कोटपा अधिनियम के अंतर्गत सरगुजा पुलिस-स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य व औषधि विभाग के संयुक्त दल की लगातार कार्यवाही जारी : 14 प्रकरणों में 1800/- रूपये समन शुल्क किया गया वसूल.

सार्वजनिक स्थल, शैक्षणिक संस्थानों के समीप धूम्रपान करने वाले एवं अमानक रूप से तम्बाकू उत्पाद के क्रय-विक्रय करने पर संचालकों के विरूद्ध की जायगी प्रतिष्ठान की सील बंद की कार्यवाही. अंबिकापुर : कोटपा अधिनियम का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीने वाले, बिना वैधानिक चेतावानी के विक्रय करने एवं शिक्षण संस्थान के निकट नियम विरुद्ध विक्रय करने पर सरगुजा पुलिस-स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य व औषधि विभाग के संयुक्त दल द्वारा गत दिवस सख़्ती से कार्यवाही करते हुए ठेला संचालकों/दुकानों पर चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश…

Read More

रायगढ़ अपराध : जिंदल कंपनी में नौकरी और जमीन दिलाने का झांसा देकर के 30 लाख की ठगी…मुख्य आरोपी गिरफ्तार… भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 727/2024 धारा 420, 34 भादंवि के अंतर्गत मामला दर्ज कर पुलिस कर रही जाँच. रायगढ़ :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी कौशल प्रसाद कौशिक (66 वर्ष) के साथ 30.61 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने 01 दिसंबर को रायगढ़ के सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत की गई। एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम व डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर इस…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उपमुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनादेश दिवस का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता को दिया पुनः धन्यवाद

हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे:विष्णु देव साय रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक और शानदार जीत के एक साल पूरे होने पर ‘जनादेश दिवस’ का आतिशी आयोजन रखा गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,  उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए पार्टी की जीत की सालगिरह मनाई और अपने उत्साह व उल्लास को व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के हितग्राहियों को वितरित किए विभिन्न योजनाओं की सहायता राशि व उपकरण 

रायगढ़, 3 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास के दौरान जिले के विभिन्न हितग्राहियों को सहायता राशि व उपकरण प्रदान किए। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव व वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी भी इस दौरान उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 35 हितग्राहियों को पूर्ण आवास का प्रमाण-पत्र वितरित किए। इसी श्रम विभाग के तहत मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना अंतर्गत आरती कुमार चन्द्रा को 2 लाख 50 हजार रुपये एवं श्रीमती सुकवारा यादव को 01 लाख रुपये…

Read More

महाप्रभु जगन्नाथ के प्रति जितना स्नेह ओडिशा के लोगों में है उतना ही अनुराग छत्तीसगढ़ में भी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री रायगढ़ में आयोजित उत्कल ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में हुए शामिल उत्कल ब्राह्मण समाज के भवन के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा रायपुर, 03 दिसंबर 2024/ सार्वजनिक जीवन में अच्छा कार्य कर रहे समाज के लोगों को जब सम्मान मिलता है तो न केवल उन्हें अच्छा महसूस होता है अपितु समाज के बहुत से लोगों को प्रेरणा मिलती है और वे उनके आदर्शों के अनुरूप चलने का प्रयास करते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ में आयोजित उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन को संबोधित करते हुए…

Read More

मोदी जी की गारंटी के अधिकांश वायदों को एक साल के भीतर ही किया पूरा – विष्णु देव साय

जनादेश दिवस: प्रदेश की महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त रायगढ़ में बनेगा राज्य का सबसे बड़ा नालंदा परिसर: मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन रायगढ़ जिले को 137.55 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात रायपुर, 03 दिसम्बर 2024/ हमारी 70 लाख माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की एक हजार रुपए की स्नेह राशि की दसवीं किश्त हमने आपके खाते में आज अंतरित कर दी है। हमारी माताओं-बहनों का आशीर्वाद ही मुझे काम करने की शक्ति प्रदान करता है। हमारी माताओं-बहनों की आंखों में दिख रही स्वाभिमान की…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में राज्य के दिव्यांगजनों के हितसंरक्षण के लिए अनेक योजनाएं हो रही संचालित : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजन और संस्थाएं राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित रायपुर 3 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण पुनर्वास एवं उनके हित के संरक्षण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही  हैं। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में मैदान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में दिव्यांगजन भी अहम भूमिका निभा रहे…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शासकीय मेडिकल कालेजों में वित्तीय सुधारों की दिशा में बड़ा कदम : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में शासकीय मेडिकल कालेजों की स्वशासी सोसायटियों की हुई बैठक

चिकित्सा महाविद्यालयों एवं संबद्ध  चिकित्सालयों में वृहद प्रशासनिक एवं वित्तीय सुधारों का हुआ अनुमोदन स्थानीय स्तर पर बड़े निर्णय ले सकेंगी स्वशासी सोसाइटियां, प्रबंधकारिणी समिति को 2 करोड़ रूपए तक के अनुमोदन का मिला अधिकार राज्य गठन के बाद पहली बार नियमों में संशोधन, अधिष्ठाता एवं अस्पताल अधीक्षक के बढ़े अधिकार रायपुर, 03 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय सुधारों की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विष्णु के सुशासन में राज्य सरकार जनहित में लगातार नीतिगत निर्णय ले रही है। स्वास्थ्य मंत्री…

Read More

मतदाता सूची प्रकाशन के पूर्व सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न कराएं : राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने स्थानीय निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की

शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए दिए निर्देश रायपुर दिनांक 3 दिसंबर 2024/ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह की अध्यक्षता में आज राज्य निर्वाचन आयोग अटल नगर नवा रायपुर कार्यालय के सभा कक्ष में नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी आम/उप निर्वाचन अंतर्गत निर्वाचन कार्यों की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रायपुर संभाग के संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, संभाग के सभी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से चुनाव के सुचारू रूप से संचालन हेतु चुनाव…

Read More

सूरजपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार : नशीली वस्तु के अंतरराज्यीय विक्रेता सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार… एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत की गई कार्यवाही.

घटना में प्रयुक्त ट्रक 1 लाख 57 हजार रूपये कीमत के अफीम व डोडाचूरा जप्त. सूरजपुर : नशे का कारोबार कर युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाने और नशे के गोरख धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजने के कड़े निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। अधिकारियों को दिए गये कड़े निर्देश पर एसडीओपी सहित थाना-चौकी की पुलिस ऐसे लोगों की सूचनाएं एकत्रित कर लगातार कार्यवाही करने…

Read More