बिजली बिल के 1.67 लाख रुपये मांगने पहुंचे असिस्टेंट इंजीनियर पर पिता-पुत्र ने किया हमला! सिर और कंधे पर डंडे से वार कर दी जान से मारने की धमकी, बगीचा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

बिजली बिल वसूली करने पहुंचे असिस्टेंट इंजीनियर के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार भेजा गया जेल ₹1.67 लाख बकाया बिजली बिल की वसूली के दौरान किया विवाद एवं मारपीट मामला थाना बगीचा क्षेत्र के ग्राम महादेवडांड़ की घटना आरोपियों के विरूद्ध थाना बगीचा में अपराध क्रमांक 300/2026, धारा 296, 351(2), 221, 132, 121(1), 121(2), 3(5), 121(2) बीएनएस का अपराध दर्ज। गिरफ्तार आरोपी 1. सोमल तिर्की उम्र 31 वर्ष, पिता पंखरासियुस तिर्की। 2 पंखरासियुस तिर्की उम्र 73 वर्ष, पिता स्व. सिरिल…

Read More

जशपुर जिले के हर विकासखंड में लगेगा निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर, 18 नवंबर से 28 नवंबर तक चलेगा स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का विशेष अभियान, आयुष चिकित्सकों के साथ मिलेगी रक्त जांच की सुविधा!

जिले के सभी विकासखण्डों में लगेगा निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला, 18 नवंबर से होगी शुरुआत जशपुर : संचालनालय आयुष रायपुर के आदेशानुसार जशपुर जिले में विकासखण्डवार निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगा। जिला आयुष अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर की शुरुआत 18 नवंबर 2026 बुधवार को विकासखण्ड दुलदुला के बाजार डांड पतराटोली से होगी। इसके बाद 19 नवंबर गुरुवार को विकासखण्ड जशपुर के बाजारडांड पोरतेंगा में शिविर लगेगा। 23 नवंबर सोमवार…

Read More

जशपुर में कल सजेगा युवा प्रतिभाओं का महाकुंभ, 17 नवंबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का होगा भव्य आयोजन, लोकगीत-लोकनृत्य से लेकर चित्रकला और नुक्कड़ नाटक में दिखेगा युवाओं का हुनर!

जशपुर में 17 नवंबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का होगा आयोजन जशपुर : जशपुर में युवाओं के मध्य पारस्परिक एकीकरण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य शासन के निर्देश पर जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 17 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे सामुदायिक भवन पुरानी टोली जिला जशपुर में होगा। कार्यक्रम के सफल निष्पादन हेतु कार्यालय कलेक्टर खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला जशपुर द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश…

Read More

कुनकुरी विशेष पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 5 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को उम्रकैद की सजा; बचाव पक्ष की दलीलें खारिज कर अदालत ने सुनाया कड़ा फैसला!

पांच साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले हैवान को आजीवन कठोर कारावास, विशेष पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला कुनकुरी :  मासूमों की चीखों को न्याय के तराजू पर तौलते हुए और समाज में बेटियों की सुरक्षा के प्रति एक कड़ा संदेश देते हुए विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट), कुनकुरी (जिला जशपुर) ने एक जघन्य अपराध के मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश श्री दीपक कुमार देशलहरे की अदालत ने पांच वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले 23 वर्षीय आरोपी अंकित कुजूर को दोषी करार देते हुए…

Read More

धान खरीदी के बीच कलेक्टर कुलदीप शर्मा का सख्त रुख, अवैध धान परिवहन और बिचौलियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, पहले दिन 353 किसानों से खरीदा गया 1000 मीट्रिक टन धान

कलेक्टर ने की धान खरीदी की समीक्षा,अवैध धान पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश पहले दिन 353 किसानों से 1000 मेट्रिक टन धान खरीदी बलौदाबाजार भाटापारा : कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की समीक्षा की।उन्होंने सभी उपार्जन केंद्रों मे नोडल अधिकारियो की लगातार मॉनिटरिंग तथा  अवैध धान परिवहन व बिचौलिए पर कड़ी नजर रखते हुए सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि सभी उपार्जन केन्द्र के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए है। सबंधित नोडल अधिकारी अपने उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण कर…

Read More

धान खरीदी अभियान ने शुरुआती दो दिनों में पकड़ी रफ्तार, धमतरी में पहले दिन 2,629 मीट्रिक टन धान का उपार्जन, दूसरे दिन 3,670 मीट्रिक टन से अधिक खरीदी की तैयारी, 1.31 लाख से ज्यादा पंजीकृत किसानों को मिलेगा लाभ

धमतरी में उत्साह के साथ धान खरीदी का आगाज, पहले ही दिन 2,629 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 688 किसानों ने बेची अपनी उपज, दूसरे दिन 1,015 किसानों ने कटाए टोकन, 3,670 मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी की तैयारी किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता, उपार्जन केंद्रों में सुगम और पारदर्शी खरीदी के लिए व्यापक इंतजाम रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने और धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बिलासपुर दौरा, हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत, जनजातीय गौरव दिवस सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बिलासपुर, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत जनजातीय गौरव दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल बिलासपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरा। यहां जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। हेलीपैड पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल एवं सुशांत शुक्ला, जी जी यू विवि कुलपति आलोक चक्रवाल,क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडे,  महापौर श्रीमती पूजा विधानी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश…

Read More

धान खरीदी के पहले दिन सरगुजा के उपार्जन केंद्रों में दिखी हलचल, 5 केंद्रों पर 13 किसानों से 672.80 क्विंटल धान खरीदी की शुरुआत, जानिए टोकन आवंटन का पूरा नियम!

’जिले में धान खरीदी उत्सव शुरू, पहले दिन 13 किसानों ने बेचा 672.80 क्विंटल धान’ अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण धान खरीदी उत्सव का शुभारंभ 15 नवंबर से जिले में हो गया है। खरीदी के पहले दिन जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में कुल 13 किसानों ने 672.80 क्विंटल धान का टोकन कटाया। किसानों से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेन्ड्राकला धान उपार्जन केंद्र में 6 किसानों ने 288.80 क्विंटल, खड़गांव में 3 किसानों ने 188.80…

Read More

धान खरीदी के पहले दिन मेंड्राकला समिति में दिखा किसानों का उत्साह, ऑनलाइन टोकन व्यवस्था ने बदली खरीदी की प्रक्रिया, 11 गांवों के 1365 किसानों को मिल रही बड़ी राहत

सफलता की कहानी: ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान खरीदी, पहले ही दिन  सरगुजा जिले में किसानों ने उत्साह से बेचा धान’ ’खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के धान खरीदी का शुभारंभ, मेंड्राकला सहकारी समिति में 11 गांवों के 1365 पंजीकृत किसानों को मिल रही सुविधा’ ’मोबाइल से घर बैठे टोकन काटकर निर्धारित तिथि पर धान बेच रहे किसान, 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य से मिल रहा आर्थिक संबल’ अम्बिकापुर : खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत  सरगुजा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ 15 नवंबर से…

Read More

राजापुर धान खरीदी केंद्र में पहले दिन किस किसान की उपज से खुला खरीदी का खाता? लक्ष्मण सिंह के 10.40 क्विंटल धान की तौल के साथ हुआ शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह

राजापुर में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ, पहले दिन किसान लक्ष्मण सिंह का धान खरीदा गया अम्बिकापुर : सरगुजा जिले में आज  15 नवंबर को अनुविभाग सीतापुर अंतर्गत धान खरीदी केंद्र राजापुर में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, ग्राम सरपंच, अन्य ग्रामवासियों एवं एसडीएम सीतापुर सुश्री प्राची ठाकुर की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर खरीदी की शुरुआत की गई। ’पहले किसान का हुआ सम्मान’:- शुभारंभ के अवसर पर कृषक ’लक्ष्मण सिंह पिता बलदेव’ का 10.40 क्विंटल धान का टोकन कटा था। सर्वप्रथम उनके धान की…

Read More