समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव जारी है। राज्य में 2 मार्च तक 86.95 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। छत्तीसगढ़ द्वारा केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी तेजी से काम किया जा रहा है। अब तक केन्द्रीय पूल में 24.99 लाख मीटरिक टन चावल जमा करा चुका है। इनमें भारतीय खाद्य निगम में 13.70 लाख मीटरिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 11.29 लाख मीटरिक टन चावल शामिल है। खाद्य…
Read MoreCategory: होम
जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें बगीचा तहसील के ग्राम कुदमुरा निवासी आशिका बाई पिता अजीत राम की मृत्यु पानी में डूबने से 01 जून 2022 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता श्री अजीत राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreसालिड वेस्ट सचेत अभियान सहित अन्य विषयो पर विधिक जागरूकता कार्यक्रमो का हुआ आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर की अध्यक्षा जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन में विगत दिवस को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के सचिव श्री अमित जिन्दल ने बाल गृह, बाल संप्रेक्षण गृह का अवलोकन किया और विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर के माध्यम से श्री जिन्दल ने बताया कि वर्तमान में प्रत्येक वर्ष लगभग 5.6 मिलियन प्लास्टिक कचरे बढ रहा है। जो कि पर्यावरण के लिए बहुत खतरनाक है। सालिड वेस्ट मेनेजमेंट रूल्स 2016 का पालन…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने शिशु संरक्षण माह की तैयारियों के सम्बंध में ली बैठक, जिले में 4 मार्च से 8 अप्रैल 2022 तक आयोजित किया जाएगा शिशु संरक्षण माह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में आगामी 4 मार्च से प्रारम्भ होने वाले शिशु संरक्षण माह की तैयारियों के सम्बंध में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अभियान की सफलता हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्री रंजीत टोप्पो, महिला बाल विकास अधिकारी श्री अजय शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.के.प्रसाद, डीपीएम सुश्री स्मृति एक्का सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने राज्य शासन की फ्लैगशीप योजना का जिले में बेहतर क्रियान्वयन करने समय सीमा की बैठक में दिये निर्देश
छूटे हुए लोगों का सरपंच, सचिव से सहयोग लेकर टीकाकरण करवाएं तैयार किए जा रहे सी-मार्ट में महिलाएं अपनी सामग्रियों का विक्रय कर सकेंगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर राज्य शासन की फ्लैगशीप योजना के माध्यम से ग्रामवासियों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को लाभ देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने महिलाओं को रोजगार मूलक गतिविधियों से जोड़ने के लिए कहा है। इसके लिए सभी जनपद सीईओ को अपने स्तर पर सार्थक प्रयास करने के निर्देश…
Read Moreकृषि पंप ऊर्जीकरण योजना के अंतर्गत प्रदेश भर में तीन वर्षों में 95 हजार 643 सिंचाई पम्पों को दिए गए बिजली कनेक्शन
60 हजार 197 सिंचाई पंपों को स्थाई तथा 35 हजार 446 पंपों को दिए गए अस्थाई बिजली कनेक्शन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार प्रदेश में किसानों के सिंचाई पम्पों को बिजली कनेक्शन देने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पिछले तीन वर्षो में 95 हजार 643 सिंचाई पम्पों को बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। इनमें से 60 हजार 197 स्थाई कनेक्शन तथा 35 हजार 446 अस्थाई बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा कृषि पंप ऊर्जीकरण योजना के अंतर्गत विद्युत लाईन के विस्तार…
Read Moreगोधन न्याय योजना से ग्रामीण महिलाओं को मिली स्वावलंबन की राह, पहले स्वयं प्रशिक्षण लिया, अब दूसरों को दे रहीं प्रशिक्षण
स्व सहायता समूह ने आयमूलक गतिविधियों से कमाए 2 लाख 84 हजार रुपए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर ग्रामीण महिलाएं अब घरेलू कार्य के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी से अपनी सहभागिता बढ़ा रहीं हैं। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठानों में संचालित आय मूलक गतिविधियों में ग्रामीण महिलाएं आर्थिक सहयोगी की भूमिका निभा रही हैं। इस तरह अब वे अपने परिवार की जिम्मेदारी, उनका भरण पोषण और अपने जीवन स्तर में सुधार लाने में सक्षम हो रही हैं। विकासखंड खरसिया की ग्राम पंचायत लोढ़ाझर इस सफलता का साक्षी बन…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘प्रौद्योगिकी सक्षम विकास’ पर वेबिनार को किया सम्बोधित : कहा “हमारे लिये प्रौद्योगिकी देशवासियों के सशक्तिकरण का माध्यम है, प्रौद्योगिकी देश को आत्मनिर्भर बनाने का आधार है। यही परिकल्पना इस वर्ष के बजट में भी परिलक्षित होती है”
“बजट में 5-जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिये एक स्पष्ट खाका दिया गया है और मजबूत 5-जी इको-सिस्टम से जुड़ी डिजाइन-आधारित निर्माण के लिये पीएलआई योजनाओं का प्रस्ताव किया गया है” “हमें इस बात पर जोर देना होगा कि हम जीवन सुगमता के लिये प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक इस्तेमाल कैसे करें” “कोविड के समय टीका उत्पादन में हमारी आत्म-वहनीयता से दुनिया ने हमारी विश्वसनीयता को देखा है। हमें हर सेक्टर में यही सफलता दोहरानी है” समदर्शी न्यूज़ डेस्क प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बजट-उपरान्त वेबिनारों की कड़ी में आज सातवें…
Read Moreचित्रकोट विधायक ने किया नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर चित्रकोट में तेजी से बढ़ते जा रहे पर्यटकों की संख्या को देखते हुए विश्राम गृह तथा पर्यटन विभाग के मोटल तक पहुंचने के लिए बनाई गई नई परिवर्तित सड़क का लोकार्पण मंगलवार एक मार्च को चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम द्वारा किया गया। विश्राम गृह तथा पर्यटन विभाग के मोटल तक सीधे वाहनों से आवागमन करने वाले वाहनों के कारण होने वाली असुविधा से अब चित्रकोट जलप्रपात का सौंदर्य निहारने वाले पर्यटकों को निजात मिलेगी। चित्रकोट स्थित अटल समरसता भवन से लेकर पर्यटन विभाग के मोटल…
Read Moreचित्रकोट महोत्सव का हुआ रंगारंग शुभारंभ : बस्तर की जनजातीय संस्कृति को विश्व पटल पर पहुंचाने छत्तीसगढ़ शासन प्रतिबद्ध – विधायक श्री बेंजाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भारत की नियाग्रा कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के तट पर मंगलवार 1 मार्च को तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा तथा दंतेश्वरी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम ने इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह बस्तर की जनजातीय संस्कृति को विश्व पटल पर पहुंचाने का एक सुनहरा…
Read More