12 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तक कर सकेंगे आवेदन जशपुर, 11 मार्च 2025/ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनिकी, क्लर्क ट्रेडमेन (8जी – 10जी), महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदो के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया 12 मार्च 2025 से 10 अप्रैल…
Read MoreCategory: होम
युवाओं के लिए बड़ा मौका! कलेक्टर रोहित व्यास ने किया विकसित भारत युवा संसद पोस्टर का विमोचन
युवा माई भारत पोर्टल के जरिए कर सकते हैं आवेदन जशपुर, 11 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट समाकक्ष में विकसित भारत युवा संसद के पोस्टर का विमोचन किया और जिले के युवाओं से इस महत्त्वपूर्ण पहल में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पंजीयन करने का आग्रह किया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने विकसित भारत युवा संसद 2025 के पहले चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र और गैर छात्र युवा 16 मार्च तक माई भारत पोर्टल www.mybharat.gov.in पद के जरिए आवेदन…
Read Moreमहिलाओं की सुरक्षा में बड़ा कदम : रायगढ़ में महिला थाना प्रारंभ, अब महिलाएं नहीं होंगी असुरक्षित, रायगढ़ में महिला थाना खुलते ही प्रशासन ने कस ली कमर.
रायगढ़ जिले में नवीन महिला थाना का शुभारंभ, महिला सुरक्षा को मिलेगी मजबूती महिला अपराधों पर लगेगा अंकुश, रायगढ़ में महिला थाना की शुरुआत से बढ़ेगी सुरक्षा, अपराधियों की अब खैर नहीं. रायगढ़. 11 मार्च 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 मार्च को रायगढ़ जिले के नवीन महिला थाना का वर्चुअल शुभारंभ रायपुर से किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम, ओएसडी श्री राहुल भगत, पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा व आला अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री द्वारा थानों का वर्चुअल उद्घाटन कर…
Read Moreसमाजसेवा और संस्कारों की जीवंत मिसाल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रेरणास्रोत श्रीमती कौशल्या साय के जन्मदिवस पर विशेष
जशपुर, 11 मार्च 2025 : आज 11 मार्च को श्रीमती कौशल्या साय जी का जन्मदिवस है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती साय समाजसेवा में भी गहरी रुचि रखती हैं। उनकी सादगी, अपनत्व और सेवा भाव के कारण वे जनसामान्य के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं। लोगों की समस्याओं को स्वयं की जिम्मेदारी मानकर उनका समाधान निकालने की वजह से उनके निवास स्थान पर सदैव लोगों का आना-जाना लगा रहता है। राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर श्रीमती कौशल्या साय न केवल राजनीतिक क्षेत्र में बल्कि धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों…
Read Moreमहिला सुरक्षा की नई पहल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जशपुर महिला थाना का लोकार्पण, पीड़िताओं को मिलेगा त्वरित न्याय और सुरक्षा का भरोसा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखूरी से जशपुर जिले के एसडीओपी कार्यालय परिसर में स्थित महिला थाना का किया गया लोकार्पण। जशपुर. 11 मार्च 2025 : महिलाओं की सुरक्षा एवं न्याय दिलाने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य में पांच नवीन महिला थाना की स्थापना की गई है। इसी क्रम में दिनांक 10.03.25 को नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी (छ. ग) में मुख्यमंत्री छ. ग विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन कर, रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा सहित जशपुर जिले के…
Read Moreसरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.
आरोपी के विरुद्ध थाना बतौली में अपराध क्रमांक 34/25 धारा 64(2) (एम) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध. थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही. महिला सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही. अंबिकापुर. 10 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 10 मार्च 2025 को थाना बतौली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रार्थिया की जान पहचान 08 माह पूर्व बोझा चौकी खड़गवाँ थाना प्रतापपुर निवासी…
Read Moreछत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई! 430 नशीली इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार
सूरजपुर, 10 मार्च 2025/ डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करते एवं क्षेत्र में सक्रिय मुखबीर का जाल फैलाने के निर्देश दिए थे जिसके बाद से ही जिले की पुलिस नशीली पदार्थ के गोरख धंधे पर सतत् निगाह बनाए हुए है और लगातार कार्यवाही करने में लगी हुई है। इसी तारतम्य में दिनांक 10.03.2025 को थाना झिलमिली पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दवना में एक व्यक्ति नशीली दवाई बिक्री करने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उप निरीक्षक संवर्ग में चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र
पुलिस केवल कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सुरक्षा का भी प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय चार नए महिला थानों का उद्घाटन, पुलिस बल को और सशक्त बनाने पर जोर रायपुर, 10 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी में उप निरीक्षक संवर्ग के 840 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि राज्य में पुलिस बल की क्षमता और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पुलिस का कार्य केवल अपराधियों को…
Read Moreआयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 3934 बच्चों का स्वर्णप्राशन : 800 बच्चों को स्वर्णप्राशन किट और 350 को बाल रक्षा किट भी दिए गए
रायपुर. 10 मार्च 2025/ राजधानी रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में पुष्य नक्षत्र पर आज 3934 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। स्वर्णप्राशन के लिए पहुंचे 800 बच्चों को स्वर्णप्राशन किट और 350 बच्चों को बाल रक्षा किट भी वितरित किए गए। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा महाविद्यालय को ये किट उपलब्ध कराए गए थे। आयुष विभाग की संचालक सुश्री इफ्फत आरा ने आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में बच्चों और परिजनों को ये किट प्रदान किए। उन्होंने स्वयं बच्चों का स्वर्णप्राशन भी कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.आर.…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय ने महिला पत्रकारों का किया सम्मान : महिला पत्रकारों ने साझा किए अपने अनुभव और चुनौतियाँ, मुख्यमंत्री के साथ लंच और सेल्फी भी ली
रायपुर, 10 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित “महतारी वंदन अभिनंदन” कार्यक्रम में महिला पत्रकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ महिला पत्रकारों ने मीडिया में महिलाओं की भूमिका पर खुलकर चर्चा की। महिला पत्रकारों ने कहा कि महिला पत्रकार राजनीति, अपराध, खेल सहित हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती हैं, बशर्ते उन्हें बराबरी का अवसर मिले। उन्होंने कामकाजी महिलाओं के लिए बनाए जा रहे छात्रावासों की सराहना की और कहा कि यह पहल महिलाओं को घर से दूर भी सुरक्षित माहौल प्रदान…
Read More