रायपुर, 10 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी सचिव नियुक्त किए गए हैं। संबंधित जिले के प्रभारी सचिव, जिले में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की सतत् मॉनिटरिंग करेंगे, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके। प्रभारी सचिव प्रतिमाह कम से कम एक बार अपने प्रभार जिले का भ्रमण कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और अपने भ्रमण के संबंध में एक संक्षिप्त टीप प्रतिमाह मुख्य सचिव को प्रस्तुत करेंगे।…
Read MoreCategory: होम
CG मंत्रिपरिषद की बैठक 11 दिसम्बर को
रायपुर 10 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।
Read Moreअग्निवीर भर्ती में अभ्यर्थी दौड़ के बाद मैदान में गिरकर हुआ बेहोश, तत्काल मुहैय्या कराया गया समुचित उपचार, लेकिन इलाज के दौरान हुई मृत्यु, डॉक्टरों और परिजनों ने बताया अभ्यर्थी सिकल सेल से था ग्रसित
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के साथ शव भेजा गया गृहग्राम, जिला प्रशासन के अधिकारी भी गए हैं साथ अंतिम संस्कार के लिए दी गई सहायता राशि, मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से प्रदान किया जाएगा 10 लाख रायगढ़ 10 दिसंबर 2024/ बोईरदादर स्टेडियम में जारी अग्निवीर भर्ती रैली के संबंध में, सेना के आयोजको के माध्यम से प्राप्त प्राथमिक जानकारी अनुसार, 09 दिसंबर 2024 सोमवार को मनोज कुमार साहू, पिता श्री अनिल कुमार साहू, उम्र 20 वर्ष, पता-ग्राम-खोरपा, ब्लॉक / तहसील – अभनपुर, जिला-रायपुर (छ.ग.) द्वारा, आर्मी भर्ती केन्द्र स्टेडियम रायगढ़ में प्रथम…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने राजस्व विभाग के कार्यों की ली समीक्षा बैठक : स्थानांतरण किये गए राजस्व कर्मचारियों के कार्यस्थल पर उपस्थित ना होने वालों पर सख्त कार्यवाही करने दिए निर्देश
राजस्व संबंधित सभी प्रकरणों का समय सीमा के भीतर करें निराकरण- कलेक्टर जशपुर, 10 दिसम्बर 2024/ राजस्व विभाग के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा हेतु कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को समीक्षा बैठक आहूत की। इस बैठक में कलेक्टर ने राजस्व विभाग के अंतर्गत नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, भूअभिलेख सुधार, अभिलेख शुद्धता, नक्शा बटांकन, व्यपवर्तन, खाता विभाजन, अभिलेख डिजिटलीकरण एवं अन्य राजस्व संबंधित लंबित प्रकरणों का समय सीमा के भीतर निराकरण करने तथा वर्षों से लंबित प्रकरणों का निरन्तर कार्यवाही कर निराकरण करने को कहा। उन्होंने भूअर्जन एवं…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन के प्रकरणों का समयानुसार निराकरण के दिये निर्देश
जशपुर, 10 दिसम्बर 2024 / मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभाकक्ष में समय सीमा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन और समय-सीमा के लंबित प्रकरणों का निराकरण समयानुसार करने के निर्देश दिए और सभी अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित लंबित आवेदनों को स्वयं समीक्षा करने के लिए कहा। कलेक्टर ने सभी विभागों के समन्वय से लंबित प्रकरणों पर कार्य करने को कहा। उन्होंने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के घरों की सभी बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जनपद पंचायतों के कार्यों की ली समीक्षा बैठक
पीएम आवास योजनांतर्गत अधिक से अधिक लोगों का पंजीयन कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश जशपुर, 10 दिसम्बर 2024/ जनपद पंचायतों के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा हेतु कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को बैठक आहूत की। इस बैठक में कलेक्टर ने साप्ताहिक रूप से किये गए कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी अधिकारियों को नियमित रूप से मैदानी भ्रमण करते हुए इनकी जानकारी फ़ोटो के साथ अपडेट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को लगातार शेड्यूल बना कर मैदानी भ्रमण करते हुए नवीन विकासात्मक परियोजनाओं…
Read Moreजशपुर : वनरक्षकों के सीधी भर्ती हेतु शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण 11 से 18 दिसम्बर तक
अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी हेतु टोल फ्री नम्बर 8224913882 कर सकते हैं संपर्क जशपुर 10 दिसम्बर 2024/वनमण्डल अंतर्गत नोडल वनमण्डल में वनरक्षकों के सीधी भर्ती हेतु शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण 11 से 18 दिसम्बर तक रणजिता स्टेडियम जशपुर में आयोजित है। वनमण्डलाधिकारी जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी वनरक्षक भर्ती से संबंधित शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण की विस्तृत जानकारी वनमण्डल कार्यालय के टोल फ्री नम्बर 8224913882 पर मुख्यलिपिक श्री दया राम भगत से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है।
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने ईव्हीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
जशपुर, 10 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आगामी स्थानीय निर्वाचनों के पूर्व सभी ईव्हीएम के उचित रखरखाव हेतु जशपुर तहसील कार्यालय में बनाये गए ईव्हीएम एवं व्हीव्ही पैट वेयरहाउस का मंगलवार को निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए इंतजामों के संबंध में जानकारी ली और सीसीटीवी के माध्यम से सभी कक्षों की निगरानी की भी जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए उनसे सुरक्षा संबंधित पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने ईव्हीएम…
Read Moreजशपुर : बाबा गुरू घासीदास जयंती को मद्य निषेध दिवस के रूप में मनाए जाने हेतु कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जन समान्य को मद्यपान के विरूद्ध प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम जशपुर 10 दिसम्बर 2024 / कलेक्टर रोहित व्यास ने 18 दिसम्बर बाबा गुरू घासीदास जयंती को मद्य निषेध दिवस के रूप में मनाए जाने हेतु निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जन समान्य को मद्यपान के विरूद्ध व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री व्यास ने ग्राम पंचायत स्तरों पर गठित भारत माता वाहिनी द्वारा जारी दिशा निर्देश अनुसार नशामुक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने, रेडियों एवं दूरदर्शन से…
Read Moreजशपुर : पीएम जनमन आवास योजना से पहाड़ी कोरवा आलू, सोगलत और बैशाखु के पक्के आशियाना का सपना हुआ पूरा
पक्का मकान मिलने से विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन में आ रहा बदलाव अब जनजाति परिवार सुरक्षित और सुखद जीवन कर रहे व्यतीत जशपुर 10 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान योजना के तहत् प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जिले के पात्र विशेष पिछड़ी जनजाति को आवास मिलने से जनजाति समुदाय के लोगों की चेहरे में खुशी और जीवन में सुकून देखने को मिल रहा है।…
Read More