सभी शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संस्थानों को शत-प्रतिशत तंबाकू मुक्त घोषित करने की योजना पर किया जा रहा है कार्यः स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

राज्य के 19 हजार से अधिक शैक्षणिक संस्थान किए जा चुके हैं तंबाकू मुक्त घोषित वर्ष 2024-25 में कोटपा के उल्लंघन पर 10 हजार से ज्यादा व्यक्तियों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 13 लाख रूपए का वसूला गया है जुर्माना “अपील का पर्दाफाश: तंबाकू उद्योग की रणनीति को बेनकाब करने” थीम पर राज्यभर में होंगे जागरूकता आयोजन विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई को रायपुर, 30 मई 2025/ विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर 31 मई को छत्तीसगढ़ राज्य में तंबाकू सेवन की सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्यगत हानियों के…

Read More

जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्तापूर्ण सेवा से ही सुशासन – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने कोंडागांव, बस्तर एवं सुकमा जिलों की समीक्षा की रायपुर, 30 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य सरकार द्वारा बीते डेढ़ वर्ष में किए गए कार्यों की जमीन हकीकत का मूल्यांकन और जनता जनार्दन से संवादकर फीडबैक प्राप्त करना है। राज्य शासन का लक्ष्य जनसेवा है और इसके लिए प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को सजगता और संवेदनशीलता से काम करने की जरूरत है। जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्तापूर्ण सेवा से ही सुशासन है। मुख्यमंत्री श्री साय ने यह बातें…

Read More

नवा रायपुर का रिटेल कॉम्प्लेक्स : आधुनिक मनोरंजन और तकनीकी नवाचार का नया केंद्र

नवा रायपुर रेल्वे स्टेशन के पास 2.65 लाख वर्गफीट में निर्मित है सीबीडी, मल्टीप्लेक्स, रेस्टोरेंट और एएसपी कार्यालय हो रहे संचालित जल्द शुरू होगा इमर्सिव होलोग्राफिक एंटरटेनमेंट, हर तरह की खरीदारी के लिए सुपर मार्केट भी स्मार्ट सिटी के अनुरूप एक ही जगह पर विविध सुविधाएं, 100 से अधिक रिटेल दुकानें आबंटित नवा रायपुर की नई पहचान बनने अग्रसर सीबीडी, रोजगार, पर्यटन, सांस्कृतिक-तकनीकी केंद्र और नवाचार आधारित स्टार्ट-अप्स के लिए नया मंच रायपुर. 30 मार्च 2025. छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर के सेक्टर-21 में 2.65 लाख वर्गफीट में निर्मित छह…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के नारायणपाल में लगाई चौपाल, जानी योजनाओं की जमीनी हकीकत : कहा – हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार

रायपुर, 30 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हर जरूरतमंद के साथ राज्य सरकार खड़ी है, जनकल्याण ही हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सुशासन मतलब है अच्छा शासन। सुशासन तिहार के अंतिम चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बस्तर जिले के ग्राम नारायणपाल पहुंचे। उन्होंने नारायणपाल के देवगुड़ी परिसर में आम के पेड़ के नीचे अपनी चौपाल लगाई और ग्रामीणों से जीवंत संवाद कर योजनाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से बिजली व्यवस्था, राशन वितरण, पीएम आवास योजना और महतारी वंदन योजना के…

Read More

मानसून पूर्व तैयारियों में जुटा छत्तीसगढ़ प्रशासन, बाढ़ नियंत्रण समिति की बैठक में राहत उपायों की समीक्षा

रायपुर, 30 मई 2025/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ आदि नैसर्गिक विपत्तियों से निपटने हेतु गठित उच्च स्तरीय बाढ़ नियंत्रण समिति की बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में अपर मुख्य सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्रीमती ऋचा शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बरसात के मौसम में राज्य के जिलों के विभिन्न स्थानों पर बाढ़ आने पर उससे निपटने की तैयारियों के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बाढ़ के दौरान विभिन्न स्थानों पर राहत शिविरों की व्यवस्था सहित राज्य शासन के विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाली कार्यवाही…

Read More

चार दशक की सेवा को सलाम : पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने सात अनुभवी कर्मियों को दी विदाई, बिजली विभाग के रत्नों का हुआ सम्मान, एमडी बोले अनुभव हमारी पूंजी है.

सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला सम्मान, पावर ट्रांसमिशन मुख्यालय में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी से 7 कर्मियों की विदाई, कर्मियों का अनुभव हमारी बहुमूल्य पूंजी – श्री आर.के.शुक्ला रायपुर. 30 मई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के डंगनिया मुख्यालय में आज एक भावुक क्षण तब आया जब सात  सेवानिवृत्त कर्मचारियों को गरिमामय समारोह में विदाई दी गई। प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने सेवानिवृत्तजनों को प्रशस्ति–पत्र और स्मृति–चिन्ह भेंट कर उनके दशकों लंबे सेवाकाल की सराहना की और उन्हें भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले के रेचुवां घाट ब्लैक स्पॉट के सुधार हेतु 50 लाख रुपये की स्वीकृति, क्षेत्रीय सड़क सुरक्षा और यातायात सुविधा को मिलेगा नया आयाम

जशपुर, 30 मई 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने जिले में रेचुवां घाट का ब्लैक स्पॉट दूर करने हेतु 50.00 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। यह ब्लैक स्पॉट सुधार जाने से यातायात सुलभ होगा और दुर्घटनाओं से बचाव होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के यातायात सुविधा को सुलभ बनाने के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृतियां मिल चुकी हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले की सड़कें बेहतर हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों को यात्रा में…

Read More

भारत निर्वाचन आयोग की 21 नई पहल: 100 दिनों में निर्वाचन प्रबंधन और मतदाता सुविधा में ऐतिहासिक सुधार

रायपुर 30 मई, 2025/ भारत निर्वाचन आयोग ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यभार संभालने के पहले 100 दिनों में निर्वाचन प्रबंधन को और अधिक पारदर्शी, कुशल और मतदाता अनुकूल बनाने के उद्देश्य से 21 नई पहलों की शुरुआत की है। 19 फरवरी 2025 से 29 मई 2025 के दौरान लागू इन सुधारों ने देशभर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और सशक्त किया है। इन सुधारों के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया में तकनीकी सुधार, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कानूनी ढांचे को मजबूती और हितधारकों के साथ समन्वय को प्राथमिकता दी गई है।…

Read More

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

हमने ईमानदारी से काम किया, इसलिए जनता के बीच रख रहे हैं सरकार का रिपोर्ट कार्ड सुशासन तिहार में योजनाओं की ज़मीनी हकीकत जानने मुख्यमंत्री पहुंचे जनता के बीच सुकमा में 500 करोड़ रूपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की घोषणा की सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग के निर्माण हेतु 230 करोड़ रुपए की घोषणा मुख्यमंत्री ने पीएम आवास हितग्राहियों को सौंपी खुशियों की चाबी रायपुर 30 मई 2025//  बस्तर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजते हुए विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब बस्तर के…

Read More

स्वर्गीय ओमप्रकाश साय स्मृति रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार समापन : मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ भव्य समापन समारोह, केशवपुर अंबिकापुर बनी चैंपियन.

रात की रोशनी में चमका क्रिकेट का सितारा, केशवपुर बनी विजेता, ₹1 लाख नकद इनाम के साथ ट्रॉफी पर कब्जा. केशवपुर अंबिकापुर ने छक्के-चौकों से जीता खिताब, भेड़ीमुड़ा रायगढ़ को 33 रनों से हराया. जशपुर. 30 मई 2025 : स्वर्गीय ओमप्रकाश साय की स्मृति में बगिया में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह बेहद उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय रहीं। इस गरिमामयी अवसर पर केशवपुर अंबिकापुर की टीम ने भेड़ीमुड़ा रायगढ़ को हराकर प्रतियोगिता का खिताब…

Read More