अम्बिकापुर/ सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की लगातार धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम में मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 16/02/25 को थाना अंबिकापुर (सिटी कोतवाली) आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया घटना दिनांक 15/02/25 को सरपंच प्रत्याशी के घर से खाना खाकर पैदल अपने घर के लिए जा रही थी और प्रार्थिया गावं के बेलडबरा तालाब के पास पहुंची वहां आसपास कोई नहीं था, इसी दौरान सुनसान जगह पर अचानक से उदय कुमार सोनवानी उर्फ सोनू घसिया आ गया और…
Read MoreCategory: होम
राज्य में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन: नक्सलवाद पर लोकतंत्र की ऐतिहासिक जीत, दशकों बाद बस्तर के गांवों में गूंजेगा लोकतंत्र का स्वर
जनता ने चुना विकास का मार्ग, हिंसा को दिखाया बाहर का रास्ता – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 17 फरवरी 2025 – छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में लोकतंत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। बस्तर संभाग, जो दशकों तक नक्सलवाद के साए में रहा, अब लोकतंत्र के उजाले की ओर बढ़ रहा है। सुकमा और बीजापुर जिले के अनेक मतदान केंद्रों पर पहली बार अनेक दशकों के बाद ग्रामीण पंचायत चुनाव में मतदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर में…
Read Moreनक्सल प्रभावित इलाकों में रोशनी की नई किरण, विद्युत सुविधाओं के विस्तार को मिली रफ्तार – मुख्यमंत्री श्री साय
सौर ऊर्जा को बढ़ावा, तकनीकी नवाचार से बिजली बचत: मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश रायपुर, 17 फरवरी 2025 – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में ऊर्जा विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक में प्रदेश में निरंतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, सौर ऊर्जा (Solar Energy) को बढ़ावा देने और नवीन तकनीकों के माध्यम से बिजली व्यय को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर, नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर और उपभोक्ताओं को अधिक…
Read Moreस्वामी रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री साय ने किया नमन
स्वामी रामकृष्ण परमहंस की शिक्षाएं समाज के लिए अनमोल धरोहर – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 17 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की 18 फरवरी को जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के दैदीप्यमान प्रकाश स्तंभ थे। उन्होंने अपने जीवन के माध्यम से भक्ति, प्रेम, त्याग और मानवता के उच्च आदर्शों को चरितार्थ किया। वे मानते थे कि सभी धर्मों का सार प्रेम, न्याय और…
Read Moreछत्तीसगढ़ में डेयरी विकास से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति, किसानों की बढ़ेगी आय – मुख्यमंत्री श्री साय
राज्य सरकार पशुपालन को बना रही समृद्ध ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के मार्गदर्शन में तैयार हुआ पायलट प्रोजेक्ट, डेयरी उद्योग को मिलेगी नई दिशा रायपुर, 17 जनवरी 2025 – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कहा कि छत्तीसगढ़ में श्वेत क्रांति की तर्ज पर डेयरी उद्योग को सशक्त बनाने और किसानों व पशुपालकों की आय दोगुनी करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन को लाभकारी व्यवसाय…
Read Moreनगरीय निकायों में सकारात्मक मतदान से भाजपा के ऐतिहासिक जीत हुई – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
गाँवों में भी भाजपा के पक्ष में सकारात्मक वातावरण, हमारे कार्यकर्ता पंचायत चुनावों में भी बड़ी संख्या में जीतकर आएंगे : साव दिल्ली में कांग्रेस शून्य पर रही है, छत्तीसगढ़ के नगर निगमों में भी शून्य पर रही, कांग्रेस लगातार शून्य की ओर बढ़ रही है : साव रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेशभर के नगरीय निकायों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत को भाजपा की सकारात्मक जीत बताते हुए कहा है कि निकाय चुनावों में हम अपने कार्यों को लेकर जनता के बीच पहुँचे थे…
Read Moreजनपद पंचायत बगीचा में मतदान को लेकर भारी उत्साह : पहाड़ी कोरवा भी लोकतंत्र के इस पर्व में निभाने पहुंचे है अपनी भागीदारी, व्योवृद्ध से लेकर नए मतदाताओं ने भी डाला अपना मत
जशपुर, 17 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत अंतर्गत आज जनपद पंचायत क्षेत्र बगीचा के 245 मतदान केंद्रों में मतदान चल रहा है। मतदान करने को लेकर व्योवृद्ध से लेकर नए मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा बाहुल्य क्षेत्र पंडरापाठ में भी बड़ी संख्या में मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। मतदान करने को लेकर प्रशासन द्वारा जागरूकता प्रसार का भी व्यापक असर पड़ा है। पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों ने उत्साह के साथ डाला वोट विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा…
Read Moreऑपरेशन आघात: जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ी 40 लाख की 01 क्विंटल गांजा की खेप, शातिर तस्कर चैतन यादव गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड और हूटर वाली गाड़ी से करता था तस्करी
मारूती ब्रेजा कार से गांजा की तस्करी कर रहा था अत्यंत शातिर आरोपी चैतन उर्फ चैतन्य कुमार यादव, विगत डेढ़ माह में ही जशपुर पुलिस ने 03 प्रकरणों में 01 करोड़ 20 लाख रू. का 03 क्विंटल 26 किलोग्राम जप्त कर आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे, आरोपी के चैतन उर्फ चैतन्य कुमार यादव उम्र 27 साल निवासी बरखुरिया थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ (छ.ग.) विरुद्ध चौकी कोतबा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट, 119(3) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध। जप्ती:- मादक पदार्थ गांजा 01 क्विंटल कीमती 40 लाख रू.,…
Read Moreजशपुर क्राइम : घरेलू झगड़े ने ली जान! गुस्साए पति ने पत्नी को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा
मामला थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत ग्राम गंझियाडीह फिंगिट पारा का हत्या के आरोपी प्रताप एक्का पिता सुखन एक्का निवासी गंझियाडीह फिंगिट पारा , थाना तुमला जिला जशपुर (छ. ग) के विरुद्ध थाना तुमला में बी एन एस की धारा 103(1) के तहत् अपराध पंजीबद्ध जशपुर, 17 फरवरी 2025/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.02.25 को प्रार्थी विलियम लकड़ा पिता लालजीत लकड़ा निवासी कोल्हेंझरिया थाना तुमला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह आरोपी प्रताप एक्का का साढ़ू है, व मृतिका अल्का एक्का उसकी साली है। दिनांक…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025: बगीचा में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह, 1 बजे तक 44.21% मतदान दर्ज
जशपुर, 17 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत बगीचा विकासखंड में मतदाताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत 44.21% तक पहुंच गया, जो यह दर्शाता है कि मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मतदान केंद्रों पर भारी भीड़, मतदाताओं में जोश बगीचा विकासखंड के महलई, सुलेशा, गुरगुरी और कूरकुरिया सहित अन्य ग्रामों में मतदान केंद्रों पर लोगों की भारी…
Read More