जशपुर : बच्चों को ऑनलाइन खतरों से सुरक्षित रखनें कलेक्टर ने #क्लिकसेफ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

बच्चों और युवाओं को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और साइबर खतरों से बचाव के प्रति जागरूक करने #क्लिकसेफ की शुरुआत की गई जशपुर 03 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास के दिशा-निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग और यूनिसेफ के संयुक्त प्रयास से #क्लिकसेफ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसका शुभारंभ कलेक्टर श्री व्यास द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ के साथ ही एसपी कार्यालय परिसर और पुलिस लाइन के मीटिंग हॉल तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो गया है जिसमंे 03 एवं…

Read More

विभाग प्रमुख सेवा पुस्तिका में अपना नामिनी करें अपडेट, पीएम जनमन योजना का लाभ छूटे हुए विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को दें, बीएसएनएल टावर लगाने के कार्य में तेजी लाने कलेक्टर रोहित व्यास ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश

जशपुर/ 03 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री के घोषणा, पेंशन के प्रकरण, कलेक्टर जनदर्शन और समय-सीमा के लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए और सभी अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित लंबित आवेदनों को स्वयं समीक्षा करने के लिए कहा है। कलेक्टर श्री व्यास ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने सेवा पुस्तिका में नामिनी अपडेट करने के लिए कहा है, ताकि सेवानिवृत होने के पश्चात परिवार पेंशन भुगतान सहित अन्य शासकीय भुगतानों में किसी भी प्रकार की…

Read More

जशपुर : प्रतिवेदन देने में लापरवाही करने पर पटवारियों के विरूद्ध होगी कार्यवाही – कलेक्टर रोहित व्यास

ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सचिवालय लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का करें निराकरण राजस्व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न जशपुर 03 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सीमांकन, बटांकन, नामांतरण, अविवादित नामांतरण, डायवर्सन, खाता विभाजन, रिकार्ड दुरुस्तीकरण के कार्याे को गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अभिलेख शुद्धीकरण, डिजीटल हस्ताक्षर, नक्शा बटांकन, आधार प्रवृष्टि, ई-नामांतरण का भी निराकरण करने के लिए कहा है। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पटवारी प्रतिवदेन देने में लापरवाही करते हैं तो…

Read More

जशपुर : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम बरडांड के जामटोली में बदला गया ट्रांसफार्मर

बिजली आपूर्ति पुनः हुई बहाल, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर, 03 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर नारायणपुर के समीप बरडाड पंचायत के जामटोली में खराब हुए ट्रांसफार्मर को बदलकर बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी गई है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में  ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित होने के संबंध में आवेदन दिया था। कैंप कार्यालय के निर्देश पर आज तत्काल ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है।  जशपुर हाथी विचरण क्षेत्र होने की वजह से मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा बिजली …

Read More

कुनकुरी के लोयोला महाविद्यालय में विश्व कम्प्युटर साक्षरता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने पर दिया गया जोर

कुनकुरी / विश्व कम्प्युटर साक्षरता दिवस पर लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी के सभागार में कम्प्युटर की महत्ता और आज के जीवन में उसकी उपादेयता पर विस्तृत चर्चा की गयी। महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से कम्प्युटर की शिक्षा ग्रहण करके प्रतियोगिता के दौड़ में आगे रहने की बात कही गयी। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉं. व्ही. के. रक्षित (पूर्व प्राचार्य, आर.बी.आर. शासकीय एन.ई.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर) द्वारा विद्यार्थियों हेतु कम्प्युटर की शिक्षा अनिवार्य कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘‘ समय के साथ कम्प्युटर ने अध्ययन और अध्यापन…

Read More

जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : लूट के पुराने मामले का आरोपी नौशाद खान गिरफ्तार…झारखंड से पकड़ा गया अपराधी…कुनकुरी में दिया था लाखों की लूट को अंजाम…पढ़ें पूरा मामला.

स्कार्पियो वाहन में कुनकुरी से अपहरण कर मारपीट करते हुये रांची ले जाकर सोने की चैन, अंगूठी एवं 02 लाख 70 हजार रूपये लूट के प्रकरण का फरार आरोपी नौशाद खान को रांची (झारखण्ड) से दबोचा गया. थाना कुनकुरी में आरोपी नौशाद खान पिता नूरहसन अंसारी उम्र 41 साल निवासी सेन्हा जिला लोहरदगा के विरूद्ध माह अगस्त 2023 में धारा 365, 394, 34 भादवि का अपराध दर्ज. पुराने प्रकरण के फरार आरोपी भी जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ने लगे, प्रकरण के अन्य आरोपीगण हैं फरार, जिनकी पतासाजी जारी. जशपुर/कुनकुरी :…

Read More

विष्णु के सुशासन का दिखा असर,जंगल में अवैध उत्खनन करने वाले 10 वाहन राजसात : रतनपुर परिक्षेत्र के जंगल में हो रहा था अवैध उत्खनन,हाइवा, पोकलेन राजसात

वन मंडल बिलासपुर की बड़ी कार्यवाही,10 बड़ी गाड़ियां अब शासकीय संपत्ति प्रशिक्षु आईएफएस अभिनव कुमार ने की कार्रवाई बिलासपुर / बिलासपुर वन मंडल ने जंगल के अंदर अवैध उत्खनन करने वाले खनन माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन में लगी 10 बड़ी गाड़ियों को राजसात कर लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन कायम करने के और माफियाओं के खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई के निर्देश के तहत यह अब तक की बड़ी कार्रवाई है,जिसमें किसी भी राजनीतिक दबाव में आए बगैर समस्त कानूनी…

Read More

जशपुर जिले में सुव्यवस्थित रूप से धान की खरीदी जारी : किसानों के चेहरे खिले, 11 करोड़ रुपये सीधे 1356 किसानों के खाते में, जशपुर में धान खरीदी का नया रिकॉर्ड

जशपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जशपुर जिले में सुव्यवस्थित रूप से धान की खरीदी की सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। जिले में 14 नवम्बर से अब तक 1356 किसानों से 7892.28 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को भुगतान करने के लिए विपणन संघ मुख्यालय द्वारा अपैक्स बैंक को लिकिंग व्यवस्था के तहत 11 करोड़ 41 लाख 79 हजार 360 रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक जारी…

Read More

‘पीडियाट्रिक टीबी’ विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन : टीबी जांच के लिये गैस्ट्रिक एस्पीरेट तकनीकी प्रक्रिया के बारे में किया प्रशिक्षित.

बच्चों में टीबी उन्मूलन के लिए समाज में जागरुकता लानी होगी – डॉ. सी.आर.मैत्री जगदलपुर : बस्तर को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को साकार करने के लिये स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में लेप्रा सोसाइटी (साथी) पार्टनर के द्वारा, जिला टीबी सेल के सहयोग से महारानी अस्पताल के गुण्डाधुर सभागार में, पीडियाट्रिक टीबी विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण (टीओटी) का आयोजन किया गया। सीएमएचओ डॉ. संजय बसाख ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया, “छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग…

Read More

सांसद बृजमोहन ने छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के हितों का मुद्दा लोकसभा में उठाया

छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक संस्कृति को दुनियाभर में पहचान दिलाई जाएगी: बृजमोहन रायपुर/नई दिल्ली/ छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के हितों और राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल लगातार प्रयासरत है। सोमवार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में लोक कलाकारों के हितों का मुद्दा उठाया और छत्तीसगढ़ के कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी।  जिसपर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने…

Read More