जनता की शिकायतों को लंबित रखना अधिकारियों को पड़ा भारी! सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों के निराकरण में लापरवाही पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, तहसीलदार सहित 3 अधिकारियों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब।

सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय- सीमा मे निराकरण नहीं करने पर तहसीलदार सहित 3 अधिकारियों को नोटिस। बलौदाबाजार भाटापारा : सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 मे प्राप्त आवेदनों का समय -सीमा मे एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण नहीं करने की स्थिति को जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से लेते हुए एक तहसीलदार सहित 3 अधिकारियों को नोटिस  जारी किया गया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने  समीक्षा बैठक मे सम्बंधित अधिकारी के आईडी में लंबित शिकायतों का सम्यक और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिये थे। समय पर औऱ गुणवत्तापूर्ण निराकरण नहीं करने पर …

Read More

ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही और गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं! जिला पंचायत CEO दिव्या अग्रवाल ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, तकनीकी दक्षता से लेकर निर्माण कार्यों की समयबद्धता तक पर रहेगा विशेष फोकस।

ग्रामीण विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें—सुश्री दिव्या अग्रवाल।   जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला मे तकनीकी दक्षता एवं मैदानी क्रियान्वयन पर दिया जोर। बलौदाबाजाऱ भाटापारा : मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष मे वीबी -ज़ी राम ज़ी अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, तकनीकी दक्षता, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा समयबद्ध प्रगति के संबंध में मार्गदर्शन एवं आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य…

Read More

220 पदों पर भर्ती के लिए लगा रोजगार मेला, 8 कंपनियों ने लिया युवाओं का इंटरव्यू! बलौदाबाजार में 93 अभ्यर्थियों का चयन, अब एक सप्ताह में पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया।

रोजगार मेला में 93 युवाओं का प्राथमिक चयन। बलौदाबाजार भाटापारा : जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु जिला रोजगार कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में बुधवार को आयोजित रोजगार मेले मे 93 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया।निजी क्षेत्रों के 8 नियोजकों से प्राप्त 220 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेला में 206 युवाओं ने साक्षात्कार में भाग लिया। जिला रोेजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार रोजगार मेला में नियोजक विश्व भारती आटो मोबाईल प्रा.लि.बलौदाबाजार द्वारा…

Read More

ग्रामीणों को बैंकिंग और सरकारी योजनाओं से जोड़ने गांव पहुंचा विशेष शिविर! जनधन, बीमा और अटल पेंशन योजना की मिली जानकारी, किसानों को KCC बनवाने के लिए किया गया प्रेरित।

ग्राम पंचायत कंजिया में विशेष शिविर आयोजित।   बलौदाबाजार भाटापारा : वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत  बुधवार को विकासखंड कसडोल के ग्राम पंचायत कंजिया में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को वित्तीय रूप से जागरूक करने एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने की दिशा में पहल की गई तथा सायबर धोखाधड़ी से बचने की जानकारी दी गई। शिविर मे  ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन…

Read More

बाल विवाह पर रोक लगाने बिलासपुर में कलेक्टर की बड़ी पहल, 27 नवंबर को गांव-गांव गूंजेगा बाल विवाह मुक्त समाज का संकल्प! ग्राम सभाओं से स्कूल-कॉलेजों तक चलेगा जागरूकता अभियान, कलेक्टर ने मांगा जनसहयोग।

बाल विवाह मुक्त बिलासपुर बनाने कलेक्टर ने की जनसहभागिता की अपील। 27 नवंबर को विशेष ग्राम सभाओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों में बाल विवाह रोकने का संकल्प लेने का आह्वान। बिलासपुर : कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिलेवासियों से बिलासपुर को बाल विवाह मुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है। उन्होंने 27 नवंबर को बाल विवाह उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर विशेष ग्राम सभाओं तथा स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता गतिविधियों के आयोजन का आह्वान किया है। इन कार्यक्रमों में नागरिकों से बाल विवाह नहीं करने और…

Read More

बुजुर्ग पेंशनरों को बड़ी सौगात, अब कोषालय में ही होगी शुगर और बीपी की मुफ्त जांच! कलेक्टर की पहल से पेंशन संबंधी काम के साथ स्वास्थ्य का भी रखा जाएगा ध्यान, पेंशनर्स संघ ने जताया आभार।

पेंशन के काम के साथ सेहत का भी ख्याल, कोषालय में निःशुल्क शुगर और बीपी जांच पेंशनरों की सुविधा के लिए संवेदनशील पहल, पेंशनर्स कर्मचारी संघ ने जताया आभार बिलासपुर : जिला कोषालय आने वाले पेंशनरों को अब पेंशन संबंधी कार्यों के साथ अपने स्वास्थ्य की जांच कराने की भी सुविधा मिल रही है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिला कोषालय में पिछले सप्ताह से शुगर एवं रक्तचाप की निःशुल्क जांच शुरू की गई है। बुजुर्ग पेंशनरों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई यह पहल…

Read More

37 पौवा शराब के साथ महिला पुलिस के शिकंजे में, मुखबिर की एक सूचना ने खोल दी अवैध बिक्री की पोल! कुम्हारी पुलिस की कार्रवाई, ₹5,250 की सामग्री जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक अभिरक्षा में।

अवैध रूप से शराब बिक्री करते महिला आरोपी को कुम्हारी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, 37 पौवा मदिरा एवं बिक्री रकम सहित कुल ₹5,250 की सामग्री जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना पर कुम्हारी पुलिस ने ग्राम रूपनगर, कुम्हारी सुलभ के पास तत्काल घेराबंदी कर अवैध शराब बिक्री करते महिला आरोपी को पकड़ा। आरोपी महिला के कब्जे से 27 पौवा शोले देशी मसाला मदिरा एवं 10 पौवा सुपर प्लेन मदिरा (प्रत्येक 180 एमएल), कुल 6.660 बल्क लीटर शराब बरामद की गई। जप्त शराब की अनुमानित…

Read More

नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार! नीले थैले में छिपाकर ले जा रहा था 1.850 किलो गांजा, संकल्प अभियान के तहत आरोपी गिरफ्तार, 87 हजार से अधिक का माल जब्त।

अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरूद्व बड़ी कार्यवाही एक आरोपी गिरफ्तार। आरोपी से 01.850 किलो गांजा बरामद। एसीसीयू एवं थाना कुम्हारी की संयुक्त टीम के द्वारा कार्यवाही। दुर्ग : जिला दुर्ग में अवैध मादक पदार्थो की खरीदी-बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही करने हेतु संकल्प अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में दिनांक 25/11/2026 को एसीसीयू एवं थाना कुम्हारी पुलिस टीम द्वारा कुम्हारी क्षेत्र में संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान महामाया रोड, तालाब के पास…

Read More

रात के अंधेरे में पहले करते थे रेकी, फिर बकरियों के मुंह पर टेप लगाकर उड़ाते थे मवेशी! सूरजपुर पुलिस ने अंतरजिला गिरोह का किया पर्दाफाश, चोरी का माल खरीदने वाले से लेकर कार किराये पर देने वाला मालिक भी गिरफ्तार।

सूरजपुर पुलिस ने बकरा-बकरी चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, चोरी का माल खरीदने वाले और किराये पर कार देने वाला वाहन स्वामी भी गिरफ्तार। दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं में चोरी किए गए 02 बकरी बरामद, वारदात में प्रयुक्त सियाज कार जब्त। सूरजपुर : चौकी लटोरी क्षेत्र में लगातार हो रही बकरा-बकरी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए सूरजपुर पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों सहित चोरी का माल खरीदने वाले व्यक्ति एवं वारदात में प्रयुक्त कार किराये पर देने वाले वाहन स्वामी को गिरफ्तार…

Read More

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में छत्तीसगढ़ में नई पहल, राजनांदगांव में ‘नई चेतना 5.0’ अभियान का आगाज, आर्थिक भागीदारी से लेकर अधिकारों और समान अवसरों तक बदलेगी तस्वीर।

राष्ट्रीय जेंडर अभियान नई चेतना पहल बदलाव का हुआ शुभारंभ। राजनांदगांव : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) अंतर्गत राष्ट्रीय जेंडर अभियान नई चेतना पहल बदलाव के पांचवें संस्करण नई चेतना 5.0 का आयोजन 25 नवम्बर से 23 दिसम्बर 2026 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में नई चेतना पहल बदलाव के पांचवें संस्करण नई चेतना 5.0 अंतर्गत 25 नवम्बर 2026 जिला पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जेंडर अभियान के उद्देश्यों एवं गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी…

Read More