लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण और सड़क दुर्घटना, चोरी के मामलों की विशेष समीक्षा. बदमाशों की निगरानी और गश्त व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर. सामुदायिक पुलिसिंग और आरोपियों की धरपकड़ में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान. रायगढ़. 8 अप्रैल 2025 : जिले में “सुशासन तिहार-2025” कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने राज्य शासन की प्राथमिकताओं को गंभीरता से अमल…
Read MoreCategory: होम
आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी योजनाओं की दी जानकारी
रायपुर, 08 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज अपने भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से उनके निवास कार्यालय से सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर मंत्री श्री नेताम और मुख्यमंत्री श्री यादव के बीच मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित केन्द्र और राज्य प्रवर्तित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। मंत्री श्री नेताम ने बताया कि राज्य सरकार किसानों, गरीबों और मजदूरों सहित सभी वर्गों के…
Read Moreराजनांदगांव की खेल प्रतिभाओं को मिला डॉ. रमन सिंह का उपहार, केंद्र से मिली 6 करोड़ 36 लाख का 4-लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की स्वीकृति
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की पहल पर ‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत राजनांदगांव में बनेगा 6 करोड़ 36 लाख की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का एथलेटिक ट्रैक राजनांदगांव, 8 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. रमन सिंह के सतत प्रयासों से केंद्र सरकार ने राजनांदगांव में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। राजनांदगांव की खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने ‘खेलो इंडिया योजना’ के अंतर्गत राजनांदगांव…
Read Moreजशपुर : कल्याण आश्रम के सेवांकुर भारत स्वयंसेवकों को वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया रवाना, आदिवासी क्षेत्रों के ग्रामों में जाकर सेवा कार्य कर करेंगे स्वयंसेवक
जशपुर, 08 अप्रैल 2025/ सेवांकुर भारत के एक सफ्ताह देश के नाम कार्यक्रम के तहत आदिवासी ग्रामों में सेवा के लिए मंगलवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सेवांकुर भारत के स्वयंसेवकों को हरि झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ने सेवांकुर भारत के स्वयंसेवकों के सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम लंबे समय से मानव सेवा के लिए कार्य कर रही है और यह सेवांकुर भारत कार्यक्रम अपने आप में एक सराहनीय पहल है। जिन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं…
Read Moreजशपुर : एनईएस महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया ग्राम बेने का सामाजिक अध्ययन, नशा, शिक्षा और योजनाओं पर की गहन पड़ताल
जशपुर, 08 अप्रैल 2025 : शासकीय राम भजन राय एनईएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर के समाजशास्त्र विभाग द्वारा द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस शैक्षणिक दौरे का नेतृत्व प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष श्री जे.आर. भगत के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें अतिथि व्याख्याता कु. विद्यावती भगत और श्रीमती बबीत भगत का सक्रिय सहयोग रहा। छात्र-छात्राओं ने ग्राम बेने का सामाजिक अध्ययन कर वहां की प्रमुख सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक स्थितियों पर बारीकी से शोध किया। भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को उनके प्रोजेक्ट प्रबंधन…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विश्व बंजारा दिवस पर विशाल बंजारा महाकुंभ कार्यक्रम में हुए शामिल, कहा- बंजारा समाज का रहा है समृद्धशाली इतिहास
रायपुर 08 अप्रैल 2025 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विश्व बंजारा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित विशाल बंजारा महाकुंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बंजारा समाज का इतिहास बहुत समृद्धशाली रहा है। बहुत पहले से यह समाज व्यापार से जुड़ा रहा है। देश की स्वतंत्रता में भी बंजारा समाज का उल्लेखनीय योगदान रहा है। मुख्यमंत्री का बंजारा समाज द्वारा पारम्परिक बंजारा पोशाक पहना कर सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री…
Read Moreनवा रायपुर में स्थापित होगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी : 10 एकड़ जमीन का चिन्हांकन, खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
रायपुर, 08 अप्रैल 2025/ नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी की स्थापना होने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन और आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने लगभग 10.03 एकड़ भूमि का चिन्हांकन कर लिया है। यह भूमि सेक्टर-33 के ग्राम उपरवारा क्षेत्र में स्थित है, जिसका कुल क्षेत्रफल 40,614.216 वर्गमीटर है। मिली जानकारी के अनुसार खेल एवं…
Read Moreनगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने मिशन अमृत 2.0 के कार्यों की समीक्षा की : देरी व लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों और एजेंसियों को लगाई फटकार
अधूरे कार्यों को बारिश से पहले पूर्ण करने के दिए निर्देश, काम में लापरवाही एवं उदासीनता पर होगी कड़ी कार्रवाई रायपुर. 8 अप्रैल 2025. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने आज मिशन अमृत 2.0 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मिशन के कार्यों में देरी और लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों और एजेंसियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अधूरे कार्यों को बारिश से पहले पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही बरतने वालों के…
Read Moreलीवर हेल्थ को लेकर पॉवर कंपनी की अनोखी पहल : मुफ्त फाइब्रोस्कैन जांच शिविर आयोजित, 3000/- रूपये से 7000/- रूपये की जांच हुई निःशुल्क, छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल.
पॉवर कंपनी औषधालय में निःशुल्क लीवर जाँच परीक्षण रायपुर. 8 अप्रैल 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के डंगनिया स्थित औषधालय द्वारा कंपनी के कर्मचारियों-अधिकारियों हेतु निःशुल्क लीवर जाँच परीक्षण का आयोजन 8 अप्रैल को किया गया। इस सुविधा का लाभ लगभग 100 लोगों ने लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचएल पंचारी ने बताया कि शिविर में जाइडस कंपनी के तकनीशियन द्वारा लोगों का परीक्षण कर उपचार एवं दवाइयों के संबंध में भी जानकारियां दी। लीवर जॉच संबंधी शिविर औषधालय में प्रथम बार आयोजित किया गया, अतः अधिकारी-कर्मचारियों में इस…
Read Moreसुशासन तिहार 2025 : जशपुर जिले में सुशासन तिहार 2025 की हुई शुरुआत, सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में रखी जा रही समाधान पेटी
जशपुर 08 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शासन-प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर शासकीय काम-काज में पारदर्शिता, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित कराने हेतु राज्य में ‘‘सुशासन तिहार -2025‘‘ संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं और सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में समाधान पेटी रखी जा रही है, जिसमें आम जनता अपनी समस्याएंए…
Read More