बच्चों को भविष्य की चुनोतियों के लिए करें तैयार- कलेक्टर बच्चों के शैक्षणिक के साथ साथ शारिरिक,मानसिक व नैतिक विकास पर भी विशेष ध्यान देने के लिए कहा शिक्षक अपने अनुभवों को बच्चों के विकास में करें उपयोग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज मंत्रणा सभाकक्ष में जिले के सभी शासकीय उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्याे की बैठक ली। उन्होंने सभी प्राचार्याे को शैक्षणिक सत्र में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने एवं उनका सर्वांगीण विकास के लिए विशेष प्रयास करने एवं विस्तृत कार्ययोजना…
Read MoreCategory: होम
वनोपज संग्रहण से मिल रही है आर्थिक मजबूती, जशपुर जिले में 58210 तेन्दूपत्ता संग्राहकों 39 करोड़ 68 लाख से अधिक की राशि का किया गया है भुगतान
तेन्दूपत्ता संग्रहण दर 2500 से बढ़ाकर 4000 प्रति मानक बोरा करने से संग्र्राहकों में दिख रहा उत्साह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर वनवासियों एवं लघुवनोपज संग्राहकों के लिए लघुवनोपज संग्रहण जीवकोपार्जन का महत्वपूर्ण साधन रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व राज्य शासन द्वारा 61 लघु वनोपजों की खरीदी की जा रही है जिससे वन और वनोपज पर आश्रित संग्राहकों को आर्थिक मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर वनोपज संग्राहकों को उनकी मेहनत का सही मूल्य दिलाने के लिए लघु वनोपजों के क्रय मूल्य में बढ़ोतरी…
Read Moreएडवांस लीडरशिप कैम्प लखोली का तृतीय दिवस : आन्ध्रप्रदेश के लेफ्टिनेण्ट गौतम ने “नेतृत्व के सिद्धान्त व तरीके” विषय पर कैडेट्स को दी विस्तृत जानकारियाँ
कैंप में अगले 2 दिवस “एक्स्पा” कैडेट प्रोग्राम के अंतर्गत कैडेट्स को 2 दिनों का विशेष प्रशिक्षण दिया जावेगा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी, लखोली रायपुर में आयोजित एनसीसी के एडवांस लीडरशिप कैंप के तृतीय दिवस पीटी और ड्रिल के पश्चात कैडेट्स को आन्ध्रप्रदेश के लेफ्टिनेण्ट गौतम ने नेतृत्व के सिद्धान्त व तरीके विषय पर विस्तृत जानकारियाँ दी। कैडेट्स को कैम्प में प्रतिदिन एक मोटिवेशनल मुव्ही दिखाई जाती है। समस्त एनसीसी कैडेट्स को समूहों में बांट कर अपनी पृष्ठभूमि जीवनचर्या, जीवन के लक्ष्यों के बारे में परिचर्चा…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण, जिला स्तरीय जल परीक्षण लैब हेतु बनाए जा रहे नए भवन की कार्य प्रगति का भी लिया जायजा
भवन निर्माण के अपूर्ण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री व्ही. के. उरमालिया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने कार्यालय में जल जीवन मिशन के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति का जायजा लेते हुए सभी को कार्यालयीन समय मे उपस्थित होकर अपने दायित्वों का जिम्मेदारी…
Read Moreअवैध शराब बिक्री एवं तस्करी करने वालों पर लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही : अवैध शराब तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्ज़े से कुल 17 लीटर महुआ शराब किया गया बरामद थाना जैजैपुर में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 109/22 एवं 110/22 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 08 जुलाई 22 को एक व्यक्ति मोटर सायकल में भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु ले जाने की सूचना प्राप्त होने पर थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा खरवानी नहर पार पास जाकर घेराबन्दी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम रवि कुमार टण्डन निवासी खरवानी का होना बताया,…
Read Moreकाव्य भारती की परम्परा के अनुसार 9 जुलाई को होगा “आषाढ़ उत्सव संगीत संध्या का” आयोजन
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर 9 जुलाई शनिवार को विख्यात रंगकर्मी दादा मनीष दत्त संस्थापक काव्य भारती द्वारा निर्धारित परम्परा के अनुसार आषाढ़ उत्सव संगीत संध्या का आयोजन करेगी। उक्त जानकारी देते हुये संस्था के अध्यक्ष, पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया कि संस्था के महासचिव वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर विजय सिन्हा, डॉक्टर सुप्रिया भारतीयन, डॉक्टर रत्ना मिश्रा, चन्द्र शेखर बाजपेयी, गौरव गुलहरे व प्रमुखजनों से चर्चा उपरांत यह प्रस्ताव आया है कि हम सभी दादा को स्मरण कर उनके द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम आषाढ़ उत्सव संगीत संध्या का…
Read Moreबेरोजगारी भत्ता की वायदा खिलाफी के विरुद्ध भाजयुमो शुरू करेगी आंदोलन, ब्लाक, जिला और प्रदेश स्तर पर होगा धरना प्रदर्शन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बेरोजगारी भत्ता के मुद्दे पर प्रदेश सरकार और कांग्रेस को घेरने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बड़े आंदोलन करने की घोषणा की है। यह आंदोलन ब्लाक से लेकर प्रदेश स्तर तक चलेगा। 9 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए प्रदेश भर से 1 लाख कार्यकर्ता रायपुर में जुटेगें। जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में इस आंदोलन की रूपरेखा की जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने बताया कि 2018 के…
Read Moreबाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया एवं प्रशासन की समझाइश के पश्चात विवाह रोका
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र कश्यप एवं जिला एवं महिला बाल विकास अधिकारी तारकेश्वर सिन्हा महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में 06 जुलाई 2022 को बाल विवाह संबंधी सूचना प्राप्त होते ही जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस विभाग से समन्वय करते हुए नगर पंचायत शिवरीनारायण में बालिका के घर जाकर उसके अंकसूची की जांच की जहां बालिका की उम्र 17 वर्ष 07 माह होना पाया गया। विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा बालिका एवं…
Read Moreकलेक्टर ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार दरभा विकासखण्ड क्षेत्र के निरीक्षण दौरा के दरमियान उच्च प्राथमिक शाला पेरमारास का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोहित व्यास मौजूद रहे। कलेक्टर ने हेडमास्टर से बच्चों की उपस्थिति, दर्ज बच्चों की संख्या और शिक्षकों की संख्या की जानकारी लेकर अनुपस्थित बच्चों को शाला में प्रतिदिन उपस्थित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मध्यान भोजन का अवलोकन कर स्थानीय सब्जी को मेनू में शामिल कर बच्चों को भरपेट भोजन देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पेयजल…
Read Moreकलेक्टर ने किया दरभा क्षेत्र के बेलापारा और करका का दौरा, गांवों में डेंगू-मलेरिया के रोकथाम हेतु दिए आवश्यक निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने आज दरभा विकासखंड के ग्राम चंद्रगिरी के बेलापारा और करका गांव पहुंचे। उनके साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास भी मौजूद थे। कलेक्टर ने इस दौरान तत्काल पूरे गांव में मलेरिया-डेंगू टेस्ट करने के साथ ही लक्षण दिखाई देने वाले मरीजों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कर उपचार करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।उन्होंने सरपंच और ग्राम सचिव को लोगों में बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा मच्छरदानी का उपयोग करवाने के लिए निर्देशित किए। उन्होंने ग्रामीणों को…
Read More