जशपुर, 15 सितम्बर 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 9754.5 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 15 सितम्बर तक की स्थिति में 9498.5 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 44.8 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1115.8 मिमी, मनोरा में 1229.7 मिमी, कुनकुरी में 1337.0 मिमी, दुलदुला में 605.9 मिमी, फरसाबहार में 759.7 मिमी, बगीचा में 1056.4 मिमी, कांसाबेल में 897.3 मिमी, पत्थलगांव में…
Read MoreCategory: होम
जशपुर : SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान में योगदान पर मिलेगा ‘मिनी माता सम्मान’, आवेदन की अंतिम तिथि 26 सितम्बर
जशपुर, 15 सितम्बर 2025/ छ.ग. शासन द्वारा विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला व अशासकीय संस्था के योगदान को प्रोत्साहित करने प्रतिवर्ष राज्य अलंकरण समारोह में मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) प्रदान किया जाता है। जिसमें 2 लाख रूपए की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। वर्ष 2025-26 में मिनी माता सम्मान के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास जशपुर में 26 सितम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। उक्त…
Read Moreछत्तीसगढ़ शासन ने आमंत्रित किए आवेदन: महिलाओं की वीरता और आत्मबल के लिए मिलेगा 2 लाख का “वीरांगना” रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार
जशपुर, 15 सितम्बर 2025/ छत्तीगसढ़ शासन द्वारा महिलाओं में विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला के योगदान को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से प्रतिवर्ष राज्य अलंकरण समारोह में “वीरांगना” रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाता है। जिसमें 2 लाख रुपये की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान की जाती है। वर्ष 2025-26 में “वीरांगना” रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान के लिए कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास जशपुर में 26 सितम्बर 2025…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर में कोकिया नदी पर 3.32 करोड़ की लागत से बनेगा उच्च स्तरीय पुल, दर्जनों गांव होंगे लाभान्वित
जशपुर, 15 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने जशपुर जिले के लिए एक और बड़ी सौगात दी है। भालूमुंडा से खेजूरघाट मार्ग पर कोकिया नदी पर लगभग 3 करोड़ 32 लाख की लागत से उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पूर्ण होने के पश्चात अब शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू जायेगा।क्षेत्र वासियों ने इस कार्य की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है। क्षेत्र के दर्जनों गांव होंगे लाभान्वित इस पुल के बनने…
Read Moreरायगढ़ पुलिस की कार्यवाही : चावल चोरी कांड का पर्दाफाश ! मिडिल स्कूल नगोई से चावल चुराने वाला आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
अपराध क्रमांक 500/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर प्रारंभ की गई जांच. मिडिल स्कूल नगोई से चावल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जोबी पुलिस ने भेजा रिमांड पर रायगढ़. 15 सितंबर : रायगढ़ जिले के जोबी चौकी क्षेत्र में पुलिस ने स्कूल से चावल चोरी की वारदात को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। मिडिल स्कूल नगोई से दो बोरी चावल चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी आत्मजीत राठिया को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी का चावल और…
Read Moreदूरदर्शन ने समाज को वैचारिक रूप से समृद्ध करने और संस्कारों को संवारने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री दूरदर्शन के 66वें स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल रायपुर, 15 सितम्बर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित दूरदर्शन केंद्र में आयोजित दूरदर्शन के 66वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए और दूरदर्शन परिवार, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं दर्शकों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और इस ऐतिहासिक यात्रा से जुड़ी अपनी स्मृतियाँ साझा कीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दूरदर्शन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, गीत तथा शास्त्रीय संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। मुख्यमंत्री के समक्ष कलाकारों…
Read Moreग्रामीणों की आवाज़ पर तुरंत एक्शन : गांव में फिर जली बिजली ! सीएम कैंप कार्यालय की पहल से हेटघीचा पारा केन्दूटोली हुआ रोशन, नया ट्रांसफार्मर लगते ही गांव में छाई खुशियां.
सीएम कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से हेंटघीचा पारा केन्दूटोली में लौटी रोशनी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार जशपुर. 11 सितंबर 2025 : जशपुर जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्थापित सीएम कैंप कार्यालय बगिया त्वरित कार्यवाही और संवेदनशील पहल के कारण ग्रामीणों की उम्मीद का केंद्र बन चुका है। हाल ही में हेटघीचा पारा केन्दूटोली गांव में खराब ट्रांसफार्मर से बिजली बाधित थी। ग्रामीणों की शिकायत मिलते ही कैंप कार्यालय ने विभाग को तुरंत निर्देश दिए और नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर पूरे…
Read Moreभारत के पहले कॉमनवेल्थ शतरंज चैंपियन और ग्रैंडमास्टर प्रवीण महादेव थिप्से ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
रायपुर, 15 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत के अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी एवं ग्रैंडमास्टर प्रवीण महादेव थिप्से ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री थिप्से की खेल प्रतिभा और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनकी प्रशंसा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव श्री विक्रम सिसोदिया सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि प्रवीण महादेव थिप्से शतरंज में ग्रैंडमास्टर की उपाधि प्राप्त करने वाले खिलाड़ी हैं और राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले पहले…
Read Moreजशपुर में रजत महोत्सव : पोषण मेला और बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों से बढ़ी भागीदारी, कन्या महाविद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं-बच्चों को दी गई अधिकार व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी.
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में तपकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह एवं पोषण मेला का हुआ आयोजन. कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को बाल सुरक्षा पर दी गई जानकारी. जशपुर. 15 सितम्बर 2025 : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर जशपुर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जागरूकता और स्वास्थ्य संवर्धन से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। तपकरा आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह और पोषण मेले का आयोजन हुआ, वहीं जशपुर के कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को बाल सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी…
Read Moreगंगरेल डुबान क्षेत्र के मछुआरों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिलाया मछली पालन का पुनः अधिकार और दिए कई आश्वासन, कहा- वंचित वर्ग के उत्थान और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध
गंगरेल डुबान क्षेत्र की 11 मछुआ सहकारी समितियों को मिला मछली पालन का पुनः हक मुख्यमंत्री साय ने डुबान क्षेत्र में एम्बुलेंस और राष्ट्रीय बैंक शाखा शीघ्र खोलने का दिया आश्वासन स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना और आवास योजना से लोगों के जीवन में आया बदलाव रायपुर, 15 सितंबर 2025/ गंगरेल बांध डुबान क्षेत्र की मछुआ सहकारी समितियों को पुनः मछली पालन का हक मिलने पर प्रभावित समितियों के सदस्यों ने विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास पहुँचकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए अभिनंदन किया। इस अवसर पर…
Read More