साइबर सेल पुलिस टीम एवं चौकी रघुनाथपुर की संयुक्त कार्यवाही में आरोपियों के कब्जे से 37 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, कुल कीमत लगभग 07 लाख 40 हजार रुपये किया गया बरामद, पत्थलगांव से चंदौरा तक फैला था गांजा का नेटवर्क. नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त में शामिल आरोपियों पर लगातार की जा रही सख़्ती से कार्यवाही. आरोपियों द्वारा पत्थलगांव की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा लाकर अन्य आरोपियों को बिक्री कर चंदौरा सूरजपुर में खपाने की थी योजना. पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त…
Read MoreCategory: होम
मध्यम वर्ग को संपत्ति रजिस्ट्री में बड़ी राहत : अब गाइड लाइन मूल्य पर ही लगेगा रजिस्ट्री शुल्क, वास्तविक मूल्य पर मिल सकेगा बैंक लोन
रायपुर,16 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पहल पर छत्तीसगढ़ सरकार ने संपत्ति खरीदने वाले मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ी राहत दी है। अब किसी भी प्रापर्टी की खरीद-बिक्री में गाइड लाइन दर से सौदे की रकम अधिक होने पर भी रजिस्ट्री शुल्क गाइड लाइन दर के अनुसार ही लिया जाएगा। इससे बैंक लोन पर निर्भर मध्यम वर्गीय परिवार को वास्तविक मूल्य के आधार पर ऋण मिल सकेगा। उल्लखेनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की अध्यक्षता में पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में लिए गए इस…
Read Moreविश्व पर्यटन मानचित्र में बस्तर के धुड़मारास गांव ने बनाई अपनी जगह : संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के उन्नयन कार्यक्रम के लिए चयनित हुआ ग्राम धुड़मारास
साहसिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध बस्तर के धुड़मारास गांव की पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुई स्थापित, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई रायपुर, 16 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के छोटे से गांव धुड़मारास ने देश और दुनिया में अपनी अनोखी पहचान बनाई है। बस्तर जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित धुड़मारास गांव को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के उन्नयन कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के पर्यटन ग्राम उन्नयन कार्यक्रम के लिए 60 देशों से चयनित 20…
Read Moreछत्तीसगढ़ में पिछले 11 महीनों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत आवासों के निर्माण में आई तेजी
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए सर्वेक्षण शुरू, नए हितग्राहियों को भी अब मिलेंगे आवास पिछले 11 माह में लगभग 50 हजार आवासों का निर्माण पूर्ण रायपुर, 16 नवंबर/ छत्तीसगढ़ में पिछले साल दिसम्बर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद से शहरों में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी आई है। दिसम्बर-2023 से अक्टूबर-2024 के बीच पिछले 11 महीनों में ही करीब 50 हजार आवासों के निर्माण पूर्ण किए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हर गरीब के…
Read Moreगुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रदेश के 14 स्वास्थ्य संस्थाओं को मिला गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण
स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई, कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार हो रही बेहतर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने विगत अक्टूबर व नवंबर माह में अस्पताल का किया था मूल्यांकन रायपुर 16 नवम्बर 2024/ उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने वाले छत्तीसगढ़ के 14 शासकीय अस्पतालों को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standard) प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। इनमें 10 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र, 03…
Read Moreजशपुर कलेक्टर का स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण : तपकरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के होम्योपैथिक डॉक्टर को निलंबित करने व फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य के ओटी टेक्निशियन को जिला चिकित्सालय में पदस्थ करने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने भर्ती मरीजों से चर्चा करके स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ जननी सुरक्षा योजना की जानकारी ली, अस्पताल परिसर को साफ सुथरा और व्यवस्थित रखने के लिए कहा जशपुर / कलेक्टर रोहित व्यास ने आज फरसाबहार विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तपकरा का अकास्मिक निरीक्षण करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल परिसर के सामने पेड़ पौधे लगाकर सुव्यवस्थित करने के लिए कहा है। साथ ही भवन में जहां जहां सिपेज की समस्या है। उसको एजेन्सी के माध्यम से ठीक करवाने के लिए मुख्य चिकित्सा…
Read Moreमारपीट प्रकरण के तीन फरार वारंटियों को पुसौर पुलिस ने गिरफ्तार कर किया न्यायालय में पेश.
रायगढ़. पुसौर पुलिस द्वारा आज तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। ये वारंटी मारपीट मामले के आरोपी थे और न्यायालय में पेशी के लिए उपस्थित नहीं हुए थे, जिसके कारण माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायगढ़ के न्यायालय ने इनके विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी वारंट के परिपालन में पुसौर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों के घर दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में टीकम सिदार (46 वर्ष), अजय सिदार (23 वर्ष), और खीरसागर सिदार (28…
Read Moreखरसिया क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…पुलिसकर्मियों से अभद्रता पर भी मामला हुआ दर्ज…कार्यवाही करभेजा गया न्यायिक रिमांड पर.
रायगढ़. खरसिया पुलिस ने अवैध शराब परिवहन और बिक्री पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कल, दिनांक 15 नवंबर 2024 को थाना खरसिया से प्रधान आरक्षक बिरीछराम साण्डे अपनी टीम के साथ माइनर एक्ट की कार्यवाही और देहात भ्रमण के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भदरीपाली निवासी सोहन लाल डनसेना महुआ शराब लेकर परसापाली बेचने जा रहा है। मुखबिर की सटीक सूचना पर प्रधान आरक्षक बिरीछराम ने आरक्षक मनोज भारती और योगेश साहू के साथ गवाहों को लेकर…
Read Moreकांग्रेस ने आदिवासियों का हक छीना…अपमानित किया…विष्णुदेव साय सरकार दे रही है आदिवासियों को सम्मान – भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर.
रायपुर. कांग्रेस सरकार में आदिवासी समाज उत्पीड़न का शिकार था, कांग्रेस ने कभी भी आदिवासियों का सम्मान नहीं किया, उनका हक छीनने का काम किया और आज विष्णुदेव साय सरकार में जनजातीय गौरव दिवस मनाकर आदिवासियों का सम्मान बढ़ाया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज के जननायकों की गौरव गाथा को सभी तक पहुंचाने का काम किया, जो कांग्रेस सरकारों ने पहले कभी नहीं किया। भाजपा सरकारों के इन कार्यों से आदिवासी समाज में हर्ष व्याप्त है।
Read Moreबंदरचुवां श्रीवास परिवार की बेटी की कुसमी दहेजवार में दो बच्चों सहित हुई जधन्य हत्या, परिजन व समाज ने पुलिस प्रशासन पर विवेचना एवं कार्यवाही में लापरवाही का आरोप लगाकर की उच्च स्तरीय जांच की मांग
प्रकरण से संबंधित पुलिस अधिकारी कर्मचारी पर कार्यवाही के साथ दोषियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की हो रही मांग कुनकुरी-जशपुर/ बलरामपुर के दहेजवार में मिले नरकंकाल की पहचान के बाद मृतका कौशल्या ठाकुर के परिजनों ने अपनी मृत पुत्री कौशल्या ठाकुर व मृतका की पुत्री मुस्कान ठाकुर, पुत्र मिंटू ठाकुर के शवों के अवशेष का अंतिम संस्कार करने जशपुर जिले के ग्राम बंदरचुवां लेकर आये। ग्राम बंदरचुवां के समीप ईंब नदी के तट पर तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के अवसर पर जशपुर जिले…
Read More