जीएसटी 2.0 रिफॉर्म से बिजली बिल में भी होगी कमी. रायपुर. 25 सितंबर 2025 : भारत सरकार ने 22 सितंबर से जीएसटी रिफॉर्म 2.0 लागू कर दी है। इस नई व्यवस्था में कोयले पर लगने वाला कंपनसेशन सेस समाप्त कर दिया गया है, जबकि जीएसटी दर को 5% से बढ़ाकर 18% किया गया है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी को कोयले की लागत औसतन 152.36 रुपये प्रति टन कम लगेगी, जिससे बिजली उत्पादन लागत में प्रति यूनिट लगभग 11.54 पैसे की कमी की संभावना है। इस कदम…
Read MoreCategory: होम
सीएम कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से ग्राम शब्दमुंडा में लौटी रोशनी, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार
जशपुर, 25 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु स्थापित सीएम कैंप कार्यालय बगिया, अपनी त्वरित कार्यवाही और संवेदनशीलता के वजह से लोगों के विश्वास और उम्मीदों का केंद्र बन चुका है। विकासखंड कांसाबेल के ग्राम शब्दमुंडा के प्रधानटोली सहित अन्य पारा मोहल्ला के ग्रामीणों ने बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या सीएम कैंप कार्यालय बगिया के समक्ष रखी। कैंप कार्यालय ने तत्काल विद्युत बहाल करने के लिए विभाग को निर्देशित किया। विभाग के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर ग्राम में ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली…
Read Moreजशपुर में आपदा का असली मुकाबला : बाढ़ मॉक ड्रिल में गर्भवती, वृद्ध और सर्पदंश पीड़ितों के बचाव का किया गया जीवंत प्रदर्शन
मयाली नेचर कैंप एवं ईब नदी पर बाढ़ आपदा से बचाव एवं राहत कार्यों के मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन आपदा के समय आवश्यक तैयारियों एवं मानक संचालन प्रक्रिया का किया गया अभ्यास जशपुर, 25 सितम्बर 2025/ भारत शासन गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जशपुर के संयुक्त तत्वाधान में मयाली नेचर कैम्प एवं ईब नदी पर हस्तिनापुर पुल में बाढ़ आपदा से बचाव एवं राहत कार्यों के अभ्यास हेतु एकदिवसीय राज्यस्तरीय मॉक ड्रिल…
Read Moreछत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद ने जशपुर में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और हितग्राहियों तक लाभ पहुँचाने के दिए सख्त निर्देश
जागरूकता के अभाव में वंचित पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने विशेष कार्ययोजना करें तैयार शासकीय योजनाओं में पिछड़ा वर्ग को भागीदारी की ली जानकारी, बेहतर क्रियान्वयन के दिए निर्देश जशपुर, 25 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद की अध्यक्षता में आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान श्री निषाद ने अधिकारियों से जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु संचालित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और…
Read Moreजशपुर पुलिस का ऑपरेशन अंकुश: फरार साइबर ठगी आरोपी गौस खान उर्फ बाबा खान गिरफ्तार, महिला व्यापारी के खाते से 40 लाख से अधिक की ठगी का भंडाफोड़
आरोपी गौस खान उर्फ बाबा खान ने अपने साथियों के साथ मिल एक व्यवसायी महिला को झांसे में लेकर ले लिए थे उसके बैंक खाते से लिंक मोबाइल सिम को व्यवसायी महिला के खाते में हुए थे 40लाख रु ट्रांसफर आरोपीयों ने व्यवसायी महिला के रुपए सहित देश के अगल अलग लोगों से ठगी की लाखों रुपए को, उक्त खाते से किया था ट्रांजेक्शन आरोपीयों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में साइबर फ्रॉड के लिए बी एन एस की धारा 317(2)(4),318(4),61(2)(a) के तहत अपराध पंजीबद्ध मामले में एक आरोपी फिरोज खान…
Read Moreचमत्कारिक बरामदगी : मोबाइल चोरों की नींद हराम, रायगढ़ पुलिस ने एक साथ 35 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर वापस लौटाए मालिकों को, लोगों के चेहरों पर छाई खुशी.
साइबर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा ने 35 गुम/चोरी के मोबाइल लौटाए मालिकों को, लोगों के चेहरों पर आई खुशी. रायगढ़. 24 सितंबर 2025 : रायगढ़ जिले की साइबर सेल टीम ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल और साइबर डीएसपी श्री अनिल कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में टीम ने CEIR पोर्टल और तकनीकी सहयोग से 35 मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके असली मालिकों को लौटाया। इस पहल से नागरिकों के चेहरों पर खुशी और पुलिस के प्रति…
Read Moreजशपुर : बिहान योजना की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
जशपुर, 25 सितंबर 2025/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला पंचायत सभागार जशपुर में बिहान योजना अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिसमें राज्य स्तर से एएसपीएम एफआई श्री संतोष कुमार शर्मा ने बिहान अंतर्गत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक में जिले के सभी 8 विकासखंड से बैंक शाखा प्रबंधक, बी पी एम एस, एरिया कोऑर्डिनेटर सहित 125 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठक के दौरान बिहान योजना की अवधारणा, स्व सहायता समूह क्रेडिट लिंकेज, लोन टिकट साइज, एंटरप्राइज…
Read More10 साल के औसत को पार करती बारिश, जशपुर जिले में मानसून ने तोड़ा रिकॉर्ड
जशपुर, 25 सितम्बर 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 10391.0 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 25 सितम्बर तक की स्थिति में 10253.8 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 14.7 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1200.7 मिमी, मनोरा में 1297.1 मिमी, कुनकुरी में 1472.8 मिमी, दुलदुला में 641.9 मिमी, फरसाबहार में 790.9 मिमी, बगीचा में 1133.9 मिमी, कांसाबेल में 969.3 मिमी, पत्थलगांव में…
Read Moreपेंशन और सहायक उपकरण वितरण के लिए जशपुर तैयार, 27 सितम्बर को मनोरा में होगा जिला स्तरीय आयोजन
जशपुर, 25 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार समाज कलयाण विभाग द्वारा 27 सितम्बर 2025 को जनपद मुख्यालय मनोरा में जिला स्तरीय आकलन एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पेंशन समस्या का निवारण एवं सहायक उपकरण वितरण किए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों से हितग्राहियों को निर्धारित समयावधि में शिविर स्थल पर उपस्थित कराने हेतु संबंधित विभाग प्रमुखों से आग्रह किया गया है। ताकि शिविर का लाभ हितग्राहियों को मिल सके।
Read Moreजगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम धर्मार्थ चिकित्सालय के नवीन भवन का तीव्र गति से हो रहा है निर्माण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से एनटीपीसी लारा के सीएसआर मद से बन रहा चिकित्सालय भवन जशपुर, 25 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य को प्राथमिकता क्रम में हमेशा शीर्ष पर रखा है। उनके नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए कई ऐसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिससे आने वाले समय में जशपुर जिले में न केवल आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेगी, बल्कि यहाँ स्वास्थ्य शिक्षा का भी एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टरेट के समीप एनटीपीसी लारा के सीएसआर मद से…
Read More