जशपुर/ संत जोसेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल कांसाबेल में शाला वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सालिक साय, कांसाबेल के जिला जनपद सदस्य उपस्थित थे एवं गोपाल राम, कांसाबेल के विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं फादर शरत नायक मुसगुटरी डीनरी के डीन शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत नृत्य से हुई । प्राचार्य, फादर एडमोन बड़ा ने उपस्थित सभी जनों का स्वागत किया। तत्पश्चात बच्चों के द्वारा बहुत ही सुंदर कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई जिसमें मुख्य रूप से जुंबा डांस,…
Read MoreCategory: होम
वरिष्ठ पत्रकार श्री अश्विनी कुमार शर्मा जी का निधन, पत्रकारिता जगत में अपूरणीय क्षति, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक
रायपुर, 23 दिसंबर/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री अश्विनी कुमार शर्मा जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री शर्मा जी ने अपने करियर में विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण सेवाएं दी और पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान बनाई। उनके निधन से पत्रकारिता क्षेत्र को एक अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि श्री शर्मा जी के योगदान को हमेशा…
Read Moreजंगल में जुए की महफिल, हाई-प्रोफाइल रैकेट का पर्दाफाश: 6 लाख से अधिक की जब्ती, 9 अंतर्राज्यीय जुआरी पुलिस के शिकंजे में
सूरजपुर पुलिस का जुआरियों पर बड़ा प्रहार, 06 लाख, 32 हजार 500 रूपये, मोबाईल, बाईक व कार किया जप्त सूरजपुर। जिले की पुलिस ने 09 अंतर्राज्जीय जुआडियों को जंगल में रेड मारकर धर दबोचा है। इनके पास से 6 लाख 32 हजार 5 सौ रूपये बरामद की गई है। मामला जिले के थाना रमकोला क्षेत्र के ग्राम खोड़ जंगल का है। जुआ खेलने की सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए टीम गठित कर जंगल भेजा गया था। एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले की पुलिस अवैध…
Read Moreन्यायिक प्रक्रिया में तेज़ी लाने की पहल: एसएसपी सूरजपुर ने समंस-वारंट की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश, समय पर न्यायालय में पेशी सुनिश्चित करने के साथ-साथ पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित न्याय दिलाने का लक्ष्य
सूरजपुर। माननीय न्यायालय से पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए समय पर साक्ष्य होना जरूरी है इसे दृष्टिगत् रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने रविवार, 22 दिसम्बर 2024 को जिले के कोर्ट मोहर्रिरों, थाना में समंस-वारंट का कार्य करने तथा समंस-वारंट लाने-ले जाने वाले जवानों की बैठक ली और तामीली के परर्फोमेंस में बढ़ोत्तरी के निर्देश देते हुए और बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित कर कहा कि जब आप सभी मिलकर अच्छा कार्य करेंगे तो सूरजपुर पुलिस का बेहतर काम दिखेगा और लोगों को राहत…
Read Moreभारत माता के वैभव को आगे बढ़ाने में पीआरएसआई की भूमिका अहम – उपमुख्यमंत्री अरुण साव
जनता तक अपनी बात पहुंचाने का अद्भुत माध्यम है जनसंपर्क – उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायपुर, 22 दिसंबर 2024/ पीआरएसआई द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 46वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस नेशनल कॉन्फ्रेंस 2024 के समापन में मुख्य अतिथि के तौर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए। समापन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है कि पीआरएसआई ने अपने 46वें अधिवेशन के लिए छत्तीसगढ़ को चुना। मैं देशभर से आए प्रतिनिधियों का छत्तीसगढ़ की पावन भूमि और माता कौशल्या की इस धरती पर…
Read Moreलूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, लूटी हुई रकम और मोटरसाइकिल बरामद
आरोपी के विरुद्ध धारा 126 (2), 206, 351(3), 309(6), 3(5) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर आरोपी दीपक कुमार उर्फ पिंटू कश्यप उम्र 24 साल निवासी गौद थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा के कब्जे से लुट की रकम नगदी 3000/₹ एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल को किया गया है बरामद जांजगीर चांपा/ मामले का है कि संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी केशव करियारे निवासी सारागांव जो कोटाडबरी से दिनांक 15/12/24 को रात्रि समय करीबन 7.45 बजे मोटर सायकल से अपने घर सारागांव…
Read Moreमवेशी तस्करों का रैकेट ध्वस्त, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
आरोपियों के कब्जे से कुल 69 मवेशी किमती 207000/-रूपये को किया बरामद परिवहन में प्रयुक्त एक ट्रक किमती 1200000/- रूपये, एवं मौके से एक कार स्वीप्ट किमती 400000/-रूपये, एक मोटर सायकल किमती 50000/-रूपये, मोबाईल 03 नग किमती 21000/- रूपये को बरामद किया गया है आरोपीयो के विरूध्द धारा – 4,6,10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधि. 2004 एवं 11 (घ) पशु क्रुरता अधि. एवं धारा 325 BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जांजगीर-चांपा/ विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में पशु तस्करी…
Read Moreअंबेडकर विरोधी है विपक्ष, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बाबा साहब अंबेडकर के सम्मान में 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया- किरण सिंह देव
अपनी विभाजनकारी, द्वेषपूर्ण राजनीति को बल देने और चुनावों में मिल रही हार से हताश कांग्रेस के नेताओं ने लोकतंत्र के मंदिर को भी नहीं छोड़ा भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता बाबा साहेब के विचारों और सिद्धांतों का सम्मान करता है बाबा साहब अंबेडकर को भारत रत्न तब दिया गया, जब भाजपा की समर्थन वाली सरकार थी रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि बाबा साहेब की हमेशा सामाजिक और राजनितिक उपेक्षा करने वाले कांग्रेस के नेता आज वोट बैंक की खातिर बाबा साहेब…
Read Moreपुलिस की अवैध कबाड़ पर बैक टू बैक 02 कार्यवाही : माजदा और पिकअप वाहन के साथ 6 टन 200 किलो स्कैप जब्त
रायगढ़ । एसपी दिव्यांग कुमार पटेल की दिशा निर्देशन पर पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध कबाड़ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज एक पीकअप वाहन और माजदा वाहन से संदिग्ध लोहे का कबाड़ (6 टन 200 किलोग्राम) जब्त किया है। दो अलग-अलग मामलों में वाहन चालकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। सुबह, दिनांक 22 दिसंबर 2024 को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि पीकअप वाहन (क्रमांक CG13 LA1562) में अवैध कबाड़ लोड कर तराईमाल से जिंदल इंडस्ट्रियल पार्क की ओर लाया…
Read Moreनशे ने उजाड़ा परिवार: बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन सीजी/13/यूजी/4617 किया गया जप्त अम्बिकापुर/ प्रार्थी लेद्दो खेस्स साकिन सिलसिला बनखेतापारा चौकी रघुनाथपुर थाना लुण्ड्रा आज दिनांक 22/12/24 को पुलिस चौकी रघुनाथपुर आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 21/12/24 को प्रार्थी का पुत्र राजेश उर्फ घुण्डू खेस्स अपनी पत्नि ईश्वरी एवं लड़के शुभम खेस को लेकर एच.एफ. डिलक्स मो.सा. क्रमांक सीजी/15/ईडी/ 2951 से अम्बिकापुर से घर ग्राम सिलसिला आ रहा था कि रात्रि करीब 11.00 बजे रघुनाथपुर बस स्टैण्ड ग्रामीण बैंक के सामने रघुनाथपुर से अम्बिकापुर की ओर जा रही…
Read More