छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के बीच किसान को जूते से पीटा गया – दीपक बैज का भाजपा सरकार पर तीखा हमला

रायपुर/05 अप्रैल 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार सुशासन तिहार मनाने जा रही है। यही इस सरकार का सुशासन है कि छत्तीसगढ़िया किसान जूते से पीटा जा रहा और सुशासन वाली सरकार अपराधियो की संरक्षण बनी हुई है। किसान को मारने वाला खुला धमकी दे रहा, मेरा कलेक्टर, एसपी कुछ नहीं बिगाड़ सकता। भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में गरीब, किसान, मजदूर ,आम आदमी के साथ आए दिन मारपीट हो रही है। हिंसा हो रहा है और इसमें शामिल लोगों को भाजपा सरकार…

Read More

धनंजय ठाकुर का भाजपा पर हमला: नक्सलियों के लिए भाई, जवानों के लिए मौन – यही है भाजपा की सोच?

रायपुर/ 05 अप्रैल 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों को भाई और अपना बताकर नक्सलियों से लोहा ले रहे हमारे जवानों के हौसला को तोड़ने काम किया है नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए हमारे जवानों एवं नक्सली हमले में मारे गए हमारे निर्दोष नागरिकों, झीरम घाटी कांड में शहीद कांग्रेस के नेताओं का अपमान किया है। अमित शाह का संबोधन बेहद ही निंदनीय और आपत्तिजनक है । भाजपा नेताओं के इस प्रकार के बयान से…

Read More

3000 करोड़ का धान घोटाला? सुरेंद्र वर्मा का आरोप – भाजपा सरकार कागजों में कर रही खरीदी, हकीकत में गायब है अनाज

रायपुर 05 अप्रैल 2025। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने साय सरकार पर धान खरीदी को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सत्ता के संरक्षण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है जिसके चलते सहकारी सोसायटियों की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। प्रदेश के सभी धान संग्रहण केंद्रों में खरीदी के कागज़ी आंकड़ों और वास्तविक खरीदी में जमीन आसमान का अंतर है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा के गृह जिले कवर्धा के पंडरिया के केवल 3 संग्रहण केंद्रों की जांच में खरीदी के दावों से 3…

Read More

सुशील आनंद शुक्ला का वार: नक्सलवाद पर अमित शाह की बयानबाजी भूपेश सरकार की उपलब्धियों को नकारने की साजिश

रायपुर/05 अप्रैल 2025। नक्सलवाद के मामले में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने राजनैतिक विद्वेष के कारण गलत बयानी किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री को गलत बयानी शोभा नहीं देती। जब कांग्रेस की सरकार थी तब अपने हर दौरे में वे नक्सल नियंत्रण के मामले में भूपेश सरकार की तारीफ करते थे। आंकड़े बताते है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के दौरान नक्सली घटनाओं में कमी आई थी। स्वंय अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में आकर 5 अप्रैल…

Read More

ड्राइवर को मारा रॉड, लूट ले गए डीजल! पुलिस ने जंगल में घेरकर दबोचा तिवारी गैंग को….जानें पूरा मामला…!

अंतर्राज्जीय डीजल चोर गिरोह के 3 आरोपियों को सूरजपुर पुलिस ने केतका जंगल में घेराबंदी कर पकड़ा, ट्रक के हेल्फर पर प्राणघातक हमला कर डीजल लूटकर ईको कार से हो गए थे फरार सूरजपुर। दिनांक 03.04.2025 को ग्राम धंधापुर थाना राजपुर निवासी अभिषेक पोर्ते ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीके 9007 में हेल्फर का काम करता है, दिनांक 02/04/2025 को बैकुण्ठपुर से ट्रक में सीमेंट फैंसिंग पोल लोड करके चालक एवं अन्य हेल्फर के साथ पोल पहुंचाने अम्बिकापुर जा रहे थे कि शाम…

Read More

सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : AK-47, 90 राउंड और लाखों की चोरी, नशे के सौदागरों ने आरक्षक के घर को बनाया था निशाना, मां भी गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.

दोनों आदतन आरोपियों द्वारा ही आरक्षक के सुने मकान से सोने चांदी के जेवर, मोबाइल, ए.के. 47 सर्विस राइफल, 03 मैगजीन, 90 नग राउंड की चोरी कर की गई थी घटना कारित. थाना गांधीनगर एवं विशेष पुलिस टीम की सक्रियता से आरोपियों की निशानदेही पर सर्विस राइफल ए.के. 47 एवं 03 मैगजीन 90 राउंड, एक सोने का मंगल-सूत्र, 02 नग अंगूठी सोने का, 01 जोड़ी सोने का बाली, 03 जोड़ी चांदी का पायल, 02 जोड़ी चांदी का बिछिया, 01 नग चांदी का शिवलिंग, चोरी के रकम से ख़रीदे गये सोफा…

Read More

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बस्तर पंडुम कार्यक्रम को संबोधित किया, कहा- बस्तर पंडुम को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाने के लिए, यहाँ की परंपरा, संस्कृति और कला को पूरे विश्व तक पहुँचाने का काम मोदी सरकार कर रही है

‘बस्तर पंडुम’ उत्सव को अगले वर्ष मोदी सरकार 12 श्रेणियों में मनाएगी, और देशभर के आदिवासी कलाकार इसमें शामिल होंगे। नक्सली बस्तर का विकास नहीं रोक सकते, बस्तर अब भय नहीं, बल्कि भविष्य का पर्याय बन चुका है जहाँ गोलियों की गूँज थी, वहाँ अब स्कूल की घंटियाँ बज रही हैं, जहाँ सड़क बनाना सपना था, वहाँ राजमार्ग बन रहे हैं विकास के सपनों को सच करने के लिए सभी निष्ठापूर्वक और निर्भीक होकर प्रयास करें, मोदी जी के शासन में किसी को डरने की ज़रूरत नहीं है अब बस्तर…

Read More

बस्तर के लोग अब विकास की ओर: नक्सलवाद के खात्मे के साथ लौटेंगे बस्तर के सुनहरे दिन – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 5 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर अब बदल रहा है, और यह बदलाव स्थायी होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बस्तर के लोग अब नक्सलवाद से मुक्ति चाहते हैं और विकास की मुख्यधारा से जुड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन इस जनभावना के प्रतीक हैं। नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई: केंद्र और राज्य की प्रतिबद्धता मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने 31 मार्च…

Read More

बस्तर पंडुम 2025 का ऐतिहासिक समापन समारोह सम्पन्न, केंद्रीय गृह मंत्री का ऐलान: हर नक्सल मुक्त गांव को मिलेगी 1 करोड़ रुपए की विकास निधि, आदिवासी अस्मिता और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच दिलाने का संकल्प

बस्तर अब बंदूक नहीं, विकास की आवाज से जाना जायेगा – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर 5 अप्रैल 2025/  जनजातीय परंपराओं, लोक कला और सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक बस्तर पंडुम 2025 आज दंतेवाड़ा में भव्य समापन समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। बस्तर पण्डुम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का संकल्प केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अपने उद्बोधन में बस्तर पण्डुम को अगले वर्ष से राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देशभर के आदिवासी जिलों के कलाकारों को इस महोत्सव में आमंत्रित…

Read More

जशपुर : जल जागृति जागरूकता शिविर का घोलेंग में हुआ आयोजन, वाटर हीरो नीरज वानखेड़े ने ग्रामीणों को बताए जल संरक्षण के विभिन्न नवाचारी तरीके

जल संरक्षण नहीं किया तो आने वाली पीढियां पम्प से खरीद कर पियेंगी पानी – नीरज वानखेड़े घोलेंग सरपंच ने लोगों को प्रेरित करने घर में लगवाया वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जशपुर, 05 अप्रैल 2025/ जिले में जल एवं भूमि संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को घोलेंग ग्राम पंचायत में जल जागृति शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व को उजागर करते हुए उनके संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व को बताया गया। जल स्त्रोतों के साथ साथ पानी के स्त्रोतों के रिचार्ज…

Read More