प्रकरण के दो अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर कर रही है छापेमारी. रायगढ़. कल जूटमिल थाना क्षेत्र के बजरंगपारा में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर मोहल्ले के युवकों द्वारा जानलेवा हमले की घटना सामने आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, दो अन्य की तलाश जारी है। जेल भेजे गए दोनों आरोपी आदतन बदमाश हैं। प्रकरण के संबंध में…
Read MoreCategory: होम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय निषाद समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन व आदर्श विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल : कहा- संगठित समाज ही विकसित समाज की पहचान
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के ग्राम फुंडहर में छत्तीसगढ़ निषाद समाज के 23वें राज्य स्तरीय युवक-युवती एवं विधवा-विधुर परिचय सम्मेलन तथा आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विवाहित जोड़ियों को शुभकामनाएं दी और निषाद समाज द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि निषाद समाज द्वारा यह आयोजन बहुत अच्छा प्रयास है।सामाजिक एकता बहुत जरूरी है। समाज मे सभी बराबर होते हैं, कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। संगठित समाज से सिर्फ समाज को ही फायदा नहीं होता…
Read Moreशासकीय सेवकों पर आश्रितों के लिए आय की अधिकतम सीमा में वृद्धि को वित्त विभाग ने दी मंजूरी
शासकीय सेवकों के आश्रितों की आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा होगी सुनिश्चित, मिलेगा परिवार पेंशन का लाभ रायपुर,17 नवंबर 2024/ वित्त विभाग ने शासकीय सेवकों पर आश्रितों की अधिकतम आय सीमा में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब शासकीय सेवकों के आश्रितों के लिए आय की अधिकतम सीमा 3 हजार 50 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 7 हजार 750 रुपये प्रतिमाह करने को स्वीकृति प्रदान की गई है। आय सीमा बढ़ाने के साथ जिन आश्रितों की आय 3,050 रुपये से अधिक थी, वे सभी परिवार पेंशन का लाभ प्राप्त करने के…
Read Moreछोटे कृषि प्लॉट खरीदना होगा महंगा, सरकार की बदनीयती से बढ़ेगा रजिस्ट्री खर्च, पहले गाइडलाइन में 30 प्रतिशत की छूट ख़त्म किए, अब आधा एकड़ से कम की कृषि भूमि की गणना हेक्टेयर के बजाय वर्गमीटर में – सुरेंद्र वर्मा
रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि जनविरोधी भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही पहले पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के समय दी जा रही कलेक्टर गाइडलाइन दरों में 30 प्रतिशत की छूट को खत्म किया, इसके साथ ही पंजीयन शुल्क को दो फीसदी से बढ़कर चार फ़ीसदी कर दिया और अब 50 डिसमिल अर्थात् आधा एकड़ से कम की कृषि भूमि पर स्टाम्प ड्यूटी की गणना हेक्टेयर के स्थान पर अब वर्ग मीटर की दर से निर्धारित करने का षड्यंत्र रचा है। नई…
Read Moreछत्तीसगढ़ में पीएम जनमन योजना के अंतर्गत पीवीटीजी हितग्राहियों की हो रही स्वास्थ्य जांच : छत्तीसगढ़ में 62 मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से मिल रही हैं हितग्राहियों को स्वास्थ्य सुविधाएं
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बेहद जागरूक हैं । खासतौर पर विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों के स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री काफी संवेदनशील नजर आते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पीएम जनमन योजना के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में कुशल स्वास्थ्य अमले को तैनात करने के विशेष निर्देश दिए हैं ताकि पीवीटीजी परिवारों की स्वास्थ्य संबंधी समस्या को बेहतर तरीके से दूर किया जा सके। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि पीएम जनमन योजना अंतर्गत स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन किया जा…
Read Moreजांजगीर-चाम्पा : शिवरीनारायण में जमीन बंटवारे के विवाद में परिवार पर प्राण घातक हमला… दो आरोपी गिरफ्तार… कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पत्थर एवं डंडा किया गया बरामद आरोपी – (01). राजेश केंवट पिता बहरू केंवट 24 वर्ष निवासी खोरसी थाना शिवरीनारायण, (02). बहरू राम केंवट पिता अनुज राम केंवट उम्र 52 वर्ष निवासी खोरसी थाना शिवरीनारायण आरोपियों के विरूद्ध धारा 109, 296, 351(2),3 (5) बीएनएस के अंतर्गत की गई कार्यवाही. जांजगीर-चाम्पा. प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुखदेव केंवट निवासी खोरसी थाना शिवरीनारायण दिनांक 15 नवंबर 2024 के शाम 07:30 बजे के…
Read Moreधान खरीदी केंद्र में किसानों को किसी भी प्रकार कोई समस्या नहीं होनी चाहिए – जशपुर कलेक्टर ने धान खरीदी के संबंध में बैठक में दिए निर्देश, अवैध धान परिवहन करने वालों पर भी करें सख्त कार्यवाही
बारदाने की उपलब्धता कम्प्यूटर इंटरनेट सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रहे जशपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को धान खरीदी केंद्र में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसी कढ़ी में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष कक्ष में धान खरीदी के संबंध में जिले के सभी समिति प्रबंधक ,धान खरीदी केंद्र के प्रभारियों की बैठक ली। इस अवसर पर सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक , जिला विपणन अधिकारी श्री अजय कुमार मार्कफेड और अपेक्स बैंक के नोडल अधिकारी मो. अब्दुल कलाम आजाद और…
Read Moreजशपुर में अंतरिक्ष का सफर: विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे नए आयाम, मिलेगी अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी
अन्वेषण कार्यक्रम के तहत् अंतरिक्ष ज्ञान अभियान कार्यक्रम 18 नवंबर से 4 दिसंबर तक जिले के सभी 8 ब्लॉक के विद्यालयों एवं छात्रावासों में अंतरिक्ष ज्ञान अभियान का होगा आयोजन जशपुर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाने और उन्हें प्रोत्साहित करने राज्य शासन के द्वारा विज्ञान से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर अंतरिक्ष विज्ञान में विद्यार्थियों की रुचि बढाने, उन्हें जागरूक एवं शिक्षित करने हेतु जिले में अन्वेषण कार्यक्रम चलाया जा रहा…
Read Moreजशपुर का तीरंदाज आकाश गुजरात नाडियाड में लहराएगा तीर का परचम, मुख्यमंत्री ने दी अपनी शुभकामनाएं
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता आकाश राम का होगा जलवा जशपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। इसका लाभ जशपुर के खिलाड़ियों को भी मिल रहा है। जहां खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं और प्रशिक्षण दिलाने का सार्थक पहल कर रहे हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जा रहा है। राज्य…
Read Moreअवैध शराब पर पूंजीपथरा पुलिस की दोहरी कार्यवाही : तराईमाल में 35 लीटर महुआ शराब जब्त…दो आरोपी गिरफ्तार.
दोनों आरोपियों पर थाना पूंजीपथरा में धारा 34 (2), 59 (क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़. पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में भी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को ग्राम तराईमाल में दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर कुल 35 लीटर महुआ शराब जब्त की और दो आरोपियों…
Read More