कैमोमाइल इत्र, पेय और बेकरी उत्पादों में स्वाद बढ़ाने किया जाता ह उपयोग जिले के छोटो किसान भी इससे लाभांवित होगें और किसानों की आमदनी बढ़ेगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में चाय, काफी, स्ट्राबेरी, काजू, नाशपाती आदि की सफल खेती के बाद वन विभाग के अंतर्गत् वनमण्डलाधिकारी जितेन्द्र उपाध्याय के मार्गदर्शन एवं उप वनमण्डलाअधिकारीएस.के.गुप्ता के दिशा-निर्देश में कैमोमाइल के खेती का सफल प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने बाताया कि जर्मनी कैमोमाइल बहुत ही लोकप्रिय एवं व्यवसायिक रूप से महत्वपूर्ण गुणवत्ता वाला तेलीय पौधा है। इसका उपयोग हर्बल…
Read MoreCategory: होम
जशपुर जनपद के बाम्हनपुरा गोठान एवं मनोरा विकासखंड के गेड़ई में गोठान मेला का हुआ आयोजन, समूह की महिलाओं के द्वारा उत्पादित विभिन्न सामग्रियों का लगाया गया प्रदर्शनी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठानों से जुड़ी समूह की महिलाओं को विभिन्न आजीविका संवर्धन गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन के तत्वाधान में जशपुर जनपद के बाम्हनपुरा गोठान एवं मनोरा विकासखंड के गेड़ई गोठान में आज समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित सामाग्रियों के प्रदर्शनी के लिए गोठान मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, जनपद सीईओ जशपुर श्री प्रेमसिंह मरकाम, जनपद सीईओ मनोरा श्री…
Read Moreस्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा के जीर्णाेद्धार कार्य का प्रथम चरण पूर्ण
वर्तमान में पूर्व से निर्मित शौचालयों का उपयोग छात्र-छात्राओं द्वारा किया जा रहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शैक्षिक सत्र 2021-22 से संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा के पक्के छत वाले 9 कमरों के भवन तथा खपरैल वाले 04 कक्षों आधा भाग को जीर्णाेद्धार कार्य प्रथम चरण में पूर्ण कर लिया गया है। सुसज्जित भौतिकी, रसायन एवं जीवविज्ञान प्रयोगशाला तथा कम्प्यूटर कक्ष निर्मित हो चुका है। द्वितीय चरण में जीर्णाेद्धार के लिए शेष बचे खपरैल वाले हॉल सहित 04 कक्ष…
Read Moreप्रयास आवासीय विद्यालय जशपुर के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 31 मार्च 2022 तक आवेदन आमंत्रित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्व. राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश की सूचना जारी की गई है। स्व. राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय संशोधित नियमावली अनुसार प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल पीड़ित, प्रभावित क्षेत्रों के शालाओं से कक्षा 8वीं उत्तीर्ण प्रतिभावान विद्यार्थियों के उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक शिक्षा, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं सीए सी.एस.,क्लेट इत्यादि से संबंधित प्रवेश परीक्षाओं में सफल होने के योग्य बनाने हेतु यह विद्यालय स्थापित किया गया है।…
Read More12 मार्च को आयोजित होने वाली साल की प्रथम नेशनल लोक अदालत-जिला न्यायाधीश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर 12 मार्च 2022 को आयोजित होने वाली साल की प्रथम नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए दिनांक 3 मार्च 2022 को जिला न्यायालय जशपुर के मीटिंग हाल में बैठक हुई। जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, बैंक के अधिकारी, बी.एस.एन.एल. के अधिकारी, न्यायाधीश गण शामिल हुए। श्रीमती अनिता डहरिया जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्षा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर ने सभी को कहा कि लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण से पक्षकारो के संबंध मधुर बने रहते है तथा समय की बचत होती है। इस…
Read Moreजशपुर जिला योजना एवं निगरानी समिति की बैठक 8 मार्च को आयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में 08 मार्च 2022 को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक के पश्चात एकीकृत विकास योजनांतर्गत ग्राम विकास योजना प्रथम वर्ष 2021-22 की कार्य योजना की अनुमोदन हेतु जिला योजना एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई है। उक्त बैठक में सभी अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है।
Read Moreछत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ जिला इकाई कोरबा व जांजगीर-चांपा के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक संपन्न
संघ के प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में लिये गए कई महत्वपूर्ण निर्णय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ जांजगीर -चांपा जिला इकाई के प्राधिकारियों की आवश्यक बैठक 5 मार्च 2022 जांजगीर सर्किट हाऊस में एवं कोरबा जिला इकाई की बैठक 6 मार्च 2022 को पंचवटी उच्च विश्रामगृह कोरबा में संपन्न हुई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राज गोस्वामी की उपस्थिति और दिशा निर्देश दोनों जिलों की बैठकों का आयोजन किया गया । बैठक मे संघ की कार्यप्रणाली मे सुधार , संघ के विस्तार एवं आगामी कार्ययोजनाओं के संबंध…
Read Moreजशपुर पुलिस का यह प्रयास सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में होगा सहायक, लोगो को सावधान करने सड़कों के किनारे लगे पेड़ों पर चमकेगा रेडियम
जशपुर जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देष्य से दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों के रोड किनारे स्थित पेड़ों में लगभग 1800 नग रेडियमयुक्त स्टील प्लेट लगाई गई चरईडांड़-नारायणपुर-बगीचा, कुनकुरी-तपकरा-लावाकेरा, कांसाबेल-महादेवडांड़- बगीचा, बागबहार-तुमला-कोतबा-फरसाबहार एवं गिरांग मोड़ गम्हरिया रोड के किनारे स्थित पेड़ पर उक्त रेडियमयुक्त स्टील प्लेट लगाई गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात शाखा जशपुर स्टॉफ के आरक्षक ललित बखला एवं मनोहर लकड़ा के द्वारा विगत 3 दिनों में जशपुर जिले के चरईडांड़-नारायणपुर-बगीचा, कुनकुरी-तपकरा-लावाकेरा, कांसाबेल-महादेवडांड़-बगीचा, बागबहार-तुमला-कोतबा – फरसाबहार…
Read Moreनाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर फरार रहने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, प्रकरण के सहआरोपी को पूर्व में कर लिया गया है गिरफ्तार
थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 99/2021 धारा 363, 376, 34 भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर क्षेत्रांतर्गत रहने वाली 50 वर्षीय महिला ने दिनांक 11.05.2021 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी सबसे छोटी लड़की उम्र 14 साल दिनांक 10.05.2021 के दिन में लगभग 12 बजे घर से बिना बताये कहीं चली गई, जो वापस नहीं आने पर आस-पास, रिश्तेदारों में पता-तलाश किये जिसका कोई पता नहीं चला रिपोर्ट पर धारा 363 भा.द.वि. के तहत् अपराध…
Read Moreबाईस हजार रूपये के सवा दो किलो गांजा के साथ आरोपी पकड़ाया, घर में रखकर गांजा की बिक्री कर रहा था, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
मादक पदार्थ गांजा को अवैध रूप से विक्रय करने हेतु अपने घर में रखने वाले आरोपी सत्यनारायण रवि को बगीचा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी से मादक पदार्थ गांजा 2.200 किलोग्राम कीमती रू. 22,000 /- जप्त थाना बगीचा में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 37/2022 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दिनांक 06.03.2022 को मुखबीर से थाना प्रभारी बगीचा को सूचना मिली कि ग्राम गायबुड़ा निवासी सत्यनारायण रवि अपने घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा को रखकर विक्रय कर रहा है, इस…
Read More