र भाजपा की हर जिले मे फूड पार्क दिखा देने की चुनौती स्वीकार करने का दमख़म दिखाने के बजाय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर झूठ का रायता फैलाने की शर्मनाक हरक़त की है। श्री साय ने कहा कि राहुल गांधी के झूठ पर मुख्यमंत्री ने महाझूठ बोल…

Read More

संभागायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों से की चर्चा, आर्थिक गतिविधियों से जुड़कर महिलाओं के जीवन में आया नया बिहान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर राज्य शासन की फ्लैगशीप योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अपना भविष्य संवार रहे हैं। रोजगारमूलक गतिविधियों से जुड़कर महिलाओं की ऐसी खुशियां भी पूरी हो पा रही हैं, जो सामान्यतः विवाह जैसे बड़े मौकों पर पूरी हो पाती थी और उसके लिए भी अमूमन कर्ज का सहारा लेना पड़ता था। फ्लैगशीप योजनाओं के तहत समूह से जुड़कर महिलाओं के जीवन में नया बिहान आया है। आज रायगढ़ जिले की महिला स्व सहायता समूहों ने कुछ इसी प्रकार के विचार संभागायुक्त डॉ. अलंग से साझा किए। संभागायुक्त…

Read More

डी.एन.बी. कोर्स के लिए रायपुर, कांकेर और सूरजपुर जिला अस्पताल को भी मान्यता, 4 जिला अस्पतालों में डीएनबी के कुल 12 सीटों की अनुमति

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव की पहल से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा का दायरा बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी और गुणवत्तापूर्ण इलाज के कारण राज्य में डी.एन.बी. पाठ्यक्रम की सीटों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नेशनल बोर्ड ऑफ एक्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS), नई दिल्ली द्वारा दुर्ग जिला अस्पताल के बाद रायपुर, कांकेर और सूरजपुर स्थित जिला अस्पतालों को भी दो वर्षीय पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा कोर्स (Post MBBS Diploma Course) डी.एन.बी. के लिए मान्यता दी गई है।…

Read More

कौशिक झूठ की खेती न करें,अपने गिरेबान में झांकें, किसानों को मोदी भाजपा छल रही है -मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस किसानों के साथ न्याय कर रही है। राज्य के किसानों को छलने का काम भाजपा की रमन सरकार ने पंद्रह साल तक किया है और अब केंद्र की  मोदी भाजपा सरकार आठ साल से छत्तीसगढ़ सहित देश भर के किसानों को छल रही है। विश्वासघाती भाजपा छत्तीसगढ़ के अन्नदाता का दो साल का बोनस खा गई। केंद्र में सरकार बनाने के लिए किसानों को लागत…

Read More

सघन पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ : महापौर राज किशोर प्रसाद एवं कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

जिले में एक लाख 72 हजार बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने एक हजार 590 बूथ बनाये गए पल्स पोलियो अभियान-पहले दिन 01 लाख 70 हजार 523 बच्चों को पिलाई गयी पोलियो ड्राप समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पोलियो की बीमारी से बचाने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए देश भर में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी तारतम्य में कोरबा शहर में आज महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद और कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने  बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ.गिरीश चंदेल ने की सौजन्य मुलाकात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने डॉ. चंदेल को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविंद्र चौबे उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों की बेहतरी के लिए राज्य शासन द्वारा संचालित विकास योजनाओं में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। कृषि…

Read More

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पल्स पोलियों की दवा पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ

“दो बूंद जिंदगी की” अभियान के चलते आज देश पोलियो मुक्त हो गया – रेखचंद जैन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर संसदीय सचिव तथा जगदलपुर विधायक श्री  रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर के अंबेडकर चौक में बच्चों को पल्स पोलियों की दवा पिलाकर राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के कारण आज भारत ने पोलियो जैसे अभिशाप पर नियंत्रण पा लिया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को पोलियों की खुराक देने के…

Read More