बिहान योजना से मिली उड़ान: जशपुर की सरस्वती बनीं उन्नत नस्ल की गाय पालन से आत्मनिर्भर महिला किसान

जशपुर 9 अप्रैल 2025/ जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम अंबाधार की श्रीमती सरस्वती पैंकरा बिहान योजना के अंतर्गत करुणा स्व-सहायता महिला समूह की सक्रिय सदस्य हैं। एक सामान्य किसान परिवार से आने वाली सरस्वती ने समूह से जुड़कर अपनी जीवन दिशा को बदला है। राज्य शासन की पशुपालन प्रोत्साहन योजना के तहत उन्हें दो उन्नत नस्ल की गायें प्रदान की गईं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹1.40 लाख थी। इसमें से ₹93,000 की राशि शासन द्वारा सब्सिडी के रूप में दी गई, जिससे उनका आर्थिक बोझ काफी कम हुआ। दूध…

Read More

प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना 2025 जारी, जशपुर जिले में सोसाइटियों के पुनर्गठन के संबंध में दावा आपत्ति 23 अप्रैल तक आमंत्रित

जशपुर, 09 अप्रैल 2025 / राज्य शासन द्वारा प्रदेश के प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों को पुनर्गठित करने के लिए प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना 2025 जारी किया गया है। जशपुर जिले की सोसाइटियों के पुनर्गठन के संबंध में दावा आपत्ति आमंत्रित करने हेतु उपरोक्त अधिसूचना की प्रति सोसाइटी कार्यालयों, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित जशपुर की शाखा जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, बगीचा तथा कार्यालय सहायक आयुक्त सहकारिता के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है। सोसाइटियों के पुनर्गठन संबंधी प्रस्ताव पर प्रभावित एवं परिणामी सोसाइटी के…

Read More

जशपुर पुलिस का साइबर ठगों पर प्रहार: म्यूल अकाउंट के जाल को तोड़ने की दिशा में बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

जशपुर जिले में पहली बार पुलिस ने किया फर्जी खाताधारकों के खिलाफ FIR जशपुर पुलिस के द्वारा जिले के तीन थानों दुलदुला, कुनकुरी व पत्थलगांव में दर्ज किए गए म्यूल अकाउंट से संबंधित अपराध, दो आरोपियों की, की गई है गिरफ्तारी पुलिस की नजर है, कुछ बड़े म्यूल खातधारकों पर, जिनके खातों से बड़ी रकम का हुआ है ट्रांजेक्शन गिरफ्तार आरोपियों के नाम क्रमशः- 1. खगेश्वर राम, उम्र 20 वर्ष, निवासी मकरिबंधा चौकी करडेगा , जिला जशपुर (छ. ग) 2. मंजीत नायक उम्र 45 वर्ष निवासी जामचूवा, थाना नारायणपुर, जिला…

Read More

विशेष : कभी था नक्सलगढ़, अब बन रहा विकास का गढ़

नसीम अहमद खान, उप संचालक रायपुर, 9 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ के दक्षिणी सीमावर्ती इलाके जिनकी पहचान कभी नक्सलियों के गढ़ के रूप में हुआ करती थी, अब वह तेजी से विकास के गढ़ के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। बस्तर के कैनवास पर अब एक नई तस्वीर उभर कर सामने आ रही है। यह राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़-संकल्प के चलते संभव हो पाया है राज्य के घोर नक्सल प्रभावित जिलों में विकास की नई रेखाएं खींच रही हैं। कभी पिछड़ेपन…

Read More

आज देशभर में कमल खिल चुका है, खिलता जा रहा है: सीएम साय | भाजपा स्थापना दिवस पर रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन

जिला कार्यालय में रायपुर शहर जिला भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन और सम्मान समारोह रखा गया, संगठन महामंत्री साय मुख्य वक्ता, मंत्री कश्यप समारोह के अध्यक्ष और सांसद बृजमोहन विशिष्ट अतिथि रहे रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के पहले अध्यक्ष, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की वह भविष्यवाणी सत्य हो गई है कि अंधेरा छँटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी के रूप में भारतीय जनता पार्टी स्थापित हो चुकी है। सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में सिम्स की स्वशासी समिति की बैठक, मरीजों के हित में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर, 08 अप्रैल 2025/ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 55 पद की स्वीकृति के साथ ही बजट सत्र में की गई घोषणा के अनुरूप जिले में शासकीय फिजियोथैरेपी कॉलेज खोले जाने की तैयारी करने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने आज सिम्स में स्वशासी समिति की बैठक में ये महत्वपूर्ण निर्देश दिए। सिम्स अस्पताल के बेहतर संचालन के लिए स्वशासी समिति के सामान्य सभा की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बेलतरा…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुपर स्पेशलिटी, मेंटल हॉस्पिटल और जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, आईपीडी जल्द शुरू करने दिए निर्देश

रायपुर , 08 अप्रैल 2025/ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान सेंदरी मेंटल हॉस्पिटल, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कैंसर अस्पताल, जिला अस्पताल और सेंदरी स्थित दवा गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आईपीडी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। अस्पतालों में वाटर कूलर के साथ ही एसी की भी उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने पूरी संवेदनशीलता के साथ मरीजों का इलाज करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, स्वास्थ्य…

Read More

क्राइम मीटिंग : रायगढ़ में ‘सुशासन तिहार-2025’ के अंतर्गत जन-चौपाल, लंबित केसों की समीक्षा और अपराध नियंत्रण और जन समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एसपी ने दिए सख्त निर्देश,

लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण और सड़क दुर्घटना, चोरी के मामलों की विशेष समीक्षा. बदमाशों की निगरानी और गश्त व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर. सामुदायिक पुलिसिंग और आरोपियों की धरपकड़ में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान. रायगढ़. 8 अप्रैल 2025 : जिले में “सुशासन तिहार-2025” कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने राज्य शासन की प्राथमिकताओं को गंभीरता से अमल…

Read More

आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी योजनाओं की दी जानकारी

रायपुर, 08 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज अपने भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश  के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से उनके निवास कार्यालय से सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर मंत्री श्री नेताम और मुख्यमंत्री श्री यादव के बीच मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित केन्द्र और राज्य प्रवर्तित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। मंत्री श्री नेताम ने बताया कि  राज्य सरकार किसानों, गरीबों और मजदूरों सहित सभी वर्गों के…

Read More

राजनांदगांव की खेल प्रतिभाओं को मिला डॉ. रमन सिंह का उपहार, केंद्र से मिली 6 करोड़ 36 लाख का 4-लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की स्वीकृति

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की पहल पर ‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत राजनांदगांव में बनेगा 6 करोड़ 36 लाख की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का एथलेटिक ट्रैक राजनांदगांव, 8 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. रमन सिंह के सतत प्रयासों से केंद्र सरकार ने राजनांदगांव में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। राजनांदगांव की खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने ‘खेलो इंडिया योजना’ के अंतर्गत राजनांदगांव…

Read More