मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कर्मचारी हित में लिया गया निर्णय: कर्मचारियों के मासिक भत्तों में किया गया संशोधन

रायपुर 27 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कर्मचारियों के हित में नई पहल करते हुए शासन द्वारा कर्मचारियों के मासिक भत्तों में संशोधन किया गया है। इससे कर्मचारियों का कार्य प्रदर्शन बेहतर हो सकेगा। इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। राज्य सरकार द्वारा संशोधित भत्ते के लिए राजस्व निरीक्षकों, विक्रय अमीन, सहायक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (ग्राम सेवक), सहायक विकास विस्तार अधिकारी, पशु चिकित्सा के क्षेत्र सहायक,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के हैंड पंप तकनीशियनों के वर्तमान दर 350 रुपए प्रति माह…

Read More

प्रदेश के नौ और स्वास्थ्य संस्थाओं को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने नवंबर-दिसंबर माह में अस्पताल का किया था मूल्यांकन स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने उत्कृष्टता प्रमाण पत्र हासिल करने वाले अस्पतालों के डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टॉफ को दी बधाई रायपुर 27 दिसंबर 2024/ केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले राज्य के नौ स्वास्थ्य केन्द्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standard) प्रमाण-पत्र प्रदान किया है। इनमें जांजगीर चांपा, सूरजपुर, महासमुंद, दुर्ग व बिलासपुर के स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।…

Read More

पॉवर कंपनी में 6 जनवरी को निःशुल्क दंत व ईएनटी शिविर का होगा आयोजन.

पॉवर कंपनी के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से की गई है शिविर का लाभ उठाने की अपील. रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के डंगनिया, रायपुर स्थित चिकित्सालय में 6 जनवरी, 2025 को निःशुल्क दंत (डेंटल) एवं कान, नाक, गला रोग (ईएनटी) शिविर का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी चिकित्सालय के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अबीर मिश्र, एम.डी.एस.(कंजरवेटिव एंड एंडोडोन्टिक्स) एवं ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सुरभि मिश्रा (एम.एस.ईएनटी) उपस्थित रहेंगे। पॉवर कंपनी मुख्यालय में कार्यरत उत्पादन, पारेषण तथा वितरण कंपनियों के अधिकारियों, कर्मचारियों…

Read More

जशपुर : कुत्ते के काटने से मौत, मारपीट का भी आरोप, कार्यवाही की मांग में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन…पुलिस ने समझा कर मामला कराया शांत.

थाना जशपुर में शून्य में भा.न्या.सं. की धारा 296, 115(2), 351(2)(5) का अपराध पंजीबद्ध किये जाने की जानकारी से मामला हुआ शांत. जशपुर/कुनकुरी : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौकी उपरकछार के बाहर आज एक डेडबाड़ी को रख कर मुआवजा की मांग करने की सूचना पर तत्काल उप पुलिस अधीक्षक सुरक्षा श्री विजय सिंह राजपूत द्वारा दल-बल के साथ पहुंच कर  ग्रामीणों को समझाया गया। ग्रामीणों के द्वारा आरोप लगाया गया था कि रिपोर्ट नहीं लिखा गया। चूंकि मृतक दीना राठोर उम्र 37 साल निवासी…

Read More

रोमांचक एडवेंचर ट्रिप पर कैरीयर प्वाइंट वर्ल्ड स्कूल बिलासपुर के छात्रों ने लिया हिस्सा, जशपुर देशदेखा क्लाइम्बिंग सेक्टर का किया दौरा

जशपुर 27 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जशपुर जिले में बढ़ते  पर्यटन की सुविधा और असीम संभावनाओं को सार्थक रूप मिल रहा है। यहॉ जिला पर्यटन के क्षेत्र में पूरे राज्य सहित विदेशों में भी अपनी पहचान बना रही है। वही कैरीयर प्वाइंट वर्ल्ड स्कूल बिलासपुर के आउटडोर क्लब के छात्रों ने 23 से 27 दिसंबर 2024 तक जशपुर देशदेखा क्लाइम्बिंग सेक्टर का दौरा किया। इस ट्रिप के दौरान छात्रों ने रॉक क्लाइम्बिंग, कैंपिंग, हाइकिंग और एग्रो टूरिज्म जैसी गतिविधियों जो कि ट्रिप स्कूल के आउटडोर क्लब की…

Read More

जशपुर : एसआईएस के पांच जवानों को दिया गया प्लेसमेंट लेटर, जवानों का एसआईएस यूनिट चेन्नई के लिए हुआ चयन

जशपुर 27 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण देकर योग्य कुशल बनाया जा रहा है और प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने आज एसआईएस ट्रेनिंग सेंटर जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर के 5 जवानों को परीक्षणरत प्लेसमेंट लेटर प्रदान किया गया। इन जवानों का एसआईएस यूनिट चेन्नई के लिए चयन हुआ है। जहां 32 हजार रुपए मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

Read More

जशपुर : रातामाटी गांव ‘‘हर घर जल’’ श्रेणी में हुआ शामिल, 103 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से गांव के सभी लोगों को मिल रहा है घर पर पानी

जशपुर 27 दिसम्बर 2024 / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के कार्यपालन अभियंता सह सदस्य सचिव के मार्गदर्शन अनुसार जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल पहुचाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर विकासखण्ड के ग्राम रातामाटी का कार्य पूर्ण हो चुका है एवं ग्राम में 2 उच्च स्तरीय जलागार स्ट्रक्चर लगा हुआ है जिसकी क्षमता 20000 लीटर हैे और कुल 103 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन द्वारा सभी के घरों को पानी दिया जा…

Read More

जशपुर : शिक्षा सत्र 2024-25 में ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु पंजीयन 1 जनवरी से प्रांरभ

जशपुर 27 दिसम्बर 2024/ आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक आदि के प्राचार्य/संस्था प्रमुख, छात्रवृति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति की पात्रता रखते हैं को सूचित किया है कि शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृत एवं वितरण की कार्यवाही  http://postmatricscholarship.cg.nic.in/  वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही…

Read More

जशपुर के शहरी क्षेत्र दरबारीटोली में सुपरवाईजरों द्वारा घर-घर जाकर बनाया जा रहा आयुष्मान वय वंदना कार्ड

जशपुर 27 दिसम्बर 2024/ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत समस्त 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को लाभ देने ‘‘आयुष्मान वय वंदना‘‘ का शुभारंभ हुआ है। योजना अंतर्गत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज किए जाने का प्रावधान है। इसी तारम्य में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के सभी वरिष्ठ नागरिकों को योजना का लाभ दिए जाने हेतु सार्थक पहल किया जा रहा है।  कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार आज शहरी क्षेत्र के दरबारीटोली जशपुर में सुपरवाईजर श्री टी.एस. साहू, एएनएम श्रीमति नीतू…

Read More

जशपुर : नारायणपुर पुलिस ने गौवंश वध और गौमांस विक्रय के आरोप में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार..गौमांस और हथियार बरामद…भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

थाना नारायणपुर के ग्राम रानीकोम्बो घांसीडीपा की घटना, आरोपियों के कब्जे से 05 किलो गौमांस, टांगी, छुरी, नगदी 400/- रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त. आरोपियों के विरूद्ध थाना नारायणपुर में छ.ग. पशु परि. अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं बी.एन.एस. की धारा 325, 3(5) का अपराध पंजीबद्ध. गिरफ्तार आरोपियों के नाम – 1. नरेन्द्र सन्यासी उम्र 40 साल निवासी रानीकोम्बो, 2. झमन सन्यासी उम्र 50 साल निवासी रानीकोम्बो, 3. जगरनाथ विष्वकर्मा उम्र 45 साल निवासी बनकोम्बो, 4. धनकुंवर मिंज उम्र 44 साल निवासी बनकोम्बो. जशपुर/कुनकुरी…

Read More