दिव्यांग बच्चे को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशीलता की हुई सराहना, केंद्रीय दिव्यांग सलाहकार बोर्ड की बैठक में छत्तीसगढ़ की मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने की शिरकत

समदर्शी न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित केंद्रीय दिव्यांग सलाहकार बोर्ड की बैठक में छत्तीसगढ़ की समाज कल्याण विभाग की मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने शिरकत की। इस मौके पर बोर्ड के सदस्यों द्वारा बोरवेल में गिरे एक दिव्यांग बच्चे के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे बचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से की गयी पहल की सराहना की गयी। बैठक में मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने जिला पुनर्वास केन्द्रों को जिला चिकित्सालय के अनुरूप विकसित करने, कोरोना से प्रभावित दिव्यांगजनों के ऋण माफ करने…

Read More

खाकी के रंग लोक-कला के संग कार्यक्रम का हुआ आयोजन : सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत एक नए कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

लोक कलाकारों के द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में हमेशा नए-नए प्रयोग किए जाते रहे हैं. इन्हीं प्रयोगों के तारतम्य में एक नया प्रयोग करते हुए लोक कलाकारों को सम्मानित करने हेतु खाकी के रंग लोक-कला के संग नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्थानीय लोक कलाकारों के द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी गई. कार्यक्रम में मनीष मनचला एवं ग्रुप के द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम, कुमारी गौरी पुष्प के द्वारा भरथरी, …

Read More

चाय के बागान से जशपुर को मिल रहा है ‘टी टूरिज्म‘ को बढ़ावा, जशपुर की नई पहचान बन गए हैं यहां के चाय बागान

राज्य के पहले चाय प्रोसेसिंग यूनिट से हो रहा है उत्पादन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की पहचान यहां की विशिष्ट आदिवासी संस्कृति, प्राकृतिक पठारों एवं नदियों की सुंदरता तथा एतिहासिक रियासत से तो है ही, लेकिन पिछले साढ़े तीन वर्षों से जशपुर की पहचान में एक नया नाम जुड़ गया है और ये पहचान अब देशव्यापी हो गयी है। अभी तक चाय की खेती के लिए लोग आसाम या दार्जिलिंग का ही नाम लेते रहे हैं, लेकिन जशपुर में भी चाय की खेती होने लगी है…

Read More

तपकरा की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान को 25 जून रात्रि 10.00 बजे से 29 जून के प्रातः 09.00 बजे तक पूर्णतः बंद रखने के निर्देश

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को दृष्टिगत रखते हुए किया गया है शुष्क दिवस घोषित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रितेश कुमार अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विकासखण्ड फरसाबहार के ग्राम पंचायत तपकरा में 28 जून 2022 को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायतों के आम या उप निर्वाचन 2022 को ध्यान में रखते हुए विकासखण्ड फरसाबहार के ग्राम पंचायत तपकरा की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान को मतदान की तिथि से 2 दिवस पूर्व अर्थात् 25 जून  2022 को रात्रि 10.00…

Read More

हाई-वे पेट्रोलिंग पुलिस टीम की सक्रियता से गुम बालक सकुशल मिला अपने परिजनों से

मनोरा चौकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम कांटाबेल का रहने वाला था बालक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर  पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार नेशनल हाईवे-43 में जिला पुलिस जशपुर की टीम द्वारा 24 घंटे चारपहिया वाहन से पेट्रोलिंग की जाती है  एवं दुर्घटना होने पर तत्काल सहायता प्रदान की जाती है। आज दिनांक 24 जून 2022 के दिन में हाई-वे पेट्रोलिंग टीम को ग्राम गिरांग तिराहा नेशनल हाईवे-43 के पास एक बालक रोड में अकेले घूमते मिला, उस बालक से हाई-वे पेट्रोलिंग की टीम द्वारा पूछने पर अपना नाम गोविंन्द बताया एवं ग्राम कांटाबेल…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 4 मामलों में परिजन हेतु 16 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के चार मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत आकाशीय गाज से बगीचा विकासखंड के सन्ना तहसील के ग्राम चलनी निवासी स्व. ब्रहमा की मृत्यु 29 मई 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री मंगल राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सन्ना तहसील के ग्राम बुरजूडीह…

Read More

जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 49.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 49.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 24 जून तक औसत वर्षा 143.2 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 91.6 मिमी, मनोरा में 52.1 मिमी, कुनकुरी में 29.6 मिमी, दुलदुला में 36.6 मिमी, फरसाबहार में 67.0 मिमी, बगीचा में 90.5 मिमी, कांसाबेल में 5.0 मिमी, पत्थलगांव में 18.4 मिमी एवं सन्ना में 54.9 मिमी वर्षा हो चुकी है।…

Read More

स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार व कौशल दक्षता परीक्षा अब होगी 29 जून को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार व कौशल दक्षता परीक्षा का आयोजन 29 जून 2022 किया गया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपरिहार्य कारणों से साक्षात्कार व कौशल दक्षता परीक्षा 27 जून को होना था। जिसे परिवर्तित कर 29 जून को आयोजित किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर सकते हैं अथवा जिले के वेबसाईड ूूूण्रंेीचनतण्पदबण्पद पर अवलोकन कर सकते हैं।

Read More

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावकों में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय भी रही सम्मिलित

भाजपा ने आदिवासी समाज की नारी शक्ति का अद्वितीय सम्मान किया – गोमती साय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार रायगढ़ एवं जशपुर जिले के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावकों में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय भी सम्मिलित है। भाजपा नेतृत्व के बुलावे पर दिल्ली पहुंची श्रीमती गोमती साय ने द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए और आज सम्मिलित है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन दाखिल कर लिया है। सांसद श्रीमती गोमती साय ने उन्हें…

Read More

श्रम विभाग की योजना का लाभ लेकर श्रीमती भोली यादव को मिला 1 लाख रुपए

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से निरंतर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कडी में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनांतर्गत कुनकुरी विकासखंड के ग्राम कुडुकेला निवासी राजकुमार यादव पिता धनंजय यादव की मृत्यु हो जाने पर राजकुमार के उत्तराधिकारी उसकी पत्नी श्रीमती भोली यादव को योजनांतर्गत 1 लाख रुपए प्रदान किया गया। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि उक्त राशि योजनांतर्गत सामान्य मृत्यु होने पर दिए जाने का…

Read More