जशपुर में बुजुर्गों के लिए खुशखबरी: आयुष्मान वय वंदना कार्ड से मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज

70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा निःशुल्क इलाज जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों में बनाया जा रहा है आयुष्मान वय वंदना कार्ड जशपुर, 27 नवम्बर 2024/ ‘आयुष्मान वय वंदना‘‘  कार्ड के माध्यम से 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज किए जाने का प्रावधान है। जिले के  44  स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप योजना के तहत जिले के…

Read More

जशपुर: नदी में डूबने से हुई मौत, परिवार को मिली आर्थिक मदद

जशपुर 27 नवम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम साजापानी निवासी निर्मल राम का नदी के पानी में डुबने से 11 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी काली बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर : बेसहारा बुजुर्गों को मिला नया परिवार, जनक वृद्धाश्रम में मिल रहा प्यार, सुलोचनी और तिफिल एक्का को मिला आश्रय

जशपुर 27 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार बेसहारा और असहाय वृद्धजनों को सहारा मिले इस उददेश्य से जिले में समाज कल्याण विभाग के तत्वाधन में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित जनक वृद्धाश्रम बांकीटोली में संचालित हैं। जहां वृद्धजनों और बेसहारो को सहारा मिल रहा है। इसी कड़ी में पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम बांसपारा निवासी 60 वर्षीय श्रीमती सुलोचनी मिंज और 78 वर्षीय श्री तिफिल एक्का को जनक वृद्धाश्रम में संरक्षण प्रदान किया गया है। जनक वृद्धाश्रम बांकीटोली से प्राप्त जानकारी अनुसार बांस पारा निवासी श्रीमती सुलोचनी मिंज…

Read More

जशपुर निलंबन ब्रेकिंग : होम्योपैथिक डॉक्टर नीलम कुजूर निलंबित, सेवा के दौरान लगातार अनुपस्थित रहने का आरोप…देखें आदेश…

जशपुर, 23 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला में एक होम्योपैथिक डॉक्टर को उनके पद से निलंबित कर दिया गया है। डॉ. नीलम कुजूर, जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तपकरा, जिला जशपुर में तैनात थीं, पर लगातार अपने कर्तव्यों से अनुपस्थित रहने का आरोप लगा था। डॉ. कुजूर लगातार बिना सूचना के अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित रहती थीं। उन्होंने कई महीनों का उपस्थिति पत्रक जमा नहीं किया था। उन्हें मरीजों को वितरण के लिए दी जाने वाली होम्योपैथी दवाइयां नहीं ले रही थीं। वे मासिक समीक्षा बैठकों में भी शामिल नहीं…

Read More

शासकीय संत रामेश्वर गहिरा गुरु महाविद्यालय बगीचा में हुआ संविधान दिवस का आयोजन.

संविधान दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में रैली का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कार्यालय स्टॉफ व राष्ट्र सेवा योजना के स्वयंसेवकों का विशेष योगदान एवं सहयोग प्राप्त हुआ। कुनकुरी : शासकीय संत रामेश्वर गहिरा गुरू महाविद्यालय बगीचा में राष्ट्र सेवा योजना एवं नेहरू युवा केंद्र जशपुर के विशेष नेतृत्व में संविधान दिवस का आयोजन किया गया था जिसमे सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के पश्चात संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के छायाचित्र पर…

Read More

मुख्यमंत्री से नवनिर्वाचित विधायक श्री सोनी ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर,26 नवंबर,2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नवनिर्वाचित विधायक श्री सुनील सोनी ने सौजन्य मुलाकात की। विधायक श्री सोनी विगत दिनों हुए उप चुनाव में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र रायपुर से निर्वाचित हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री सोनी को मिले उनके नए दायित्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र पूर्व सांसद सुनील सोनी के संसदीय क्षेत्र का हिस्सा रहा है और मैं आशा करता हूं कि…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का पूरा सम्मान हो रहा है – किरण सिंह देव

कांग्रेस को संविधान, संवैधानिक व्यवस्थाओं व संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट-भ्रष्ट करने के लिए प्रायश्चित करना चाहिए – किरण सिंह देव कांग्रेस ने संविधान की धारा 356 का मनमाना दुरुपयोग कर गैर कांग्रेसी राज्य सरकारों को बर्खास्त करने का काम किया था रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि संविधान और संवैधानिक व्यवस्थाओं का लगातार मखौल उड़ाने वाली कांग्रेस को संविधान रक्षक अभियान के नाम पर पाखंड करने के बजाय संविधान दिवस पर आत्म मंथन करना चाहिए और संविधान, संवैधानिक व्यवस्थाओं व संवैधानिक संस्थाओं…

Read More

‘हमारे बाबा- स्व. श्री रतनलाल देवांगन’ नामक पुस्तक का विमोचन हुआ पूर्व मंत्री एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी के करकमलों से.

कोंडागांव जिले के लिए यह पुस्तक मील का पत्थर सिद्ध होगी. रायपुर : कोंडागाँव के प्रेस क्लब में शकुंतला तरार लिखित कोंडागाँव के रत्न “हमारे बाबा- स्व. श्री रतनलाल देवांगन” नामक पुस्तक का विमोचन पूर्व मंत्री एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी ने किया। “माता सेवा के भजनों”  की पुस्तक का भी विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता की प्रेस क्लब अध्यक्ष कोण्डागांव श्री सुरेन्द्र सोनपिपरे, विशिष्ट अतिथि श्री दीपेश अरोरा, श्री उजियार सिंह देवांगन, श्री प्रियदर्शन गुप्ता, श्री कन्हैया लाल कौशिक एवं नगर के गणमान्य व्यक्तियों माता पुजारी, माटी पुजारी एवं…

Read More

रेडी टू ईट के नाम पर भाजपा सरकार ने महिलाओं को ठगा, साय सरकार बनने के बाद 2 लाख महिलाओं का रोजगार छिना गया – सुरेंद्र वर्मा

रायपुर/26 नवंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि रेडी टू ईट का काम महिला समूहो को देने का वादा 11 महीने बाद भी आज तक पूरा नहीं हुआ, उल्टे पूर्व के बकाए का भुगतान भाजपा सरकार आने के बाद दुर्भावना पूर्वक रोक दिया गया, छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी के नाम पर महिलाएं ठगी गई हैं। साय सरकार बनने के बाद 2 लाख महिलाओं का रोजगार छिना गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी…

Read More

मृतक प्रदीप उपाध्याय के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने अब तक उन तीन अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज क्यों नहीं किया? – धनंजय सिंह ठाकुर

भाजपा सरकार प्रदीप उपाध्याय के सुसाइड के लिए जिम्मेदार अफसरों को बचाने के लिए मामले में लीपापोती कर रही है रायपुर/26 नवंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कलेक्ट्रेट के क्लर्क प्रदीप उपाध्याय के सुसाइड मामले में भाजपा सरकार जिम्मेदार अफसर को बचाने के लिए लीपापोती कर रही है। सुसाइड नोट को नकारने के लिये पुलिस द्वारा प्रेम संबंध की थ्योरी आगे किया जा रहा है ताकि दोषियों को बचाया जा सके। मृतक प्रदीप उपाध्याय के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने अब…

Read More