दशहरा-दीपावली पर पटाखा बेचने की तैयारी? जशपुर प्रशासन ने जारी की लाइसेंस प्रक्रिया, 600 रुपये चालान जरूरी; 16 अक्टूबर के बाद नहीं मिलेगा मौका

जशपुर : दशहरा/दीपावली पर्व के अवसर पर फटाखा विक्रय करने हेतु अस्थायी पटाखा लायसेन्स बनवाने के इच्छुक आवेदकों से दिनांक 16 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित प्रपत्र में ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।  कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार आवेदन कलेक्ट्रेट परिसर जशपुर स्थित लोक सेवा केन्द्र तथा जिले की समस्त तहसीलों में स्थित लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है। आवेदन-पत्र के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन-पत्र, स्वयं का आधार कार्ड, पैन कार्ड, ग्राम पंचायत/नगरीय निकाय का अभिमत, जन्म तिथि की पुष्टि हेतु अंक सूची…

Read More

जशपुर में मानसून का जोरदार असर! अब तक 7566.9 मिमी बारिश, मनोरा में सामान्य से 41.8% ज्यादा बरसा पानी, फरसाबहार सबसे पीछे

जशपुर : भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 02 सितम्बर 2026 तक कुल 7566.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 10 वर्षों की इस अवधि की औसत वर्षा 8615.5 मिमी है। इस प्रकार जिले में अब तक सामान्य वर्षा का 87.8 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है। बीते 24 घंटों में जिले में कुल 43.4 मिमी वर्षा हुई। आज सबसे अधिक वर्षा कुनकुरी में 11.3 मिमी, सन्ना में 8.8 मिमी, बगीचा में 6.8 मिमी और मनोरा में 5.6 मिमी दर्ज की गई। वहीं बागबहार…

Read More

जशपुर में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, अधिकारियों को सख्त निर्देश; देरी हुई तो बढ़ेगी जवाबदेही, पुराने प्रमाण पत्र भी अब ऑनलाइन होंगे निःशुल्क

जशपुर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के दिए निर्देश जशपुर : जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय द्वारा राज्य शासन के जन्म और मृत्यु पंजीकरण के संशोधित नियम वर्ष 2023 अंतर्गत जन्म/मृत्यु पंजीकरण प्रणाली की कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित अंर्त विभागीय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित गयी है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र समय सीमा के भीतर बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं। विदित हो कि व्यापक…

Read More

कोरबा में बिजली व्यवस्था होगी चकाचक! 3.40 करोड़ से जामबहार में बनेगा नया 33/11 केवी सबस्टेशन, 4,500 से ज्यादा उपभोक्ताओं को मिलेगा सीधा फायदा—बस्तियों में सुधरेगी सप्लाई!

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन, 4500 से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा लाभ रायपुर : छत्तीसगढ़ के उद्योग, वाणिज्य, श्रम व आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा जिले के बालको क्षेत्र से लगे ग्राम पंचायत जामबहार में 3.40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 33/11 के.वी. (05 एम.वी.ए. क्षमता) विद्युत सबस्टेशन का विधिवत भूमिपूजन किया। इस नए सबस्टेशन के निर्माण से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में गुणवत्ता आएगी और आसपास के अन्य सबस्टेशनों पर दबाव कम होगा। शहरी व ग्रामीण बस्तियों में सुधरेगी बिजली आपूर्ति…

Read More

दशकों की पुलिस सेवा का सफर हुआ पूरा : निरीक्षक जे.एस. कंवर और एसआई रामप्रताप साहू को सम्मान के साथ विदाई, एसपी योगेश पटेल ने शॉल, श्रीफल, स्मृति-चिन्ह एवं उपहार भेंटकर किया सम्मानित.

निरीक्षक जे.एस.कंवर व एसआई रामप्रताप साहू हुए सेवानिवृत्त, पुलिस विभाग ने दी भावभीनी विदाई. पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल ने अनुकरणीय सेवा के लिए किया सम्मानित. सूरजपुर : सूरजपुर पुलिस विभाग में सोमवार को भावुक पल देखने को मिला, जब दशकों तक अनुशासन, निष्ठा और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले निरीक्षक जे.एस. कंवर और उपनिरीक्षक रामप्रताप साहू सेवानिवृत्त हुए। दोनों अधिकारियों को जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने उनकी अनुकरणीय सेवाओं को याद करते हुए शॉल,…

Read More

काम में अव्वल, सम्मान में सबसे आगे! ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, मुख्य सचिव ने बेहतर प्रशासन के लिए बढ़ाया हौसला!

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित विभागाध्यक्ष और जिला कार्यालयों को भी किया गया सम्मानित रायपुर : मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम में ई-ऑफिस के माध्यम से नस्तियों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण तथा कार्यालयीन समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने वाले मंत्रालयीन अधिकारी एवं कर्मचारियों को जुलाई माह के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसी प्रकार से ई-ऑफिस में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए लोक स्वास्थ्य…

Read More

छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल सेक्टर की बदलेगी तस्वीर! तकनीकी वस्त्र उद्योग पर सरकार का बड़ा फोकस, शिक्षा-कौशल से लेकर बाजार और रिसर्च तक बनेगी व्यापक कार्ययोजना—मुख्य सचिव ने दिए निर्देश!

ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण प्रदेश में टेक्सटाईल तकनीकी वस्त्र क्षेत्र के लिए कार्ययोजना बनायें रायपुर : मुख्य सचिव श्री विकासशील ने राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के तहत राज्य शासन के ग्रामोद्योग विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे राज्य में टेक्सटाईल उद्योग की संभावनाओं के लिए व्यापक कार्ययोजना बनायें। उन्होंने कहा कि तकनीकी वस्त्र उद्योग के लिए प्रदेश में शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास के लिए शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षण संस्थाओं से आवश्यक सहयोग लेकर कार्य…

Read More

25 हजार की शुरुआत से 2.5 लाख तक पहुंची कमाई! सीता मरावी ने किराना और मुर्गी व्यवसाय से बदली किस्मत, मेहनत और सरकारी योजनाओं के सहारे बनीं गांव की ‘लखपति दीदी’!

मेहनत को मिला योजनाओं का संबल, सीता मरावी बनीं गांव की ‘लखपति दीदी’ स्वसहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी, किराना और मुर्गी व्यवसाय से बढ़ी आमदनी रायपुर : मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत गुदुमदेवरी की श्रीमती सीता मरावी आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं। कभी सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण करने वाली सीता मरावी ने वंदना महिला स्वसहायता समूह से जुड़कर स्वरोजगार की राह अपनाई और आज ‘लखपति दीदी’ बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं। स्वसहायता समूह से जुड़ने के…

Read More

गार्ड ऑफ ऑनर से सांस्कृतिक मंच तक दिखा कैडेटों का जोश! सैनिक स्कूल अंबिकापुर के 18वें स्थापना दिवस पर प्रतिभाओं का सम्मान, ‘संस्कृत ऐप’ ने भी खींचा सबका ध्यान!

सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल सैनिक स्कूल विद्यार्थियों में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री श्री अग्रवाल रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में विद्यालय की 18 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों तथा कैडेटों की प्रतिभा को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पर्यटन…

Read More

बेमेतरा-कवर्धा के 97 गांवों के लिए बड़ी खबर : 25 करोड़ की लागत से बना नया 132 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत, 80 एमवीए क्षमता से बिजली आपूर्ति को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, मजबूत होगी पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था.

प्रदेश में मजबूत हो रहा पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क, बेमेतरा में नया 132 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत. बेतर (दाढ़ी) में 132/33 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत : 80 एमवीए की ट्रांसफॉर्मेशन कैपेसिटी से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति होगी मजबूत. रायपुर : छत्तीसगढ़ में मजबूत हो रहे पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क के बीच बेमेतरा जिले को बड़ी विद्युत सौगात मिली है। बेतर (दाढ़ी) में नवनिर्मित 132/33 केवी उपकेंद्र को ऊर्जीकृत कर दिया गया है। 80 एमवीए की क्षमता वाले इस उपकेंद्र से बेमेतरा के 72 और कवर्धा के 25 गांवों की बिजली व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।…

Read More