जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 4 मामलों में परिजन हेतु 16 लाख की राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के चार मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत आकाशीय गाज से बगीचा विकासखंड के सन्ना तहसील के ग्राम चलनी निवासी स्व. ब्रहमा की मृत्यु 29 मई 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री मंगल राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार सन्ना तहसील के ग्राम बुरजूडीह निवासी स्व. सोनिया की मृत्यु 29 मई 2022 को आकाशीय बिजली के कारण हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता श्री संतोष राम हेतु 04 लाख, सन्ना तहसील के ग्राम बुरजूडीह के  निवासी स्व. दिलेश्वर की आकाशीय गाज के कारण 29 मई 2022 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता बिफनाथ हेतु 04 लाख एवं मनोरा तहसील के ग्राम कलारू निवासी स्व. जगरनाथ की मृत्यु 18 सितम्बर 2021 को आकाशीय गाज से हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की प्रथम पत्नी श्रीमुनी एवं द्वितीय पत्नी अंजु बाई हेतु 04 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!