बगिया सीएम कैंप कार्यालय बना जनआकांक्षाओं का केंद्र, ग्राम अंकिरा और भगोरा में बिजली बहाल होते ही ग्रामीणों ने कहा – धन्यवाद सीएम साहब!

जशपुर,2 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु स्थापित सीएम कैंप कार्यालय बगिया, अपनी त्वरित कार्यवाही और संवेदनशीलता के वजह से लोगों के विश्वास और उम्मीदों का केंद्र बन चुका है। विकासखंड फरसाबहार के ग्राम अंकिरा और भगोरा के मोहल्ला के ग्रामीणों ने बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या सीएम कैंप कार्यालय बगिया के समक्ष रखी। कैंप कार्यालय ने तत्काल विद्युत बहाल करने के लिए विभाग को निर्देशित किया। विभाग के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर ग्राम में ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर…

Read More

सीएम कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से ग्राम शब्दमुंडा में लौटी रोशनी, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

जशपुर, 25 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु स्थापित सीएम कैंप कार्यालय बगिया, अपनी त्वरित कार्यवाही और संवेदनशीलता के वजह से लोगों के विश्वास और उम्मीदों का केंद्र बन चुका है। विकासखंड कांसाबेल के ग्राम शब्दमुंडा के प्रधानटोली सहित अन्य पारा मोहल्ला के ग्रामीणों ने  बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या सीएम कैंप कार्यालय बगिया के समक्ष रखी। कैंप कार्यालय ने तत्काल विद्युत बहाल करने के लिए विभाग को निर्देशित किया। विभाग के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर ग्राम में ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली…

Read More

ग्रामीणों की आवाज़ पर तुरंत एक्शन : गांव में फिर जली बिजली ! सीएम कैंप कार्यालय की पहल से हेटघीचा पारा केन्दूटोली हुआ रोशन, नया ट्रांसफार्मर लगते ही गांव में छाई खुशियां.

सीएम कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से हेंटघीचा पारा केन्दूटोली में लौटी रोशनी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार जशपुर. 11 सितंबर 2025 : जशपुर जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्थापित सीएम कैंप कार्यालय बगिया त्वरित कार्यवाही और संवेदनशील पहल के कारण ग्रामीणों की उम्मीद का केंद्र बन चुका है। हाल ही में हेटघीचा पारा केन्दूटोली गांव में खराब ट्रांसफार्मर से बिजली बाधित थी। ग्रामीणों की शिकायत मिलते ही कैंप कार्यालय ने विभाग को तुरंत निर्देश दिए और नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर पूरे…

Read More

मुंबई में असमय मौत के बाद राम कुमार का शव घर लाने की परिवार की गुहार पर संवेदनशील मुख्यमंत्री ने दिखाई तत्परता, परिजनों ने कहा- ‘ये सच्ची सेवा है’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर मृतक राम कुमार हरमा का शव मुंबई से पहुंचा उनके गृह ग्राम परिजनों ने सीएम कैंप कार्यालय बगिया में की थी मदद की अपील जशपुर, 26 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल पर जिले के कुदमुरा पतराटोली, तहसील बगीचा  निवासी मृतक राम कुमार हरमा का शव मुंबई से उनके गृह ग्राम पहुंचाया गया है। मुंबई में हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में ट्रेन से गिरने पर उनकी मृत्यु हो गई थी। कुदमुरा पतराटोली के वार्ड क्रमांक 01 में रहने वाले मृतक राम कुमार…

Read More

चल नहीं सकता था, अब ज़िंदगी दौड़ेगी! दिव्यांग दीपेश्वर को मिली ट्राई सायकल, सीएम कार्यालय की त्वरित संवेदनशीलता ने बदल दी दुनिया

जशपुर, 11 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का केंद्र बन गया है। इसी कड़ी में बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम मयूरनाचा निवासी दीपेश्वर पिता गणेश पैंकरा उम्र 28 वर्ष को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से त्वरित राहत मिली। दीपेश्वर जन्म से ही चलने-फिरने में असमर्थ थे, जिससे उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। दीपेश्वर ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंचकर अपनी परेशानी अधिकारियों के समक्ष रखी। उनकी स्थिति को देखते हुए, तत्काल संज्ञान लिया और ट्राई सायकल उपलब्ध कराई।…

Read More

तीन साल की पीड़ा को मिला अंत, जशपुर में कुएं में डूबने से हुई मौत पर परिजनों को मिला 4 लाख का मुआवजा — मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल रंग लाई

परिजनों ने “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय” का जताया आभार जशपुर, 4 जुलाई 2025/ तीन साल पहले एक दर्दनाक हादसे में कुएं में डूबने से जान गंवाने वाले एक व्यक्ति के परिजनों को आखिरकार न्याय मिल ही गया। मृतक के परिजन क्रांति नायक, निवासी ऊपर कछार, तहसील फरसाबहार, ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, बगिया में अपनी पीड़ा और समस्या को रखी थी। मुख्यमंत्री तक यह बात पहुंचते ही मामले पर त्वरित संज्ञान लिया गया, जिसके बाद तीन वर्षों से लंबित मुआवजा राशि 4 लाख रुपए जारी की गई। परिवार के अनुसार, हादसे…

Read More

बिजली संकट में सीधी सुनवाई और तत्काल राहत! मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से जशपुर के ग्रामीणों को मिली रोशनी

जशपुर, 03 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम पंचायत सागजोर के रेड़िघाट मोहल्ला में विद्युत आपूर्ति पुनः शुरू हो गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि फरसाबहार तहसील के ग्राम पंचायत सागजोर के रेड़िघाट मोहल्ला में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या से परेशान…

Read More

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की तत्परता से जोकारी में बिजली बहाल – नया ट्रांसफार्मर लगा, ग्रामीणों ने जताया आभार

जशपुर, 26 जून 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम जोकारी में विद्युत आपूर्ति पुनः शुरू हो गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि कुनकुरी तहसील के ग्राम जोकारी के वार्ड क्रमांक 8 में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप…

Read More

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने दिखाई संवेदनशीलता : “अब मैं सुन सकती हूं!”- बुंदा लकड़ा को मिला श्रवण यंत्र, बुंदा लकड़ा को लौटाई सुनने की शक्ति, मुख्यमंत्री की पहल ने बदली ज़िंदगी.

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर श्रवण दोष से पीड़ित बुंदा लकड़ा को प्रदान किया गया श्रवण यंत्र.  प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को दिया धन्यवाद. जशपुर. 24 जून 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया जरूरतमंदों की सहायता के लिए संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में श्रवण दोष से पीड़ित ग्राम पाकरगांव की बुंदा लकड़ा को श्रवण यंत्र प्रदान कर एक महत्वपूर्ण मानवीय पहल की गई। इस सहायता से बुंदा लकड़ा के जीवन में न…

Read More

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आने वाले आम नागरिकों को जनमन पत्रिका का किया गया वितरण

पत्रिका के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की दी जा रही है जानकारी जशपुर, 12 मई 2025/ मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में विगत दिवस जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन पत्रिका का निः शुल्क वितरण किया गया। जनमन पत्रिका पाकर नागरिकों ने बताया कि जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका में दी गई सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, उपलब्धियों और आंकड़ों की जानकारी मिलती है जो की उनके लिए काफी लाभकारी है। जनमन पत्रिका के माध्यम से योजनाओं के अलावा करेंट अफेयर की भी जानकारी मिलती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर…

Read More