जशपुर में 03 जुलाई से शिक्षकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला प्रारंभ, गुणवत्ता उन्नयन के यशस्वी अभियान को मिलेगा नया आयाम

उन्मुखीकरण कार्यशाला में बीईओ, एबीईओ, बीआरसीसी , प्राचार्य , व्याख्याता, प्रधान पाठक, छात्रावास अधीक्षक, प्रयोगशाला सहायक, ग्रंथपाल, व्यायाम शिक्षक और संकुल समन्वयक होंगे सम्मिलित जशपुर 30 जून 2025/ ज़िला कलेक्टर रोहित व्यास और ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में गुणवत्ता उन्नयन हेतु यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के अंतर्गत बीईओ, एबीईओ, बीआरसीसी, प्राचार्य , प्रधानपाठक, सीएससी , प्रयोगशाला सहायक, ग्रंथपाल ,छात्रावास अधीक्षक एवं कक्षा 10वीं व 12वीं में पढ़ाने वाले विषय शिक्षकों के लिए आगामी 03 जुलाई से 18 अगस्त तक उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की जा रही…

Read More

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की सेवा अवधि में तीन माह का विस्तार, शासन प्रशासन में अनुभव और नेतृत्व को मिली मजबूती

रायपुर, 30 जून 2025: छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी एवं वर्तमान में राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन (बैच 1989) की सेवा अवधि में तीन माह की वृद्धि की गई है। यह निर्णय AIS (DCRB) Rules, 1958 के नियम 16(1) के तहत भारत सरकार, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, नई दिल्ली की सहमति के पश्चात लिया गया है। श्री जैन की सेवा अवधि 01 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक बढ़ा…

Read More

मंत्रिपरिषद ने दी छत्तीसगढ़ लॉजिस्टिक्स नीति 2025 को मंजूरी, वेयरहाउसिंग से लेकर मल्टीमोडल हब तक निवेश को मिलेगा जबरदस्त प्रोत्साहन

रायपुर, 30 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ लॉजिस्टिक्स नीति 2025 को मंजूरी दे दी गई। इस नई नीति के तहत राज्य सरकार लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए 140 करोड़ रुपये तक की अनुदान राशि और अन्य कई रियायतें देगी। लॉजिस्टिक हब, ड्राइ पोर्ट, इनलैंड कंटेनर डिपो, एयर कार्गाे टर्मिनल और गति-शक्ति कार्गाे टर्मिनल जैसे अधोसंरचना लागत का 40 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 140 करोड़ रुपये होगी।…

Read More

मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ में 23 वर्षों तक सेवा देने वाले जनसंपर्क उपसंचालक आनंद प्रकाश सोलंकी को दी गई भावभीनी विदाई, 31 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान

रायपुर, 30 जून 2025/ जनसंपर्क विभाग में 31 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले उप संचालक श्री आनंद प्रकाश सोलंकी के सेवानिवृत्ति अवसर पर 30 जून सोमवार को जनसंपर्क संचालनालय में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर संचालक श्री जे एल दरियो, अपर संचालक श्री उमेश मिश्रा एवं अपर संचालक श्री संजीव तिवारी सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री सोलंकी की सेवा, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा के युवाओं को दी प्रेरणा: खूब पढ़ो, आगे बढ़ो, सरकार आपके साथ है – राजधानी रायपुर में आत्मीय मुलाकात से नक्सल प्रभावित युवाओं में जागा नया उत्साह

मुख्यमंत्री से मिलकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के खिले चेहरे रायपुर 30 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज यहां  मंत्रालय महानदी भवन में बौद्धिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले के युवाओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं से उनका हाल-चाल जाना और राजधानी रायपुर में उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे खूब पढ़ें और आगे बढ़ें। छत्तीसगढ़ सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री से मिलकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया छत्तीसगढ़ सचिवालय के पंचम तल पर बने 13.90 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक सभागार का लोकार्पण, तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित कॉन्फ्रेंस हॉल अब सरकारी बैठकों का नया केंद्र

रायपुर 30 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन के सेक्रेटरी ब्लॉक के पंचम तल पर निर्मित नवीन सभागार का लोकार्पण किया। 13.90 करोड़ रुपये की कुल लागत से निर्मित यह भव्य सभागार सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। 6450 वर्गफुट क्षेत्र में बने इस कॉन्फ्रेंस हॉल की बैठक क्षमता 185 सीटों की है। सभागार आंतरिक विद्युतीकरण, अग्निशमन व्यवस्था, वातानुकूलन, ऑडियो-विजुअल प्रणाली, आंतरिक साज-सज्जा तथा फर्नीचर सहित सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा,…

Read More

किसानों से लेकर कर्मचारियों तक, निवेशकों से लेकर युवाओं तक—छत्तीसगढ़ कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले : धान की जगह मक्का-तिलहन पर मिलेगा लाभ, बनेगा लॉजिस्टिक हब, बनेगा पेंशन और ग्रोथ फंड, होंगे 7 शहरों में रिडेवलपमेंट, नियम होंगे आसान, बढ़ेगा रोजगार व निवेश!

रायपुर, 30 जून 2025 : छत्तीसगढ़ शासन राज्य के समग्र विकास, आर्थिक मजबूती, किसानों के कल्याण, युवाओं के लिए रोजगार सृजन तथा प्रशासनिक सुधार की दिशा में निरंतर सक्रिय है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्यहित में अनेक दूरगामी और प्रभावशाली निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – मंत्रिपरिषद के निर्णय…

Read More

बगीचा में हाई-प्रोफाइल वाहन चोरी और तस्करी गिरोह का खुलासा : स्कॉर्पियो से आए…सूमो चुरा ले गए, पशु तस्करी के लिए चुराते थे वाहन, जंगल में छिपाई गई थी टाटा सूमो, बगीचा पुलिस ने पकड़ा शातिर गैंग, गिरफ्तार कर भेजा जेल.

आरोपी इतने शातिर कि वाहनों की चोरी कर, उसमें करते थे पशु तस्करी, ताकि पुलिस की गिरफ्त से बच सकें घटना-स्थल के मिले सीसीटीव्ही फुटेज से पुलिस पहुंची आरोपियों तक, मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भीतघरा का. गिरफ्तार आरोपियों के नाम क्रमशः – 1. अजहर खान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम साईं टांगर टोली थाना लोदाम व 2. मनसुदुल हसन उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम साईं टांगरटोली थाना लोदाम. आरोपी अजहर है पुराना पशु तस्कर, माननीय न्यायालय से जमानत मिलने के बाद से था फरार, माननीय न्यायालय ने जारी किया…

Read More

जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : ऑपरेशन अंकुश में 2018 से अपहरण और मारपीट के फरार आरोपी कमलेश यादव को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

2018 के चर्चित एससी/एसटी केस का फरार आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा, पुलिस कर रही थी लगातार तलाश, अंततः धर दबोचा. चौकी पंडरा पाठ क्षेत्रांतर्गत मामले में आरोपी कमलेश, छह साल से था फरार, उसके विरुद्ध चौकी पंडरा पाठ में है अपहरण, मारपीट व एससी/एसटी का प्रकरण दर्ज. चौकी पंडरापाठ में अपहरण व मारपीट के लिए भा.द.वि. की धारा 365,264,506,323,342,147,148,325,367 व 3(v),3(1)(द)(घ) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर की जा रही थी जांच विवेचना. जशपुर. 30 जून 2025 : जशपुर पुलिस को छह साल पुराने एक संगीन अपराध…

Read More

मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर पत्थलगांव में 4 करोड़ की परियोजना स्वीकृत : जशपुर को मिला एक और ऑडिटोरियम, अब पत्थलगांव भी बनेगा सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र, ऑडिटोरियम निर्माण को मिली सरकारी स्वीकृति.

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप पत्थलगांव में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु चार करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत.  जशपुर. 30 जून 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार के विकासोन्मुख दृष्टिकोण के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप पत्थलगांव में आधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इससे पहले नगर पालिका जशपुर के वार्ड क्रमांक 16 में 6.76 करोड़ रुपये की लागत से ऑडिटोरियम निर्माण की मंजूरी दी गई थी। इन परियोजनाओं से क्षेत्रीय सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक…

Read More