जशपुर, 11 मार्च 2025/ राज्य शासन के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अभिषेक कुमार व उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला स्तर पर विगत दिवस 10 मार्च को जिला परियोजना अधिकारी, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण नरेन्द्र कुमार सिन्हा के अध्यक्षता में जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्याशाला में 08 विकास खण्डों के प्रतिभागियों को उल्लास पोर्टल में पंजीयन व प्रमाणीकरण के लिए बताया गया साथ ही जिला परियोजना अधिकारी द्वारा 23 मार्च 2025 को होने वाले राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान की पूर्व तैयारी…
Read MoreCategory: होम
जशपुर कलेक्टर की बड़ी पहल: दिव्यांगों को मिलेगा कृत्रिम अंग, ‘हमर सुघ्घर पंचायत’ अभियान से गांव होंगे स्वच्छ और समृद्ध, PM आवास योजना को गति देने के सख्त निर्देश!
अधिकारियों को क्षेत्र का भ्रमण करके कार्य में प्रगति लाने के भी दिए निर्देश जशपुर, 11 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, पेंशन दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग का वितरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने विकासखंड में साप्ताहिक बैठक लेकर सभी योजनाओं की समीक्षा करे और कार्यों में प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत में अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों, पर्यटन स्थल और बस स्टैंड…
Read Moreजशपुर : राजस्व न्यायालयों का नियमित निरीक्षण करें, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण हो – कलेक्टर रोहित व्यास
जशपुर कलेक्टर ने समस्त राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक जशपुर, 11 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उन्होंने सभी राजस्व न्यायालयों एवं तहसीलों के निरीक्षण के लिए रोस्टर तैयार कर नियमित रूप से निरीक्षण करवाने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य प्राधिकृत अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण एवं व्यवस्था सुधार करवाने को कहा। कई राजस्व न्यायालयों में पेशी की तारीख की जानकारी नहीं प्राप्त हो रही है इसे समयानुसार…
Read Moreरिश्तों का खून ! जमीन के पैसों के विवाद में जीजा बना हत्यारा, कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास का फैसला… पढ़ें पूरी खबर.
दिनदहाड़े टंगिया मारकर कर दी थी साले की हत्या, हत्यारा जीजा को आजीवन कारावास की सजा जांजगीर-चांपा. 11 मार्च 2025 : पत्नी को मिली बंटवारे की जमीन बिक्री का पूरा पैसा नहीं मिलने पर दिनदहाड़े अपने बड़साले की हत्या करने वाले आरोपी जीजा को सत्र न्यायाधीश जांजगीर शक्ति सिंह राजपूत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, मामला बलौदा थाना का है। अभियोजन के अनुसार बलौदा निवासी लक्ष्मीनारायण चक्रधारी की बहन का विवाह राजकुमार प्रजापति के साथ हुआ था। ग्राम नैला में लक्ष्मीनारायण के पिताजी के नाम पर 52 डिसमिल…
Read Moreअग्निवीर भर्ती 2025: भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर, जल्द करें आवेदन, जानें आवेदन की अंतिम तिथि और महत्वपूर्ण जानकारी
12 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तक कर सकेंगे आवेदन जशपुर, 11 मार्च 2025/ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनिकी, क्लर्क ट्रेडमेन (8जी – 10जी), महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदो के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया 12 मार्च 2025 से 10 अप्रैल…
Read Moreयुवाओं के लिए बड़ा मौका! कलेक्टर रोहित व्यास ने किया विकसित भारत युवा संसद पोस्टर का विमोचन
युवा माई भारत पोर्टल के जरिए कर सकते हैं आवेदन जशपुर, 11 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट समाकक्ष में विकसित भारत युवा संसद के पोस्टर का विमोचन किया और जिले के युवाओं से इस महत्त्वपूर्ण पहल में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पंजीयन करने का आग्रह किया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने विकसित भारत युवा संसद 2025 के पहले चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र और गैर छात्र युवा 16 मार्च तक माई भारत पोर्टल www.mybharat.gov.in पद के जरिए आवेदन…
Read Moreमहिलाओं की सुरक्षा में बड़ा कदम : रायगढ़ में महिला थाना प्रारंभ, अब महिलाएं नहीं होंगी असुरक्षित, रायगढ़ में महिला थाना खुलते ही प्रशासन ने कस ली कमर.
रायगढ़ जिले में नवीन महिला थाना का शुभारंभ, महिला सुरक्षा को मिलेगी मजबूती महिला अपराधों पर लगेगा अंकुश, रायगढ़ में महिला थाना की शुरुआत से बढ़ेगी सुरक्षा, अपराधियों की अब खैर नहीं. रायगढ़. 11 मार्च 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 मार्च को रायगढ़ जिले के नवीन महिला थाना का वर्चुअल शुभारंभ रायपुर से किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम, ओएसडी श्री राहुल भगत, पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा व आला अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री द्वारा थानों का वर्चुअल उद्घाटन कर…
Read Moreसमाजसेवा और संस्कारों की जीवंत मिसाल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रेरणास्रोत श्रीमती कौशल्या साय के जन्मदिवस पर विशेष
जशपुर, 11 मार्च 2025 : आज 11 मार्च को श्रीमती कौशल्या साय जी का जन्मदिवस है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती साय समाजसेवा में भी गहरी रुचि रखती हैं। उनकी सादगी, अपनत्व और सेवा भाव के कारण वे जनसामान्य के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं। लोगों की समस्याओं को स्वयं की जिम्मेदारी मानकर उनका समाधान निकालने की वजह से उनके निवास स्थान पर सदैव लोगों का आना-जाना लगा रहता है। राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर श्रीमती कौशल्या साय न केवल राजनीतिक क्षेत्र में बल्कि धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों…
Read Moreमहिला सुरक्षा की नई पहल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जशपुर महिला थाना का लोकार्पण, पीड़िताओं को मिलेगा त्वरित न्याय और सुरक्षा का भरोसा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखूरी से जशपुर जिले के एसडीओपी कार्यालय परिसर में स्थित महिला थाना का किया गया लोकार्पण। जशपुर. 11 मार्च 2025 : महिलाओं की सुरक्षा एवं न्याय दिलाने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य में पांच नवीन महिला थाना की स्थापना की गई है। इसी क्रम में दिनांक 10.03.25 को नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी (छ. ग) में मुख्यमंत्री छ. ग विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन कर, रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा सहित जशपुर जिले के…
Read Moreसरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.
आरोपी के विरुद्ध थाना बतौली में अपराध क्रमांक 34/25 धारा 64(2) (एम) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध. थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही. महिला सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही. अंबिकापुर. 10 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 10 मार्च 2025 को थाना बतौली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रार्थिया की जान पहचान 08 माह पूर्व बोझा चौकी खड़गवाँ थाना प्रतापपुर निवासी…
Read More