जशपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना से मिली नई जिंदगी, कैलाशदानी को पक्का मकान देकर छत से टपकते पानी और जहरीले जंतुओं के डर से दिलाई राहत

जशपुर, 16 जनवरी 2025/ बरसात के दिनों में छत से टपकता पानी, जमीन पर सीलन, जहरीले कीड़े और सांपों के डर के साए में रहना, किसी का भी जीवन कठिन बना देता है। निम्न आय वर्ग वाले बमुश्किल से ही घर-परिवार के खर्चे चला पाते हैं। इन उलझनों के बीच अपने परिवार वालों के लिए एक पक्का छत दिला पाना एक सपने की तरह होता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों की इस पीड़ा को समझते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर उपलब्ध कराने की जो शुरूआत…

Read More

जशपुर: मिशन क्लीन सिटी बगीचा में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और स्वच्छता का नया मॉडल

जशपुर 16 जनवरी 25/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार मिशन क्लीन सिटी योजना के तहत नगर पंचायत बगीचा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में शत् प्रतिशत डोर टू डोर कलेक्शन के लिए निकाय में एक एस.एल.आर.एम. केंद्र एवं संग्रहित गीले कचरे से खाद बनाने के लिए एक कंपोस्ट शेड का संचालन किया जा रहा है। जिसमें स्व-सहायता समूह की 20 महिलाओं द्वारा शहर के सभी 15 वार्डों में प्रतिदिन सुखा एवं गीला कचरा अलग-अलग कलेक्शन करने के लिए पार्टिशन युक्त 10 ई-रिक्शा व का उपयोग किया जा रहा है।…

Read More

जशपुर: जनपद पंचायत मनोरा में महात्मा गांधी नरेगा निकासी बैठक सम्पन्न, अनियमितताओं पर हुई कार्यवाही

जशपुर 16 जनवरी 25/ जनपद पंचायत मनोरा में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में संपादित हुए कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण होने के उपरांत विगत दिवस निकासी बैठक का आयोजन ओंकार यादव, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जशपुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान जनपद पंचायत मनोरा के 44 ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण के उपरांत ग्राम सभा द्वारा अनुशंसित निर्णयों के आधार पर प्राप्त प्रतिवेदन की बिन्दुवार समीक्षा की गई। प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार ग्राम रोजगार सहायक एवं सचिवों को महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत संधारित की जाने वाली 7…

Read More

शिक्षा के नए अवसर : आदिम जाति और अनुसूचित जाति विद्यार्थियों के लिए उत्कर्ष योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी

जशपुर 16 जनवरी 25/ अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभावना छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, नई सोच के साथ बेहतर कैरियर चयन का अवसर प्रदान करते हुए प्रतिस्पर्धी बनाने तथा बहुमुखी व्यक्तित्व विकास के लिए अवसर प्रदान कराने के लिए आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित 2021) लागू किया गया है। इसके अन्तर्गत छ.ग. राज्य के चयनित उत्कृष्ट निजी आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश कराया जाता है तथा कक्षा 12वीं तक शाला का सम्पूर्ण शुल्क विभाग द्वारा वहन किया जाता…

Read More

भारत ने रचा अंतरिक्ष में नया इतिहास: SpadeX मिशन की सफल डॉकिंग, दुनिया का चौथा देश बना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसरो टीम और देशवासियों को दी बधाई

रायपुर/ भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए SpadeX मिशन की सफल डॉकिंग कर ली है। इस उपलब्धि के साथ, भारत स्पेस डॉकिंग तकनीक में महारत हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसरो टीम और देशवासियों को दी बधाईछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस ऐतिहासिक सफलता पर इसरो की पूरी टीम और देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “जय विज्ञान, जय अनुसंधान, जय भारत का संदेश लेकर यह उपलब्धि हर भारतीय…

Read More

ऑपरेशन शंखनाद का बड़ा असर: जशपुर पुलिस ने फिर तस्करों के मंसूबे किए नाकाम, 7 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, एक गिरफ्तार, दो फरार

जशपुर। ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस ने पशु तस्करों पर कड़ा प्रहार करते हुए 7 गौवंशों को मुक्त कराकर तस्करी के प्रयास को विफल किया। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेजी से जारी है। थाना आस्ता में मामला दर्ज : घटना आस्ता थाना क्षेत्र की है, जहां प्रार्थी जयप्रकाश राम ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के रामसाय राम नामक व्यक्ति 7 गौवंशों को खडकोना के रास्ते झारखंड की ओर ले जा रहा था।…

Read More

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : हीरापुर में 4.10 ग्राम हीरोइन के साथ नशा तस्कर धरम सिंह गिरफ्तार… नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

आरोपी के कब्जे से कुल 4.10 ग्राम मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) किया गया है जप्त. जप्त मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) की कुल कीमत है लगभग 40,000/- रूपये. आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 10/25 धारा 21 NDPS एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध. रायपुर : पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री डॉ. लाल उमेन्द सिंह द्वारा अवैध नशे से संबंधित, प्रतिबंधित मादक पदार्थ, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप तथा सूखे नशे के तस्करी, खरीदी-बिक्री, नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी…

Read More

जशपुर : अनुपयोगी सामान को दिया नया जीवन …स्व-सहायता समूह की महिलाएं बना रही हैं आकर्षक सजावटी सामग्री… मिल रहे हैं बड़े-बड़े ऑर्डर…अर्जित कर रहीं हैं आय.

कलाश्री स्व-सहायता समूह दीदीयां अनुपयोगी समान से बना रही आकर्षक सजाने की सामग्री हाथों में कला का जादू ऐसा की महिलाओं को झारखंड एवं अन्य राज्य से भी मिलता है आर्डर जशपुर : भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त कार्यक्रम डे-एनयूएलएम योजना एवं मिशन क्लीन सिटी योजना के अभिसरण के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन और मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय के दिशा निर्देश में नगर पालिका परिषद् क्षेत्रांतर्गत डॉ. बाला साहेब देशपाण्डे पार्क जशपुरनगर में डे-एनयूएलएम योजना…

Read More

सीपत बाजार चौक में गुण्डा गर्दी कर मारपीट व तोड़फोड़ करने वाला फरार एक और आरोपी गिरफ्तार

गुंडागर्दी करने वालों पर सीपत पुलिस की कार्यवाही रहेगी निरंतर जारी गिरफ्तार आरोपी का नाम- अनीष वर्मा पिता स्व जुठेल वर्मा उम्र 19 साल निवासी बाजार पारा ग्राम सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 बिलासपुर/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विनोद कुमार सूरज पिता स्व अमेलाल सूर्यवंशी निवासी बाजार पारा सीपत थाना सीपत ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के घर के पास गली माहल्ले के लड़कों द्वारा पुराने रंजीश को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये सभी एक राय होकर हाथ में…

Read More

सूरजपुर पुलिस व परिवहन विभाग के द्वारा की गई स्कूली बसों की चेकिंग : हुए वाहन चालन के दौरान लापरवाही न करने के दिए गये निर्देश.

जांच के दौरान वाहन का रजिस्ट्रेशन, परमिट, फिटनेश, बीमा, पीयूसी, रोड टैक्स, वाहन चालक का लायसेंस किया गया चेक. सूरजपुर : स्कूली छात्र छात्राओं के सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने स्कूली बसों की सुरक्षा इंतजाम को पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार 15 जनवरी 2025 को स्कूली छात्र-छात्राओं के सुरक्षित लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से स्कूल बस का जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूलों…

Read More