शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को मिली पढ़ाई की सौगात : कठिन श्रम से बनता है भविष्य – कौशल्या साय की प्रेरणादायी संदेश से गूंजा आदर्श स्कूल बंदरचुआं, बांटे गए सायकल, किताबें और गणवेश.

कठिन श्रम और त्याग से मिलती है सफलता – श्रीमती कौशल्या साय आदर्श शासकीय प्राथमिक विद्यालय बंदरचुआं में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोउल्लास के साथ हुआ संपन्न 80 नवप्रवेशी बच्चों को दिया गया पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश जशपुर. 04 जुलाई 2025 : जशपुर जिले के आदर्श शासकीय प्राथमिक विद्यालय बंदरचुआं (कुनकुरी) में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों को परिश्रम व त्याग के महत्व पर संबोधित किया। इस अवसर पर कक्षा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘वॉटर वुमन’ शिप्रा पाठक को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिली प्रशस्ति

रायपुर 4 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली “वॉटर वुमन” के नाम से विख्यात शिप्रा पाठक ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने शिप्रा पाठक के पर्यावरण संरक्षण और विशेष रूप से सिंदूर पौधरोपण को जन-जन तक पहुंचाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने शिप्रा पाठक को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि शिप्रा पाठक ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और समाज…

Read More

डॉ. रमन सिंह के प्रयास से 2 करोड़ से ज्यादा के कार्यों को मंजूरी : गांवों में आएगा विकास का उजियारा, सीसी रोड, शेड, नाली और सामुदायिक भवन से चमकेंगे गांव, ग्रामीणों ने दिया डॉ. रमन सिंह को धन्यवाद.

राजनांदगांव जिले में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना 2025-26 के अंतर्गत 2 करोड़ 13 लाख से अधिक की स्वीकृति, ग्रामों में शेड, सीसी रोड, नाली व सामुदायिक भवन का होगा निर्माण. विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री साय और ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा को जताया आभार. राजनांदगांव. 04 जुलाई 2025 : राजनांदगांव जिले में समग्र ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से 2 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक लागत के 60 विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। इनमें…

Read More

पेड़ बचे, बिजली भी पहुँची-जनकपुर में पर्यावरण-संवेदनशील 132 केवी उपकेंद्र का अभिनव प्रयोग सफल : लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली गुल से छुटकारा, जनकपुर के 142 गांवों को मिला पावरफुल उपहार.

जंगल बचाते हुए विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने का सफल प्रयोग, जनकपुर तहसील के 142 गांवों को लाभ 22.50 करोड़ रुपये की लागत से 132 केवी उपकेंद्र एमडी श्री शुक्ला द्वारा ऊर्जीकृत रायपुर. 04 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ ज़िले के जनकपुर तहसील में आज पर्यावरण-संवेदनशील योजना के तहत नया 132/33 केवी उपकेंद्र बहरासी में ऊर्जीकृत किया गया। 22.50 करोड़ रुपये की लागत से बने इस उपकेंद्र को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री आर.के. शुक्ला द्वारा चालू किया गया। सघन वन क्षेत्र में पेड़ काटने से…

Read More

“शादी करूंगा” कहकर एक साल तक करता रहा दुष्कर्म, युवती हुई गर्भवती तो पहचानने से किया इनकार — जशपुर के कुनकुरी में दरिंदगी की हदें पार, आरोपी गिरफ्तार!

युवती की शिकायत पर आरोपी रामजीत राम उम्र 21 वर्ष के विरुद्ध थाना कुनकुरी में दुष्कर्म के लिए भा.द.वि. की धारा 376(2)(n) के तहत मामला पंजीबद्ध, जशपुर, 4 जुलाई 2025 : दिनांक 02.07.25 को थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत, पीड़ित प्रार्थिया ने थाना कुनकुरी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, वर्ष 2023 से, एक शादी कार्यक्रम के दौरान, पीड़िता का आरोपी रामजीत राम से परिचय हुआ था, दोनो फोन पर एक दूसरे से बात करते थे, आरोपी रामजीत राम, पीड़िता को , तुमसे प्रेम करता हूं, शादी करूंगा कहता था, इसी दौरान दिनांक…

Read More

हाथियों से दोस्ती की ओर कदम! जशपुर में गजरथ यात्रा बनी सहजीवन की सीख, स्कूलों में गूंजे सुरक्षा और समझदारी के संदेश

किसानों को सागौन से समृद्धि का रास्ता, मेंढरबहार में 500 पौधों का रोपण — वन विभाग ने दी मुफ्त सहायता और देखरेख की गारंटी जशपुर, 4 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा गजरथ यात्रा का शुभारंभ 21 जून 2025 को हरी झंडी दिखाकर किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में हाथियों के प्रति संवेदनशील होना और हाथी के व्यवहार की सही जानकारी देना है ताकि सहअस्तित्व की दिशा में ग्रामीण आगे बढ़ सके। वर्तमान में गजरथ द्वारा तपकरा परिक्षेत्र के तपकरा, सिंगीबहार, जबला आदि 14 ग्रामों में भ्रमण…

Read More

जशपुर में झमाझम बारिश बनी चर्चा का विषय, एक माह में पार किया 3600 मिमी का आंकड़ा — कुनकुरी और मनोरा में सबसे अधिक बारिश

जशपुर, 04 जुलाई 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 3605.4 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 04 जुलाई तक की स्थिति में 2130.1 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 126.0 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 410.4 मिमी, मनोरा में 477.5 मिमी, कुनकुरी में 510.2 मिमी, दुलदुला में 238.1 मिमी, फरसाबहार में 309.7 मिमी, बगीचा में 358.9 मिमी, कांसाबेल में 360.2 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

तपकरा, कोनपारा, चोंगरीबहार और कांसाबेल में सहकारी समितियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न, आदर्श उपविधियों का वाचन भी हुआ

जशपुर 4 जुलाई 2025/ अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला जशपुर द्वारा अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाने हेतु जारी कार्ययोजना अनुसार 3 जुलाई को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति तपकरा, कोनपारा, चोंगरीबहार एवं कांसाबेल में पौधरोपण कार्यक्रम मनाया गया। साथ ही समिति में साफ-सफाई कार्यक्रम उपरांत समिति बोर्ड की बैठक में आदर्श उपविधि का वाचन भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में सहकारिता विभाग एवं अपेक्स बैंक तथा उक्त सहकारी समितियों के अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More

प्यार का झांसा बना अपराध का जरिया : शादी का लालच देकर शारीरिक शोषण, लैलूंगा में नाबालिग से दुष्कर्म का खुलासा, नाबालिग को भगाने वाला आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 156/2025 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर शुरू की गई जांच, प्राप्त साक्ष्य अनुरूप प्रकरण में धारा 69 बीएनएस (BNS ), 4,6 पॉक्सो एक्ट (Pocso Act) की गई विस्तारित. रायगढ़. 3 जुलाई 2025 : रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म करने के आरोप में अनुज एक्का नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया और आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता…

Read More

तीन साल की पीड़ा को मिला अंत, जशपुर में कुएं में डूबने से हुई मौत पर परिजनों को मिला 4 लाख का मुआवजा — मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल रंग लाई

परिजनों ने “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय” का जताया आभार जशपुर, 4 जुलाई 2025/ तीन साल पहले एक दर्दनाक हादसे में कुएं में डूबने से जान गंवाने वाले एक व्यक्ति के परिजनों को आखिरकार न्याय मिल ही गया। मृतक के परिजन क्रांति नायक, निवासी ऊपर कछार, तहसील फरसाबहार, ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, बगिया में अपनी पीड़ा और समस्या को रखी थी। मुख्यमंत्री तक यह बात पहुंचते ही मामले पर त्वरित संज्ञान लिया गया, जिसके बाद तीन वर्षों से लंबित मुआवजा राशि 4 लाख रुपए जारी की गई। परिवार के अनुसार, हादसे…

Read More