जशपुर विधायक ने नन्हे-मुन्हें बच्चों को विटामिन ए की सिरप पिलाकर जिला स्तरीय शिशु संरक्षण माह का किया शुभारंभ, जिले में कुल 73,680 बच्चों को विटामिन ए तथा आईएफए सिरप पिलाने का रखा गया है लक्ष्य

जिले में 13 सितम्बर से 14 अक्टूबर 2022 तक चलाया जाएगा अभियान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधायक जशपुर विनय भगत नेआज जिला चिकित्सालय के पोषण पुनर्वास केंद्र में नन्हे-मुन्हें बच्चों को विटामिन ए एवं आयरन फोलिक एसिड की सिरप पिलाकर जिला स्तरीय शिशु संरक्षण माह विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अभियान चलाकर सभी पात्र बच्चों को सिरप पिलाने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्री रंजीत टोप्पो, सिविल सर्जन डॉ श्री आर एन केरकेट्टा, डीपीएम सुश्री…

Read More

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने किया विधान सभा के फरसाबाहर क्षेत्र का सघन दौरा

बनगांव के दिव्यांग ब्रिज कुमार को तत्काल मिली ट्राईसायकल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने क्षेत्र में बनगाँव हेंठघीचा का भ्रमण कर आम जन से मुलाक़ात की, उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने आज फरसाबहार ब्लॉक के बनगांव हेटघिंचा में महिला समूहों से मुलाकात कर जीविका विस्तार, आय वृद्धि सहित ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली, साथ ही योजनाओं का विस्तार से जानकारी देते हुए लाभ लेने की अपील की। संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने राजीव गांधी युवा मितान क्लब बनगांव के सदस्यों के साथ मुलाकात…

Read More

अपर कलेक्टर जशपुर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को समय सीमा में आवेदनों को निराकृत करने के दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री आई. एल. ठाकुर ने आज जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान, मुआवजा,  बंटवारा, भूमि-विवाद, नामांतरण, शिकायत जांच सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त पेंशन, मजदूरी भुगतान, राजस्व संबंधी प्रकरणों को गंभीरता से लेने, यथाशीघ्र जांच…

Read More

परिक्षेत्र सहायक बिमड़ा द्वारा पेड़ो की अवैध कटाई मामले में किया गया जांच

लट्ठा स्वामी द्वारा लकड़ियों को सुरक्षा की दृष्टि से बिमड़ा परिसर के दुर्गापारा के समीप ग्राम पण्डरीपानी में रखा गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर वनमंडलाधिकारी जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार हड़ताल का फायदा उठाकर लकड़ियों की हो रही है अवैध कटाई की मिली शिकायत के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मामले का मौका जांच परिक्षेत्र सहायक बिमड़ा के द्वारा कराया गया। जांच में पाया गया कि उक्त लकड़ी सरगुजा जिले के बतौली तहसील के ग्राम  मानपुर निवासी  भूमि स्वामी रामसुरज पिता नान साय के स्वयं के…

Read More

शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज जशपुर में त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन काउंसिलींग का किया गया है आयोजन

10वी-12वीं कक्षा उत्तीर्ण इच्छुक उम्मीदवार काउंसिलिंग में ले सकते है भाग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज जशपुर में संचालित त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन काउंसिलींग के प्रथम चरण का आयोजन 12 सितम्बर 2022 से 16 सितम्बर 2022 तक किया गया है। इसी प्रकार काउंसिलींग के द्वितीय चरण का आयोजन 26 सितम्बर 2022 से 28 सितम्बर 2022 तक किया गया है। उन्होंने बताया कि 10वीं- 12वीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार जो त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के…

Read More

वर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 850.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 850.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 13 सितम्बर तक औसत वर्षा 921.2 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 33.6 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1025.5 मिमी, मनोरा में 809.6 मिमी, कुनकुरी में 926.3 मिमी, दुलदुला में 805.4 मिमी, फरसाबहार में 675.3 मिमी, बगीचा में 884.0 मिमी, कांसाबेल में 734.0 मिमी, पत्थलगांव में 862.5 मिमी…

Read More

निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना से मिली राशि का उपयोग कुलदीप तिर्की और संगीता तिर्की रोजगार के लिए करेगें, अपर कलेक्टर ने दिव्यांग दम्पतियों को 1 लाख रूपए राशि का चेक सौंपा

मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में समाज कल्याण विभाग की निःशक्त विवाह प्रोत्साह योजना के तहत् दिव्यांग दम्पतियों को लाभांवित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर ने कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम बासनताला के श्री कुलदीप तिर्की और उनकी पत्नी श्रीमती संगीता तिर्की को योजना के तहत् 1 लाख रूपए की राशि का चेेक सौंपा गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग उप संचालक श्रीमती सुचिता लकड़ा उपस्थित थी। दिव्यांग दम्पति ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने राजस्व और कृषि विभाग को गिरदावरी का कार्य गंभीरता से करने दिए निर्देश, राजस्व के लंबित प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा के भीतर करें

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण, गोबर खरीदी, खाद बनाने की प्रगति, गिरदावरी के कार्य, गौठानों में मल्टीएक्टीविटी, राजस्व के लंबित प्रकरण, टीएल के लंबित प्रकरण सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और सभी विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने राजस्व विभाग, कृषि विभाग के टीम को गिरदावरी का कार्य किसानों के खेतों में जाकर करने के…

Read More

वन धन विकास योजना के अन्तर्गत जशपुर जिले में चयनित महिला स्व सहायता समूहों एवं स्थानीय ग्रामीण संग्राहकों को दिया गया प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर लघु वनोपज संग्रहण वर्ष 2022-23 में पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित जशपुर नगर के अन्तर्गत कार्यरत 24 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के अधिनस्थ वन धन विकास योजना के तहत् चयनित महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में निवासरत संग्राहकों से वनो एवं निजी उत्पादित वनोपजों का संग्रहण किया जाना है। इस हेतु प्राथमिक वनोपज समितियों में पदस्थ प्रबंधकों, वन परिक्षेत्र में पदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारियों, उप वनमण्डलाधिकारियों, स्थानीय जन प्रतिनिधियों के माध्यम से हाट बाजार,…

Read More

पटवारी चयन परीक्षा अंतर्गत दस्तावेज सत्यापन में शामिल हुए अभ्यर्थियों से 15 सितंबर 2022 तक दावा आपत्ति आमंत्रित, अभ्यर्थी जशपुर जिले के वेबसाइट में जारी सूची का कर सकते है अवलोकन

भूतपूर्व सैनिक के रिक्त एक पद हेतु 15 सितम्बर 2022 को दस्तावेज सत्यापन आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन राजस्व विभाग के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा विगत  24 अप्रैल 2022 को पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसके अंतर्गत जशपुर के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट सूची इस कार्यालय को प्राप्त हुई है। प्राप्त परीक्षा परिणाम के आधार पर मेरिट सूची के अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्रों के सत्यापन हेतु कुल रिक्तियों से संबंधित वर्गवार आरक्षण सहित उम्मीदवारों को 1ः3 के अनुपात…

Read More