रोजगार मेला में 93 युवाओं का प्राथमिक चयन।
बलौदाबाजार भाटापारा : जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु जिला रोजगार कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में बुधवार को आयोजित रोजगार मेले मे 93 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया।निजी क्षेत्रों के 8 नियोजकों से प्राप्त 220 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेला में 206 युवाओं ने साक्षात्कार में भाग लिया।
जिला रोेजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार रोजगार मेला में नियोजक विश्व भारती आटो मोबाईल प्रा.लि.बलौदाबाजार द्वारा सेल्स के पदों की भर्ती हेतु 23 आवेदक साक्षात्कार उपस्थित हुए जिसमें से 7 आवेदकों का अंतिम चयन किया गया। स्काई आटो मोबाईल रायपुर द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए 35 आवेदक साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए जिसमें 13 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया।
इनफिनिटि सर्विसेस रायपुर द्वारा कलेक्शन ऑफिसर के पदों हेतु 15 आवेदक का साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए जिसमें से 3 का अंतिम चयन किया गया। इंडिया हेल्प पांइट रायपुर द्वारा मार्केटिंग के पदों हेतु 38 आवेदक साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए जिसमें से 13 आवेदकों का अंतिम चयन किया गया। अरोहन फायनेस प्रा. लि. रायपुर द्वारा कस्टमर सर्विसेस के पदों के लिए पर 31 आवेदक साक्षात्कार में उपस्थित हुए जिसमें से 7 आवेदकों का अंतिम चयन किया गया। जिन कुशल इंडस्ट्रीज प्रा.लि. रायपुर द्वारा मशीन वर्क, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं हेल्पर के पदों हेतु 39 आवेदक साक्षात्कार में उपस्थित हुए जिसमें से 6 आवेदकों का अंतिम चयन किया गया। एलेक्सर कम्युनिकेशंस प्रा.लि. रायपुर द्वारा वायर मेन, सेल्स एग्जीक्यूटिव के पदों हेतु 15 आवेदक साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए जिसमे से 1 आवेदक का अंतिम चयन किया गया। एबिस फूड्स एंड प्रोटीन्स प्रा.लि. राजनांदगांव द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के पदों हेतु 10 आवेदक प्राथमिक चयन किया गया।
उपस्थित समस्त नियोजकों द्वारा प्राथमिक एवं अंतिम चयनित आवेदकों को एक सप्ताह के अंदर अपने-अपने संस्थानों मे ंउपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है, जिससे भर्ती संबंधित प्रक्रिया पूर्ण कर लिया जायें।
रोजगार मेला में जिला रोजगार अधिकारी सुश्री मनोरमा भगत, कौशल विकास विभाग, रोजगार कार्यालय के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।
